Posts

नैनीताल में हरियाणा की बस खाई में गिरी 7 की मौत 26 घायल

Image
 नैनीताल – आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू को घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि यह बस (HR 39E 0724) में 33 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने आये हुए थे। जो घटनास्थल पर अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम ने  घटनास्थल पर पहुँचकर एन डी आर एफ और स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच बस में सवार लोगों में से 26 घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया जबकि घटना में कुल 07 लोगों (05 महिलाएं, 01 पुरुष व 01 बच्चा) की मृत्यु हो गयी जिन्हें  एस डी आर एफ टीम ने रोप व स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।बस म...

इंग्लैंड निवासी महिला की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले तीन शातिर पकड़े

Image
देहरादून –  ओमवीर  देहरादून में विवादित तथा काफी समय से खाली पड़ी जमीनों पर नजर रखता था,मौका मिलते ही अपने साथियो के साथ उन जमीनों के नकली कागज़ बनाकर अन्य लोगों को बेच देता था। अभियुक्तों ने NRI महिला की भूमि के भी मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति के नाम पर बनाये नकली कागज विलेख पत्र बनवा दिए। जमीन फर्जीवाड़े में दून पुलिस जड़ तक जाकर सभी सक्रिय गैंग का पर्दाफाश करेगी,कुछ अन्य लोगो का भी इस तरह संगठित गैंग बनाकर लंबे समय से  देहरादून में जमीनों की धोखाधड़ी कर रहे हैं।देहरादून में कई जमीनो के कूटरचित विलेख व अन्य प्रपत्रों को तैयार कर उन्हे रजिस्ट्रार कार्यालय मे सम्बन्धित रजिस्टरों में फर्जी व्यक्तियो के नाम पर दर्ज कर जमीनों की  खरीद फरोख्त का फर्जीवाड़ा  प्रकाश में आने पर रजिस्ट्रार कार्यालय के सहायक महानिरीक्षक निबन्धन संदीप श्रीवास्तव ने कोतवाली नगर देहरादून में अब तक 09 अभियोग पंजीकृत कराये जा चुके है। जिनमें SIT टीम द्वारा लगातार अथक प्रयासों से साक्ष्य संकलन कर गहन विवेचना की जा रही है। उक्त प्रकरण में अब तक 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जिनसे पू...

रील के चक्कर में पहुंचे जेल

Image
 देहरादून –  सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति ने शिमला बायपास रोड में सेंड ज्यूड चौक पर कानून को ताक पर रख सड़क के बीच चारपाई डालकर वीडियो बनाकर यातायात को अवरुद्ध करते हुए अपनी जान को भी जोखिम में डाला कर रील बना रहा था।   इन्हें पुलिस का भी कोई ख्वाब नहीं  था, वही पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना पटेलनगर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों गौरव कश्यप पुत्र विश्वास कश्यप निवासी सेवला कला थाना पटेल नगर,अब्दुल शमी पुत्र आसिफ हुसैन निवासी तेल पर चौक मेहुवाला थाना पटेल नगर के विरुद्ध धारा 283/341 भादवी का अभियोग पंजीकृत किया गया, और रविवार  को दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है,  मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।  

बदरीनाथ धाम पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Image
चमोली –  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज  शनिवार शाम श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे भगवान वर्दी बद्री विशाल के दर्शन करने के बाद वह वहां से  वो सीधे सीमा पर तैनात जवानों की हौसला-अफजाई को भारत की तिब्बत से लगी माणा पास बार्डर  को रवाना हुए।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल हुए।उल्लेखनीय है कि मौसम खराब होने के कारण उप्र के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ श्री केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके तत्पश्चात बदरीनाथ पहुंच कर वह बीआरओ गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद सीधे  माणा पास  बार्डर को रवाना हो गये‌। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार प्रात:  को भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को आ सकते है।तत्पश्चात गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।

