Posts

थाईलैंड में व्यवसाय करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो ठग पकड़े

Image
देहरादून –  थाना डालनवाला पर पीड़ित रमेश मनोचा पुत्र स्व सत्यपाल मनोचा निवासी- ई-163, 2nd फ्लोर, जी0के0, 3 नई दिल्ली ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनके परिचित इन्द्रजीत सिंह कोहली के जरिये उनका परिचय अनिल उपाध्याय व विजय उपाध्याय पुत्र ओम प्रकाश उपाध्याय निवासी- आर्यनगर, थाना डालनवाला, देहरादून से हुआ था। उपाध्याय बंधुओ द्वारा उनको बताया कि वे बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं तथा अपने सहयोगी राजीव, उसकी पत्नी सोनिया, भांजे अक्षय रतूड़ी के साथ मैसर्स बी0आर0 इण्टरनेशनल थाई कम्पनी लिमिटेड नाम की फर्म के माध्यम से होटल, टूरिस्ट ट्रैवल्स, प्रापर्टी डीलिंग व बहुमंजिली इमारतें बनाने और थाईलेंड में टूरिस्ट स्थानों में रैस्टोरेंट का व्यवसाय करते है। विजय उपाध्याय द्वारा अपनी पत्नी के थाई नागरिक होने की बात बताते हुये उसके साथ खुद के बैंकॉक में रहने के बारे में भी बताया था, साथ ही अपनी कम्पनी से सम्बन्धित दस्तावेज भी वादी को दिखाये थे। उसके पश्चात इनके द्वारा विश्वास जमाने की नियत से वादी और उनके रिश्तेदारों के घर आना-जाना शुरु किया तथा वादी और उनके परिजनों को अपने थाईलैंड स्थित घर में बुलाया। उनके...

स्कूल वैन में बच्चों से गलत हरक़त करने वाले चालक को पहुंचा सलाखों के पीछे

Image
देहरादून – पीड़िता ने थाना डालनवाला पर लिखित शिकायत दी की उनका पुत्र ई0सी0 रोड स्थित पब्लिक स्कूल के कक्षा 4 में पढता है,  पिछले कुछ समय से वह काफी डरा-सहमा सा रहता था, जिससे इस बारे में पूछने पर पहले तो वह बहुत डर रहा था, पर काफी समझाने के बाद उसने डरते हुए बताया कि उनकी स्कूल वैन का चालक उसके साथ वैन में गलत हरकतें करता है और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देता है।  जिस पर परिजनों ने अन्य स्कूली बच्चों से भी पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा भी बताया गया कि वैन का चालक उनके साथ भी इस तरह की गलत हरकतें करता है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्राप्त तहरीर पर थाना डालनवाला पर धारा- 506 भादवि व 9/10 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया।  पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मोहम्मद सहवाज पुत्र नईम अहमद निवासी- किरायेदार दिलशाद, ब्राह्मणवाला, रिवरेन पब्लिक स्कूल के पास, माजरा, पटेलनगर, देहरादून  को ही कर्जन रोड  से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त मोहम्मद सहवाज उम्र 29 वर्ष पुत्र नईम अहमद उपरोक्त मूल रूप से जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है व पिछले...

महिला को लूटने वाले गटर को पुलिस ने पकड़ा

Image
 देहरादून  –पीडिता नम्रता बोहरा पत्नी सुनील कुमार बोहरा के घर पर एक आदमी जबरदस्ती घुसकर चाकू की नोक पर नगदी व ज्वैलरी लूट के सम्बन्ध में वादिनी के प्रार्थना पत्र पर थाना बसन्त विहार में अंतर्गत धारा 392 आईपीसी बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे को गठित पुलिस टीम ने घटना के संबंध में वादिनी से जानकारी करने प्राप्त करते हुए घटनास्थल के आसपास 04 कि0मी0 के दायरे में लगे लगभग 250 सीसीटीवी फुटेजों को देखकर और साथ ही पूर्व में चोरी, नकबजनी में जेल गए अभियुक्तों, नशे के आदी व्यक्तियों सहित लगभग 150 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त अभियुक्त के हुलिये से मुखबिरों को अवगत कराते हुए अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी तो पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त संदिग्ध हुलिये से मिलता जुलता एक अभियुक्त अंकित ठाकुर जो पूर्व में चोरी व लूट की कई घटनाओं में जेल जा चुका है कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आया है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के समबन्ध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुए उसके सम्भावित ठिकानों पर दबिश ...

