Posts

प्रेम प्रसंग प्रेमी ने प्रेमिका से शादी न करने पर कुदरत और उसके भाई ने काट दिया प्रेमी का गला

Image
 मसूरी – थाना मसूरी पर भट्टा गांव में होटल रोटी चाय 7 नाइट के कमरे में एक व्यक्ति के गला रेत कर हत्या किये जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर थाना प्रभारी मसूरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। मृतक के शव का निरीक्षण करने पर युवक का गला काटा होना पाया गया तथा होटल में मृतक युवक ने ही अपनी आईडी पर ही कमरा लेना तथा मृतक के साथ एक लड़का और एक लड़की का आना ज्ञात हुआ। मृतक की आईडी से उसकी शिनाख्त कपिल चौधरी पुत्र सत्य चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रुप में हुयी ।  घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया गया तथा मृतक के भाई रणवीर चौधरी की तहरीर पर थाना मसूरी पर FIR NO-54/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी  विवेचना वरि0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी के सुपुर्द की गयी ।  पुलिस टीमों ने घटनास्थल पर काम करने वाले व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गयी व घटनास्थल तथा आने व जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। जिसमें  09- सितंबर की सुबह के समय एक कार मे मृत...

दो नाबालिग लड़कियों के अपहर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा

Image
 देहरादून –  रानीपोखरी  निवासी महिला ने थाने रानीपोखरी प्रार्थना पत्र दिया कि पीड़िता की पुत्री उम्र-17 वर्ष व पड़ोस में रहने वाली लड़की उम्र- 13 वर्ष  08 सितंबर की दोपहर को घर से बिना बताए कही चले गए थी, जो अभी तक घर वापस नही आयी है । प्रा0पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर तुरन्त मु0अ0स0- 48/23 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया।  गठित पुलिस टीम ने स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो को देखा कर गुमशुदा की  तलाश में मुखबिर नियुक्त किये गये । सूचना तन्त्र के माध्यम से गठित टीम को गुमशुदा बालिका की लोकेशन सहारनपुर मे होने के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर थाना प्रभारी रानीपोखरी ने तुरन्त ही एक टीम को  सहारनपुर रवाना किया गया, पुलिस टीम जैसे ही सहारनपुर पहुँची तो जानकारी हुई कि बालिकाएं सहारनपुर से वापस उत्तराखंड के लिए निकल चुकी है, बालिकाओ की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम जैसे ही देहरादून पहुची । मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि बालिकाएँ हरिद्वार की ओर जा रही है। पुलिस टीम ने बालिकाओं को भानि...

नैनीताल के पास खाई में गिरा दिल्ली का व्यक्ति हुआ घायल

Image
 नैनीताल-– पुलिस चौकी खैरना  ने एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खैरना छड़ा के पास खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू करने  को एस डी आर एफ  टीम की आवश्यकता है।सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक राजेश जोशी रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।   एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल रोप के माध्यम से लगभग 25 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायल नितिन मार्टिन, निवासी दिल्ली तक पहुँच बनायी व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रेचर द्वारा  घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकालकर उसके अन्य साथियों के साथ उपचार हेतु भिजवा दिया गया। वाहन  (DL3C-CX- 8500) सवार व्यक्ति अल्मोड़ा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। खैरना छड़ा के पास व्यक्ति वाहन सड़क किनारे लगाकर रोड के किनारे टहलने गया और पैर फिसलकर अनियंत्रित होने से खाई में गिर गया।   

दूसरी महिला के चक्कर में कातिल बना लेफ्टिनेंट कर्नल

Image
देहरादून  –  सिरवाल गढ़ में महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पडा है । घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस ने महिला के माथे व सर पर गम्भीर चोटों का होना पाया गया । पास ही में एक टायलेट क्लीनर की बोतल पडी हुई मिली । आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। डीआईजी/एसएसपी देहरादून द्वारा मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतका की शिनाख्त हेतु प्रचार-प्रसार व सार्थक प्रयास के निर्देश दिये गये। महिला की संदिग्ध परिस्थियों में हत्या कर घटनास्थल पर फेकें जाना पाये जाने पर चौकी प्रभारी मालदेवता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचना वरि0उ0नि0 नवीन जोशी के सुपुर्द की गयी ।  पुलिस टीम से प्रथम टीम ने घटनास्थल के आस-पास रहने वाले व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गयी। द्धितीय टीम ने घटनास्थल को आने व जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, तृतीय पुलिस टीम ने मृतका द्वारा पहनी जुडियो ब्रांड की ड्रेस जो नई प्रतीत हो रही थी की जानकारी हेतु जुडियो ब्रांड के शोरूम जाखन व किशननगर चौक जाकर जानकारी प्राप्त की गयी । चतुर्थ टीम ने मृतिका क...

