Posts

चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास नदी में फंसी बस

Image
 हरिद्वार - सिटी कण्ट्रोल रूम, हरिद्वार ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया कि हरिद्वार में चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास एक बस नदी में फंस गयी है। जिसमे कई लोग सवार हैं, जिनके रेस्क्यू के लिये एस डी आर एफ कि आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम के एडिशनल उप निरीक्षक परविंदर धसमाना  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  सूचना पर एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।  और एक एक कर बस में सवार लोगों को रेस्क्यू  कर सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया। बस में सवार 06 लोग अत्यंत भयभीत होने के कारण बस से बाहर निकलकर पुल के नीचे , पिलरो पर चढ़े गये थे। एस डी आर एफ ने रोप के माध्यम से इन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया।  गौरतलब है कि, बस नेपालगंज  रुपेड़िया से हरिद्वार आ रही थी। बस में 53 लोग सवार थे। जो मुख्यतः नेपाल मूल के निवासी हैं। अचानक मार्ग पर बरसाती नदी में पानी ज्यादा आ जाने  के कारण बस मय सवारियों के बीच नदी में ही फंस गयी। एस डी आर एफ ने  सभी सवारियों को...

बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार के दायीं ओर का ट्रीटमेंट पूरा अब बायीं ओर का ट्रीटमेंट शूरू

Image
देहरादून –  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने कहा है श्री बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में कोई नयी दरार नहीं देखी गयी है और नहीं बदरीनाथ मंदिर क्षेत्र में भू-धंसाव हो रहा है। बीकेटीसी ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ( एएसआई) द्वारा बदरीनाथ मंदिर के  सिंह द्वार में पहले से आयी हल्की दरारों का मरम्मत कार्य चल रहा है। वर्तमान में कोई  भी नयी दरार नहीं दिखी है। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने  वर्ष 2022 में शासन को पत्र लिखकर बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर आयी हल्की दरारों के विषय में अवगत कराया था। तत्पश्चात  शासन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ( एएसआई)  को इस इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इस क्रम में जुलाई 2022 में एएसआई ने मरम्मत की कार्य योजना तैयार की थी। अक्टूबर 2022 को एएसआई ने सिंह द्वार की दरारों पर ग्लास टायल्स (शीशे की स्केलनुमा पत्तियां) फिक्स कर दी थीं, जिससे यह पता लग सके की दरारें कितनी चौड़ी हुई हैं। 09 अगस्त 23 को ग्लास टायल्स के अध्ययन के बाद एएसआई ने ट्...

प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ आने की तैयारियों को लेकर एसीएस ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Image
देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अक्टूबर माह में होने वाला पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन को जिला प्रशासन तथा सेना, आईटीबीपी, बीआरओ,पुलिस ,परिवहन विभाग, केन्द्रीय संचार एजेंसियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। एसीएस ने बीआरओ (बार्डर रोड ऑगनाइजेशन ) तथा लोक निर्माण विभाग को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मार्गो की व्यवस्था को समयबद्धता से दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में  जोलिंग कोंग व आगे के  उच्च दुर्गम स्थलों में सुचारू सोलर विद्युत आपूर्ति हेतु उरेडा को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिले में वीआईपी मूवमेंट के दृष्टिगत वाहनों की अतिरिक्त आवश्यकता को देखते हुए परिवहन विभाग को वाहन पूल की व्यवस्था के निर्देश दिए...

पांच लोगों को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड मिला

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया। जिसमें 12 संस्थाओं एवं 05 लोगों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2030 तक सत्त विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए  जनपदों में प्रतियोगिता की भावना के दृष्टिगत इस वर्ष से ‘‘एस0डी0जी0 एचीवर ट्रॉफी’’ प्रदान की जायेगी जिसमें सभी 13 जनपदों के विजेता एवं उपविजेता घोषित किये जायेंगे।एस.डी.जी. को पंचायत स्तर तक क्रियान्वित करने के लिए वर्ष 2030 तक 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक एस.डी.जी सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। जिसमें सभी विकासखण्डों, पंचायतों विद्यालयों, जनपदों एवं राज्य स्तर पर कार्यशालाएं, जन जागरूकता कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है। इकोलॉजी और इकोनोमी में संतुलन बनाकर विकास जरूरी है। राज्य में सतत विकास लक्ष्य में बेहतर कार्य हो रहे हैं। एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के ...