कैंटीन में रखे गैस सिलिंडर फटने से लगी आग पर काबू

Image
 रुद्रप्रयाग-  देर रात थाना सोनप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि गौरीकुण्ड में एक होटल में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गयी है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीम की आवश्यकता है।  सूचना प्राप्त होते ही HC लक्ष्मण सिंह रावत के नेतृत्व में एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।   घटनास्थल पर मंदिर समिति की कैंटीन में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गयी थी। कैंटीन में कुल 06 सिलिंडर रखे हुए थे जिसमें से 02 सिलिंडर फट गए थे। सौभाग्य से किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए आग पर काबू पाया व बचे हुए आवश्यक सामान को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Image
देहरादून –  पीड़िता ने थाना नेहरू कॉलोनी में अपनी पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर रामबाबू ने उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी गई, जिस पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा अपराध संख्या 392/23 धारा 376/328 आईपीसी पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी को टीम गठित की गयी। अभियुक्त रामबाबू के संबंध में जानकारी करने पर  अभियुक्त का बाराबंकी उत्तर प्रदेश का होना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामबाबू पुत्र बाबा निवासी बसंतपुर टिकिया नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष  को गिरफ्तार किया।  

शहरी विकास मंत्री ने आराघर से रिस्पना तक किया स्थलीय निरीक्षण

Image
देहरादून – कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आराघर से रिस्पना पुल तक मार्ग में ऐज से ऐज चौड़ीकरण, नाली एवं फुटपाथ निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरे निर्माण कार्य में जमा पानी पर डेंगू का लार्वा जमा होने की आशंका जताते हुए मंत्री डॉ अग्रवाल ने नाराजगी जताई। साथ ही निर्माण कार्य को इसी माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।  मंगलवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने 1.61 किमी लंबाई पर 978.14 लाख रुपए की लागत से किये जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि 111 विद्युत पोलों के सापेक्ष 98 पोल अभी तक शिफ्ट किया जा चुके हैं। बताया कि 93 पोलों पर विद्युत लाइन शिफ्ट की जा चुकी है तथा शेष में कार्य गतिमान है।उन्होंने बताया कि कर ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जा चुके हैं, जबकि 33 वृक्षों के सापेक्ष 33 वृक्षों का ट्रांसप्लांटपूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मार्ग के दोनों ओर 1610 मीटर लंबाई में पानी की लाइन शिफ्टिंग के सापेक्ष पूर्ण लंबाई में पानी की लाइन शिफ्ट कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया कि अधूरे पड़े निर्माण कार्य...

स्वाला के पास में एक गाड़ी खाई में गिरी एक घायल

Image
 चम्पावत - सोमवार की रात जिला नियंत्रण कक्ष, चम्पावत  ने एस डी आर एफ  टीम को सूचित किया गया कि स्वाला के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू  के लिये टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी नवीन कुंवर  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचकर एस डी आर एफ टीम ने  वाहन (UK03-TA 9777), जिसमें एक व्यक्ति ही सवार था, चलथी से चम्पावत की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।एस डी आर  टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम मार्ग से होते हुए लगभग 60 मीटर नीचे खाई में उतरकर  वाहन तक पहुँच बनायी व वाहन में सवार चालक संजय खर्कवाल उम्र 45 वर्ष पुत्र लक्ष्मी दत्त खर्कवाल निवासी आरा मशीन के पास लोहाघाट जनपद चंपावत को  घायल अवस्था में स्ट्रेचर की सहायता से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय, चम्पावत पहुँचाया गया। अस्पताल में चिक...