अज्ञात महिला का मिला शव गर कोई इसे पहचानते हो तो इन नम्बरों पर करे सम्पर्क

Image
  देहरादून – रविवार प्रातः 7.00 बजे प्रवेश कुमाडी ग्राम प्रधान सौडा सरौली द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना दी कि  थानो रोड मुख्य मार्ग से लगभग 2 किमी की दूरी पर ग्राम सिरवाल गढ में सड़क किनारे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडा हुआ है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर पुलिस टीम के घटनास्थल ग्राम सिरवाल गढ पहुंचे, जहां सड़क किनारे कच्ची नाली में एक अज्ञात महिला का शव पडा हुआ मिला, जिसके माथे पर व सिर की पीछे के तरफ गंभीर चोट होना व  महिला की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाया गया।  घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जिनके द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की वीडियो ग्राफी व फोटोग्राफी की गयी। महिला के शिनाख्त नही हो पायी है। मृतका के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को शिनाख्त हेतु कोरोनेशन अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने का आमजन से अनुरोध है कि यदि इस महिला के संबंध में किसी भी व्यक्ति के पास कोई जानकारी हो तो निम्न नंबरो पर आप जानकारी साझा क...

सभी रहे सावधान, ATM में काली फाईबर पट्टी लगाकर निकाले दो लाख से अधिक रुपए

Image
 देहरादून – डोईवाला थाने को सूचना मिली  की  02 कार, जिसमे एक कार हरियाणा तथा दूसरी कार दिल्ली नम्बर की है, उसमे कुछ लडके है, जो एटीएम मे जालसाजी कर रूपयो की चोरी कर रहे है ।  सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम को सौंग नदी पुल पर डिग्री कालेज में संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनो की चौकिंग को भेजा। पुलिस टीम को चौकिंग के दौरान  हुंडई एसेन्ट DL 4CAP 0171 दिखायी दी, जिसको रोककर चैक किया तो कार मे 04 व्यक्ति   अमित कुमार पुत्र राज गिरी सिहं निवासी RZR 110 चाणक्य पैलेस पार्ट 2- थाना डाबडी जिला जनकपुरी दिल्ली-59 , दूसरा सुनील कुमार झा पुत्र नरेश चन्द्र निवासी म0न0 247 गली न0 22 श्यामबिहार कालोनी थाना छावला जिला नजफगंढ दिल्ली  तीसरा शिवम सिहं पुत्र पंकज सिहं निवासी छ. 104 भगवती गार्डन एक्सटैंशन गली न0 15 उत्तम नगर थाना उत्तम नगर नई दिल्ली चौथा हनी पुत्र महिपाल सिहं निवासी द्धारिका मोड 55 फुटा नवादा हाउसिगं काम्पलेक्स R-3 10 3 फ्लोर-5 थाना मोहनगढ जिला मोहनगढ दिल्ली सवार थे, मौके पर वाहन की तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड से 270000/- रू0 मिले, इन रूपयो के बा...

पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

Image
देहरादून –  थाना डोईवाला पर मोचिको शूज कम्पनी लालतप्पड मे कार्य करने वाली महिला शिकायतकर्ता  ने  प्रा0पत्र दिया कि वह मोचिको कम्पनी लालतप्पड मे कार्य करती है, शिकायतकर्ता अपने निजि कार्य के कारण कल मोचिको कम्पनी मे काम पर नही जा पायी, इस वजह से शिकायतकर्ता ने मोचिको कम्पनी मे कार्य करने वाले अपने सीनियर आसिफ नाम के लडके को छुट्टी के सम्बन्ध मे फोन किया, जिस पर आसिफ ने शिकायतकर्ता को बताया कि वह उसको छुट्टी दिये जाने के सम्बन्ध मे अपने सीनियर से बात कर लेगा। उसके उपरान्त शिकायतकर्ता को मोचिको कम्पनी से फोन आया कि आप आज कार्य पर नही आये। जिस कारण शिकायतकर्ता द्वारा पुनः उक्त सन्दर्भ मे आसिफ से फोन से बात की तो आसिफ ने कहा कि तुम्हारी छुट्टी के सम्बन्ध मे  सिनीयर से बात करता हूँ और उसे मोचिको फैक्ट्री गेट पर बुलाया। पीडिता जैसे ही वहाँ पहुँची तो आसिफ द्वारा कम्पनी के गेट पर बात करते हुए पीडिता/आवेदिका का मोबाईल लेकर उसे अपने पीछे-पीछे बुलाकर मोचिको कम्पनी के पास ही स्थित अपने कमरे मे ले जाकर पीडिता/आवेदिका से मार-पीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जबरन शारीरिक सम्बन...