प्रेम प्रसंग प्रेमी ने प्रेमिका से शादी न करने पर कुदरत और उसके भाई ने काट दिया प्रेमी का गला

Image
 मसूरी – थाना मसूरी पर भट्टा गांव में होटल रोटी चाय 7 नाइट के कमरे में एक व्यक्ति के गला रेत कर हत्या किये जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर थाना प्रभारी मसूरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। मृतक के शव का निरीक्षण करने पर युवक का गला काटा होना पाया गया तथा होटल में मृतक युवक ने ही अपनी आईडी पर ही कमरा लेना तथा मृतक के साथ एक लड़का और एक लड़की का आना ज्ञात हुआ। मृतक की आईडी से उसकी शिनाख्त कपिल चौधरी पुत्र सत्य चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रुप में हुयी ।  घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया गया तथा मृतक के भाई रणवीर चौधरी की तहरीर पर थाना मसूरी पर FIR NO-54/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी  विवेचना वरि0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी के सुपुर्द की गयी ।  पुलिस टीमों ने घटनास्थल पर काम करने वाले व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गयी व घटनास्थल तथा आने व जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। जिसमें  09- सितंबर की सुबह के समय एक कार मे मृत...

दो नाबालिग लड़कियों के अपहर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा

Image
 देहरादून –  रानीपोखरी  निवासी महिला ने थाने रानीपोखरी प्रार्थना पत्र दिया कि पीड़िता की पुत्री उम्र-17 वर्ष व पड़ोस में रहने वाली लड़की उम्र- 13 वर्ष  08 सितंबर की दोपहर को घर से बिना बताए कही चले गए थी, जो अभी तक घर वापस नही आयी है । प्रा0पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर तुरन्त मु0अ0स0- 48/23 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया।  गठित पुलिस टीम ने स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो को देखा कर गुमशुदा की  तलाश में मुखबिर नियुक्त किये गये । सूचना तन्त्र के माध्यम से गठित टीम को गुमशुदा बालिका की लोकेशन सहारनपुर मे होने के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर थाना प्रभारी रानीपोखरी ने तुरन्त ही एक टीम को  सहारनपुर रवाना किया गया, पुलिस टीम जैसे ही सहारनपुर पहुँची तो जानकारी हुई कि बालिकाएं सहारनपुर से वापस उत्तराखंड के लिए निकल चुकी है, बालिकाओ की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम जैसे ही देहरादून पहुची । मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि बालिकाएँ हरिद्वार की ओर जा रही है। पुलिस टीम ने बालिकाओं को भानि...

नैनीताल के पास खाई में गिरा दिल्ली का व्यक्ति हुआ घायल

Image
 नैनीताल-– पुलिस चौकी खैरना  ने एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खैरना छड़ा के पास खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू करने  को एस डी आर एफ  टीम की आवश्यकता है।सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक राजेश जोशी रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।   एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल रोप के माध्यम से लगभग 25 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायल नितिन मार्टिन, निवासी दिल्ली तक पहुँच बनायी व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रेचर द्वारा  घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकालकर उसके अन्य साथियों के साथ उपचार हेतु भिजवा दिया गया। वाहन  (DL3C-CX- 8500) सवार व्यक्ति अल्मोड़ा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। खैरना छड़ा के पास व्यक्ति वाहन सड़क किनारे लगाकर रोड के किनारे टहलने गया और पैर फिसलकर अनियंत्रित होने से खाई में गिर गया।