Posts

गौचर के पास ट्रक खाई में गिरा दो घायल

Image
 चमोली- पुलिस चौकी गौचर ने  एस डी आर एफ को सुचित किया गया कि डाट पुलिया के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे रेस्क्यू को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम अपने आवश्यक रेस्क्यू उपकरणो के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम को ज्ञात हुआ कि एक ट्रक (UK 14 CA 5250) पीपलकोटी से ऋषिकेश की ओर जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में चंद्र मोहन चंद्र मोहन पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह निवासी गांव कोठियाल सेन थाना चमोली उम्र 30 वर्ष। सुनील राणा पुत्र स्वर्गीय दलबीर सिंह राणा निवासी पाखी गरुड़ गंगा थाना जोशीमठ उम्र 27 वर्ष सवार थे। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रक में फंसे एक व्यक्ति को कड़ी मशक्कत करते हुए सकुशल बाहर निकाला जबकि अन्य सवार को पूर्व में ही निकाल लिया गया था।   

तोताघाटी के पास यूटिलिटी खाई में गिरी एक की मौत एक घायल

Image
 टिहरी-  सुबह जिला नियन्त्रण कक्ष टिहरी ने एस डी आर एफ  को सूचना दी गयी कि तोताघाटी के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SI धर्मेंद्र पंवार रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 02 लोगों में से एक देव सिंह चौधरी उम्र 34 वर्ष विकासनगर  को घायल अवस्था मे बाहर निकाला तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल भिजवाया गया जबकि दूसरे व्यक्ति दिनेश सिंह चौधरी उम्र 40 वर्ष विकासनगर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।     

मध्य प्रदेश गैंग के दो शातिर चोरों को दून पुलिस ने धर दबोचा

Image
देहरादून – पीड़ित  अनिल कुमार वर्मा पुत्र स्व0  भगवत सरन वर्मा निवासी अलकनंन्दा बाजार, देहरादून ने थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी कि दोपहर के समय 02 व्यक्ति उनकी दूकान अलकनंदा ज्वेलर्स पर सोने की ज्वैलरी देखने आये, उस समय दूकान मे कोई ग्राहक नही था, जब उनको सोने की ज्वैलरी पसंद नही आयी तो वे चांदी की ज्वैलरी देखने लगे। उसी समय दुकान पर 03- 04 अन्य ग्राहक आ गये और वादी उन्हे ज्वैलरी दिखाने लगा, इसी बीच उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा मौका देखकर उनकी दुकान से चांदी की 02 चैन तथा 02 जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ली, जिसका पता उन्हें अन्य ग्राहकों के जाने के बाद लगा। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 - 513/23 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया।  घटना के खुलासे को थाना कोतवाली नगर में पुलिस टीम का गठन करते हुए सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर के माध्यम से अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को  03 अक्टूबर 23 की रात में मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन तेल डिपो के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो की तलाशी...

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व केंद्रीय चुनाव आयुक्त एवं नेपाल के राजदूत

Image
चमोली – श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ के कपाट बंद होने में लगभग दो सप्ताह समय शेष है अभी तक 19 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ तथा 17 से अधिक  लाख तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंच गये है  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अभी भी धामों में तीर्थयात्रियों तथा महत्त्वपूर्ण तथा अति महत्वपूर्ण सख्शियतों का आना जारी है। आज श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ में हल्की बारिश एवं बर्फबारी  शुरू हो गयी है‌।  इस बीच आज प्रात: दिवंगत "हिंदू ह्दय सम्राट"  दिवंगत बाला साहब ठाकरे के पुत्र महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा उनकी धर्मपत्नी रश्मि ठाकरे ने श्री केदारनाथ के बाद बदरीनाथ धाम के दर्शन किये।उनके पश्चात पूर्वाह्न 11 बजे  भारत में नेपाल के  राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने श्री केदारनाथ के पश्चात श्री बदरीनाथ मंदिर मे दर्शन‌ किये। दिन में  देश के  चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने सपरिवार केदारनाथ एवं भगवान  बदरीनाथ के दर्शन किये।इन विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा तिरूपति तिरूमला देवस्थानम बो...

महिलाओं से आभूषणों की ठगी करने वाले दो शातिर पकड़े एक की तलाश

Image
ऋषिकेश– कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी हेमवती पत्नी सूर्यनारायण निवासी 14 बीघा ऋषिकेश के द्वारा  लिखित तहरीर दी गई की 06 सितंबर 23 को वह त्रिवेणी घाट में किसी काम से गई थी, वहां कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें अपनी बातों में उलझाकर उनसे ठगी करते हुए उनके गले की चेन व अंगूठी ले ली।  प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई।    गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा  तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना में संलिप्त अभियुक्तो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कर लगातार उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस के किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को दिनांक 1 नवंबर 23 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल गिरोह के 02 सदस्यों मोहन पुत्र लक्ष्मण दास निवासी दयाबस्ती थाना सराय रोहिल्ला दिल्ली हाल किराएदार चंचल पार्क थाना रनोला दिल्ली उम्र 41 वर्ष तथा अजय राठौर पुत्र चेतिया राठौर निवासी सेक्टर 20 सुल्तानपुरी थाना सुल्तानपुरी दिल्ली उम्र 26 वर्ष को जयराम आश्रम मोड हरिद्वार रोड के पास ...

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट पू्र्ण विधि- विधान से हुए बंद

Image
 उखीमठ –  सबसे ऊंचे हिमपर्वत श्रृंखला पर विराजमान तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज  बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये है। इस अवसर पर डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन किये।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने  कहा कि पहली बार तुंगनाथ जी में एक लाख पैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये हैं। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया है। मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि कपाट बंद होने तथा श्री तुंगनाथ जी की डोली यात्रा सफल समापन हेतु निर्देश जारी किये गये है। कपाट बंद होने के अवसर पर आज प्रात: ब्रह्ममुहुर्त में श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुल गये थे इसके बाद प्रात:कालीन पूजा-अर्चना तथा दर्शन  शुरू हो गये। तत्पश्चात दस बजे से कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हो गयी तथा बाबा तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को स्थानीय फूलों भस्म आदि से ढ़क कर समाधि रूप दे दिया गया।इसके बाद ठीक ग्यारह बजे पूर्वा...

कर्णप्रयाग के पास स्विफ्ट डीजायर कार खाई में गिरी एक की मौत दो घायल

Image
 चमोली- मंगलवार की देर रात जिला नियंत्रण कक्ष, चमोली  ने एस डी आर एफ  को सूचना  दी की कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सिमली- सलेश्वर मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर SI कुलदीपक पांडेय  एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। गाड़ी स्विफ्ट डीजायर (UK 11 TA 3050), जिसमें 03 लोग सवार थे जो सिमली से ग्राम सिमलट की ओर जा रहा था और अचानक रास्ते मे अनियंत्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस व लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 02 घायलों संतोष चौहान पुत्र प्रेम सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी ग्राम व पोस्ट कनोठ, थाना कर्णप्रयाग चमोली और आशीष कंडवाल पुत्र चक्रधर कंडवाल, उम्र 42, निवासी ग्राम सिमलट, पोस्ट कनोठ को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया जबकि सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रेमलाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सिमलट पोस्ट कनोठ के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।