टाटा सूमो खाई में गिरी एक की मौत दो घायल

Image
 चमोली – कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जोशीमठ विकासखंड स्थित उर्गम-भर्की मोटरमार्ग पर एक सूमो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ टीम SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टाटा सूमो  (UK07TB 0248) में तीन व्यक्ति सवार थे जिनमें से 02 व्यक्तियों को  स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था।  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन में फंसे शव को बाहर निकाला जिसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायलों में जयदीप सिंह बिष्ट, 38 वर्ष, देवरखडेरा, चमोली,विक्रम सिंह पुत्र श्री इंद्र सिंह, 35 वर्ष, कुंजो मेगोट, चमोली।मृतक रितेश चौहान पुत्र श्री दिगम्बर चौहान, 28 वर्ष, चाईं, चमोली।

फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में फोरेंसिक एक्सपर्ट, कूटरचित काग़ज़ तैयार करने में अभियुक्त की थी महत्वपूर्ण भूमिका

Image
देहरादून – फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में एसआईटी तथा कोतवाली नगर पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो फोरेंसिक एक्सपर्ट है। के0पी0 सिंह  व उसके सहयोगियों द्वारा तैयार किए गए फर्जी दस्तावेजों को बनाने में अभियुक्त की भूमिका अहम रही है,  अभियुक्त फॉरेंसिक एक्सपर्ट होने के कारण कूटरचित दस्तावेज आसानी से तैयार कर लेता था,  अभियुक्त से पूछताछ में कुछ और व्यक्तियों के अपराध में शामिल होने तथा कुछ अन्य फर्जी रजिस्ट्रियो के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुयी है, जिन्हें एसआईटी द्वारा विवेचना में शामिल किया गया है।  प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर जल्द ही साक्ष्य संकलन कर अन्य अभियुक्तो की भी गिरफ्तारी की जायेगी। फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत अभियोग की विवेचना एस0आई0टी0 द्वारा की जा रही है। उक्त प्रकरण में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर एस0आई0टी0 ने  आज एक और अभियुक्त अजय मोहन पालीवाल को हरभजवाला बसंत विहार से गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्त द्वारा  Forensic science से MSc किया गया है, तथा वह हस्ताक्...

थाईलैंड में व्यवसाय करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो ठग पकड़े

Image
देहरादून –  थाना डालनवाला पर पीड़ित रमेश मनोचा पुत्र स्व सत्यपाल मनोचा निवासी- ई-163, 2nd फ्लोर, जी0के0, 3 नई दिल्ली ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनके परिचित इन्द्रजीत सिंह कोहली के जरिये उनका परिचय अनिल उपाध्याय व विजय उपाध्याय पुत्र ओम प्रकाश उपाध्याय निवासी- आर्यनगर, थाना डालनवाला, देहरादून से हुआ था। उपाध्याय बंधुओ द्वारा उनको बताया कि वे बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं तथा अपने सहयोगी राजीव, उसकी पत्नी सोनिया, भांजे अक्षय रतूड़ी के साथ मैसर्स बी0आर0 इण्टरनेशनल थाई कम्पनी लिमिटेड नाम की फर्म के माध्यम से होटल, टूरिस्ट ट्रैवल्स, प्रापर्टी डीलिंग व बहुमंजिली इमारतें बनाने और थाईलेंड में टूरिस्ट स्थानों में रैस्टोरेंट का व्यवसाय करते है। विजय उपाध्याय द्वारा अपनी पत्नी के थाई नागरिक होने की बात बताते हुये उसके साथ खुद के बैंकॉक में रहने के बारे में भी बताया था, साथ ही अपनी कम्पनी से सम्बन्धित दस्तावेज भी वादी को दिखाये थे। उसके पश्चात इनके द्वारा विश्वास जमाने की नियत से वादी और उनके रिश्तेदारों के घर आना-जाना शुरु किया तथा वादी और उनके परिजनों को अपने थाईलैंड स्थित घर में बुलाया। उनके...