Posts

उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार की गंगा में सभी लगा रहे हैं डुबकी – नेता प्रतिपक्ष

Image
  देहरादून – नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उच्च न्यायालय  ने सालों से उत्तराखण्ड में चल रहे उद्यान घोटालों की जांच सी0बी0आई0 को देने से सिद्ध हो गया है कि, उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार की गंगा में सभी डुबकी लगा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, इस मामले में  उच्च न्यायालय के आदेश में सरकार और शासन के सभी स्तरों की संदिग्ध भूमिका का उल्लेख किया है। उच्च न्यायालय के आदेश में सत्ता दल द्वारा रानीखेत विधायक ने अपने कथित बगीचे में फर्जी पेड़ लगाने का प्रमाण पत्र निर्गत करने से सिद्ध होता है कि, राज्य के उद्यान घोटालों में केवल निदेशक बबेजा ही लिप्त नहीं हैं बल्कि प्रदेश सरकार और भाजपा के विधायक व नेता भी सम्मलित हैं।इस आदेश में दलनाम आने के बाद राज्य के उद्यान मंत्री और रानीखेत विधायक से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिये ।यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि, राज्य में हो रहे हर भ्रष्टाचार में राज्य सरकार भी हिस्सेदार है इसलिए राज्य के अधिकारी व जांच एजैसियां  भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देते हुए उनके विरुद्ध सही जांच नहीं ंकर रही हैं । उन्होंने साफ किया कि , राज्य के अधिकारी और एस...

आदि कैलाश के दर्शन को गए श्रद्धालु की जीप खाई में गिरी छ: की मौत

Image
  पिथौरागढ़ - धारचूला-गूंजी मोटर मार्ग पर 24 अक्टूबर को आदि कैलाश के दर्शन कर वापस आ रहे यात्रियों की जीप तंपा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर  लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।स्थानीय पुलिस चौकी के माध्यम से  घटना की जानकारी मिलते ही HC मनोज धोनी के   एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुए।  इस जीप UK04-TB 2734 में कुल 06 लोग सवार बताए गए,जो आदि कैलाश यात्रा हेतु आये थे। इनमें से 02 स्थानीय निवासी थे। दुर्घटनास्थल बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते उसी समय रेस्क्यू अभियान चलाया जाना सम्भव नही हो पाया। कल 25 अक्टूबर को प्रातः से ही एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।    जीप में सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ टीम ने अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए खाई में उतरकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए सत्यब्रदा पारैदा, 59 वर्ष , निवासी बंगलुरू,नीलाला पन्नोल, 58 वर्ष, निवासी हैदराब...

सेल्समैन पर हुए जानलेवा हमले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

Image
देहरादून – प्रेमनगर के पेट्रोल पंप में सेल्समैन पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में थाना प्रेमनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 159/23 धारा 147/ 324/352 /504/307 भादवि में फरार चल रहे अभियुक्त तैय्यब उर्फ अध्यक्ष पुत्र असलम निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना जिला शामली उत्तरप्रदेश की गिफ्तारी के लिए थाना प्रेमनगर में एक टीम गठित की गई थी,  गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी को सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थी, अभियुक्त तैय्यब उर्फ अध्यक्ष को पहलवान ढाबे के पास केहरी गांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।  मुकदमे में पूर्व में भी अभियुक्त सुर्य प्रताप उर्फ प्रिंस पुत्र रविन्द्र,  सागर पुत्र चन्द्र मेहता, दीपक कुमार पुत्र यशपाल सिंह को  04 सितंबर 23 को गिरफ्तार कर तथा अभियुक्त सादिक उर्फ जीवन को  20अक्टूवर को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।  *नाम पता अभियुक्त* -  तैय्यब उर्फ अध्यक्ष पुत्र असलम निवासी ग्राम भूरा, थाना कैराना, जिला शामली, उत्तरप्रदेश। 

फूलचट्टी के पास युवक गंगा नदी में डूबा

Image
 ऋषिकेश- थाना लक्ष्मणझूला ने  एस डी आर एफ को सूचना दी की फूलचट्टी में आश्रम के पास एक किशोर गंगा नदी में डूब गया है जिसकी खोजबीन के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ टीम ने HC किशोर कुमार एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम के  साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। गंगा नदी में डूबा छात्र साकिब पुत्र इसरार अहमद, 15 वर्ष, निवासी- ग्राम- हलौरा, तहसील- तुलसीपुर,  उत्तर प्रदेश से एक स्कूल से 60 बच्चों के ग्रुप में भ्रमण के लिए आया हुआ था, जो कक्षा सात का छात्र बताया जा रहा है।यह किशोर अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था जहाँ पानी के तेज बहाव में आने से बह गया। एस  डी आर एफ ने घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  

