Posts

यहां पर दिल्ली का बाइकर्स खाई में गिरकर हुआ घायल

Image
 टिहरी-  पुलिस चौकी ब्यासी ने एस डी आर एफ को सूचित किया  की एक व्यक्ति दिल्ली से ऋषिकेश शिवपुरी कैंपिंग के लिए आया हुआ था जो शिवपुरी से ऋषिकेश की ओर बाइक से जाते समय तपोवन होटल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें रेस्क्यू  टीम की आवश्यकता है।  सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी महावीर रावत  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच रोप द्वारा खाई में 150 मीटर नीचे उतरकर मोटरसाइकिल दीप सिंह उम्र 24 वर्ष विष्णु गार्डन, दिल्ली तक पहुँच बनायी गयी। एस डी आर एफ टीम द्वारा मौके पर एक घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर द्वारा दुर्गम मार्ग होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया।   

पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल और एक कार व कई फर्जी पहचान-पत्र के साथ पकड़ा नटवरलाल

Image
 देहरादून – पुलिस का डोईवाला थाना क्षेत्र में वाहन चैंकिग के दौरान एक बुलैट मोटर साईकिल, जिसकी आगे की नम्बर प्लेट टूटी हुई थी, को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैकिंग के लिए रोककर चालक से पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम आदित्य निवासी अठूरवाला जॉलीग्रांट डोईवाला बताया गया। इस मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड 350 क्लासिक की पंजीकरण संख्या को आनलाइन चैक करने पर मोटरसाइकिल के इंजन व चेसिस संख्या में भिन्नता मिली।  पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चालक ने बताया गया कि मैंने मोबाइल एप से एक बुलेट का नंबर यू0के0-07-एफडी-8971 की जानकारी कर उस नंबर की नम्बर प्लेट बनाकर अपनी मो0सा0 पर लगायी गयी है, जिस पर व्यक्ति के गलत कार्यों में संलिप्त होने की आशंका के दृष्टिगत उसे चौकी लाकर उससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो उस व्यक्ति ने बताया कि मेरा असली नाम ललित दुग्ताल 29 वर्ष पुत्र स्व भगत सिंह निवासी धारचूला पिथौरागढ़ है तथा अधिकांश लोग मुझे आदित्य के नाम से भी जानते है। मैंने फर्जी आईडी बनाकर अलग-अलग बैंकों से लोन प्राप्त कर मोटरसाइकिल, स्कूटी व कई महंगे मोबाइल खरीदे गये हैं, जिन्हें मैं बाद में  सस्ते दामो पर दूस...

चम्बा मार्ग पर आई10 कार खाई में गिर एक की मौत तीन घायल

Image
 टिहरी - टिहरी कण्ट्रोल रूम ने एस डी आर एफ को सूचित किया कि टिहरी चम्बा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।   घटना में एक आई10 कार (UP25BF1140) जिसमें 04 लोग सवार थे, चम्बा से धनोल्टी मार्ग पर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। वाहन सवार 04 लोगों में से 01 व्यक्ति तुषार पांडे 35 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि बृज किशोर, 32 वर्ष, अनिल मिश्रा, 28 वर्ष, विकास बिष्ट, 27 वर्ष तीन लोग घायल अवस्था में थे। एस डी आर एफ टीम त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में लगभग 200 मीटर नीचे रोप द्वारा खाई में उतरकर कार तक पहुँच बनायी व तीनों घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल भिजवाया गया व मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।      *मृतक व्यक्ति का नाम :-*  

डेंगू के लार्वा मिलने पर एचएम टावर पर लगा पच्चीस हजार रुपए का चालान

Image
देहरादून – नगर आयुक्त मनुज गोयल ने डेंगू की रोकथाम के लिए एम0केपी0 रोड में बने टावरों के बेसमेंट का निरीक्षण किया था जहां एच0एम0 टावर के बेंसमेंट पर पानी जमा मिला था तथा उसमें डेगू के लार्वा पाये गये, जिसका नगर आयुक्त ने  25,000 रू का चालान करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया था। आज शुक्रवार को नगर आयुक्त मनुज गोयल ने उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि वह राजपुर रोड में बने बेंसमेंट युक्त माॅल एवं टावरों के बेसमेंट का निरीक्षण करें तथा वहां जमा पानी में/डेंगू लार्वा पाये जाने पर उसे नष्ट करें व उन पर चालानी कार्यवाही करें। जिस पर  रोहिताश शर्मा उप नगर आयुक्त ने सित्वर सिटी से राजुपर रोड तक के बेसमेंट युक्त माॅल व टावरों का निरीक्षण किया। जिसमें कृृष्णा टावर के पार्किंग बेंसमेंट में जमा पानी व मच्छर लार्वा पाये जाने पर उस टावर की सभी 11 दुकानों में प्रत्येक दुकान का 10,000 रू0 का चालान करते हुये लार्वा नष्ट किया गया। टीम में  मनीष दरियाल, भूपेन्द्र पंवार, सीमा रावत व रमेश काला थे। कृष्णा टावर की बेघा ज्वेलर्स, मुफ्ती रेडीमेंट गारमेंन्टस, इन्डुयस लेण्ड बैंक, कर्...

भटवाड़ी के पास ओमनी कार खाई में गिरी तीन की मौत तीन गम्भीर घायल

Image
 उत्तरकाशी –  एस डी आर एफ को सूचना मिली की उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जाते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 पर सेंजी तथा ओंगी के बीच आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।   सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना में एक ओमनी कार (UK10TA-0941) जिसमें 06 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसमें 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी व 03 घायल अवस्था में थे। एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय पुलिस, डी डी एम ए, क्यू आर टी के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 03 घायलों आदित्य रावत पुत्र  रामचन्द्र, 26 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी। दुर्गा देवी पत्नी धर्म सिंह, 60 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी। रुद्रा सिंह पुत्र योगेश सिंह, 20 वर्ष द्वारी, उत्तरकाशी।  को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया व इंद्रा देवी पत्नी उत्तम सिंह, द्वारी, उ...

चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास नदी में फंसी बस

Image
 हरिद्वार - सिटी कण्ट्रोल रूम, हरिद्वार ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया कि हरिद्वार में चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास एक बस नदी में फंस गयी है। जिसमे कई लोग सवार हैं, जिनके रेस्क्यू के लिये एस डी आर एफ कि आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम के एडिशनल उप निरीक्षक परविंदर धसमाना  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  सूचना पर एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।  और एक एक कर बस में सवार लोगों को रेस्क्यू  कर सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया। बस में सवार 06 लोग अत्यंत भयभीत होने के कारण बस से बाहर निकलकर पुल के नीचे , पिलरो पर चढ़े गये थे। एस डी आर एफ ने रोप के माध्यम से इन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया।  गौरतलब है कि, बस नेपालगंज  रुपेड़िया से हरिद्वार आ रही थी। बस में 53 लोग सवार थे। जो मुख्यतः नेपाल मूल के निवासी हैं। अचानक मार्ग पर बरसाती नदी में पानी ज्यादा आ जाने  के कारण बस मय सवारियों के बीच नदी में ही फंस गयी। एस डी आर एफ ने  सभी सवारियों को...

बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार के दायीं ओर का ट्रीटमेंट पूरा अब बायीं ओर का ट्रीटमेंट शूरू

Image
देहरादून –  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने कहा है श्री बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में कोई नयी दरार नहीं देखी गयी है और नहीं बदरीनाथ मंदिर क्षेत्र में भू-धंसाव हो रहा है। बीकेटीसी ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ( एएसआई) द्वारा बदरीनाथ मंदिर के  सिंह द्वार में पहले से आयी हल्की दरारों का मरम्मत कार्य चल रहा है। वर्तमान में कोई  भी नयी दरार नहीं दिखी है। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने  वर्ष 2022 में शासन को पत्र लिखकर बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर आयी हल्की दरारों के विषय में अवगत कराया था। तत्पश्चात  शासन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ( एएसआई)  को इस इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इस क्रम में जुलाई 2022 में एएसआई ने मरम्मत की कार्य योजना तैयार की थी। अक्टूबर 2022 को एएसआई ने सिंह द्वार की दरारों पर ग्लास टायल्स (शीशे की स्केलनुमा पत्तियां) फिक्स कर दी थीं, जिससे यह पता लग सके की दरारें कितनी चौड़ी हुई हैं। 09 अगस्त 23 को ग्लास टायल्स के अध्ययन के बाद एएसआई ने ट्...