करोड़ों की जीएसटी चोरी कर फरार आरोपी को पकड़ा

Image
देहरादून –  राज्य कर विभाग उत्तराखंड की विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर की टीम ने करोड़ों  की टैक्स चोरी के करने के कारण कई माह से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मामले  के अनुसार आयुक्त राज्य कर, उत्तराखण्ड डा अहमद इकबाल ने 04 मार्च 23 को राज्य कर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर के अधिकारियों ने जसपुर के लकड़ी करोबारियों के 27 प्रतिष्ठानों, आवास, ट्रासपोटर्स, अधिवक्ताओं व चार्टड एकाउन्टेन्ट के दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की  थी। जिसमें लगभग 100 करोड़ के टर्नओवर पर 18 करोड जीएसटी की चोरी पकड़ी गयी थी। जिसमें शाहनवाज हुसैन अपने घर से फरार पाया गया, जिस कारण जिला प्रशासन के सहयोग से घर को सील कर दिया गया था, जो कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में ही 15 मई  को खोला गया। तलाशी में घर में विभिन्न फर्मों के बिल, ई- वे बिल, बैक पासबुक, चैक बुक, व एटीएम कार्ड, मोहरें, काॅटा पर्चियाॅ, मोबाईल फोन आदि अभिलेख प्राप्त हुए तथा कुछ फर्मों के बोर्ड भी पाये गये ।इन समस्त चीजों को कार्यवाही के दौरान सील किया गया। इसके अलावा  अन्य जगहों से बड़ी मात...

बीस लाख रू की लगभग डेढ लाख नकली टैबलेट्स व कैप्सूल्स किये जब्त

Image
देहरादून – थाना रायपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने देहरादून तथा हरिद्वार में नकली दवाओं की फैक्ट्री पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में नकली दवाओं को बरामद किया गया था, जिसमें मुख्य अभियुक्त सचिन शर्मा की गिरफ्तारी की गई थी। प्रकरण की जांच की दौरान अभियुक्त के बैंक खातों से लाखो रू के बैंक ट्रांजेक्शन का होना तथा अभियुक्त का दो वर्षों में लगभग 07 करोड रू0 मूल्य की नकली दवाओं की खेप को देश के अलग-अलग राज्यों में लगभग 44 स्थानों पर सप्लाई किया जाना प्रकाश में आया था, अभियुक्त ने अपनी कम्पनी एसएस मेडीकोज के माध्यम से जिन फर्माें को नकली दवाओं की सप्लाई की गई थी उनके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई, जिसमें पुलिस को सचिन शर्मा के नाम से रजिस्टर्ड फर्म एसएस मेडीकोज के द्वारा माह सितम्बर में दिल्ली की तीन कम्पनियों   भारत मेडीकोज, श्री बालाजी मेडीकोज तथा  आर0जी0फार्मा को लगभग 01 करोड 85 लाख रू0 की नकली दवाइयां सप्लाई किये जाने की जानकारी मिली,  जिस पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून द्वारा स्पेशल टीम का गठन कर उन्हें गैर राज्यों को रवाना किया गया। टीम द्वार...

महिला ने प्रेमी संग मिलकर रची अपने पति की हत्या

Image
 देहरादून – पुलिस ने डाकपत्थर चौकी के जलालिया पीर  यमुना नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसकी शरीर पर चोट व खरोंच के निशान थे। मृतक के शव को शिनाख्त को मौर्चरी  में रखवाया गया था, जिसकी शिनाख्त कल 20 अक्टूबर  को उसके भाई नितिन कुमार ने अरूण कुमार उर्फ जुगनू निवासी ग्रा0 बुलाकीवाला विकासनगर के रूप में की गई तथा अपने भाई के शरीर व गले पर चोटो के निशान होने के कारण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने भाई की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र कोतवाली विकासनगर में दिया गया, जिस पर तत्काल कोतवाली विकासनगर में हत्या का अभियोग पंजीकृत किया। गठित टीम ने घटना के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से जानकारी लेते हुए घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेजों को देखा, जिसके आधार पर पुलिस टीम को मृतक अरूण का परम सिंह नाम के व्यक्ति के साथ जाना ज्ञात हुआ। जिस पर अभियुक्त परम सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह को मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मृतक की पत्नि रमिता 27 वर्ष के कहने पर मृतक अरूण की हत्या किया जाना स्वीका...