Posts

मसूरी गोलीकांड की घटना में पुलिस की तानाशाही एवं हटधर्मिता को सबने देखा –मुख्यमंत्री

Image
मसूरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर राज्य के लिए शहीद हुए आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मसूरी शहीद स्थल पर शेड का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हित प्रमाण पत्र बनाने के लिए 06 माह का अतिरिक्त समय दिया गया था। बहुत जिलों में इस पर कार्य हुआ। इसके लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि इसका दुबारा आंकलन कर व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाय। जनपद देहरादून में चिन्ह्ति सभी 4164 राज्य आन्दोलनकारियों को पहचान पत्र निर्गत किये गये है। राज्य आन्दोलनकारियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गयी है। राज्य आन्दोलनकारियों के अधिकतम दो बच्चों को राजकीय विद...

देवीधुरा बगवाल में प्रसिद्ध पाषाण युद्ध का आयोजन

Image
 चंपावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बगवाल मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ वाराही मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की एवं मां वाराही धाम में चार खाम सात थोक के बीच खेले जाने वाले प्रसिद्ध पाषाण युद्ध के साक्षी बने। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह स्थान आध्यात्मिक रूप से जितना समृद्ध है प्राकृतिक रूप से उतना ही अधिक मनोरम है। इस अलौकिक भूमि का न केवल ऐतिहासिक महत्व रहा है। बल्कि इस क्षेत्र का पौराणिक महत्व भी किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि संस्कृति की महानता के विषय में आम लोगों को जागृत करने का काम हमारे ऐतिहासिक मेले करते हैं और बगवाल का यह ऐतिहासिक मेला भी इसी का एक अनुपम उदाहरण है। इस प्रकार के मेले से हमारी लोक संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारे लोक कलाकारों को भी बढ़ावा मिलता है। इस विरासत को संभाले रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मेले हमारे समाज को जोड़ने तथा हमारी प्राचीन संस्कृति औ...

जवाड़ी मार्ग पर कार खाई में गिरी एक घायल एक लापता

Image
 रुद्रप्रयाग - देर रात जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने  एस डी आर एफ टीम को सूचित किया की एक वाहन जवाड़ी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए टीम की आवश्यकता है।सूचना प्राप्त होते ही एडिशनल उपनिरीक्षक मुकेश रावत  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि एक वाहन खाई में लगभग 150 मीटर नदी किनारे गिरा हुआ है। एस डी आर एफ टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर  वाहन तक पहुंच बनाकर वाहन में फंसे घायल व्यक्ति को वाहन से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।घायल व्यक्ति रवि राणा ने बताया गया कि वह श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था व अचानक जवाड़ी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घायल व्यक्ति रवि राणा 39 वर्ष से मालूम हुआ कि वाहन में एक और व्यक्ति सवार था जो अभी लापता है, एस डी आर एफ टीम ने लापता व्यक्ति प्रमोद जगवाण 35 वर्ष की सर्चिंग की जा रही है।यह दोनों ग्राम सुमाड़ी रुद्रप्रयाग के...

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग

Image
 चमोली – पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय से मीटिंग समाप्त होने के बाद कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे तो रास्ते में हल्दापानी (गोपेश्वर) के पास क्राइस्ट एकेडमी की बस जो बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक आग लग गयी व कुछ ही सेकंडो में गाडी में धुंआ ही धुंआ हो गया व बच्चे चीखने-पुकारने लगे।  जिस पर तत्काल पुलिस उपाधीक्षक ने अपना वाहन रुकवाकर स्कूल बस में सवार सभी 30 बच्चों का रेस्क्यू कर वाहन से सकुशल बाहर निकाला। सकुशल बाहर आकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मौके से वाहन चालक को थाने ले जा गया है व इस संबंध में वाहन स्वामी व विद्यालय प्रबंधन को सूचित कर थाने बुलाया गया।पुलिस चैकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत स्कूल बसों की चैकिंग कर उसमें मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं की भी पूरी जांच की जाएगी ताकि बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी ढिलाई अथवा छूट नहीं दी जाएगी। निर्धारित नियमों की उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित बस व विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूली बस चालकों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी र...

जोशीमठ के सलूड़ में आल्टो कार खाई में गिरी एक की मौत चार घायल

Image
 चमोली- सोमवार देर रात कोतवाली जोशीमठ ने एस डी आर एफ को सूचित किया की जोशीमठ से 02 किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर जोशीमठ से HC महेश ऐठानी रेस्क्यू टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर एक ऑल्टो कार (UK11B2096) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, इस कार में 05 लोग सवार थे।एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच 02 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया जबकि एक शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 02 लोग सामान्य घायल थे जो स्वयं ही बाहर आ गए थे। घायलों में सोभन चौहान पुत्र पूरण सिंह चौहान 26 वर्ष,संदीप चौहान पुत्र धर्म सिंह चौहान30 वर्ष, सौरभ चौहान पुत्र भरत सिंह 20 वर्ष (सामान्य ), किशोर चौहान पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह चौहान 28 वर्ष (सामान्य घायल) ये सभी ग्राम- सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी है।

नाबालिग लड़की को भगाकर दुराचार करने वाला हुआ गिरफ्तार

Image
गोपेश्वर – पीड़ित ने 22 अगस्त को गोपेश्वर थाने में तहरीर दी कि उनकी नाबालिग भतीजी जिसकी उम्र 16 वर्ष है को 21अगस्त को गोपेश्वर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर पर मुकदमा अपराध संख्या 26/23 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक सुमित बन्दूनी के सुपुर्द की गई। मामला नाबालिग एवं महिला सम्बन्धी होने पर पुलिस अधीक्षक चमोली  प्रमेन्द्र डोबाल व पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स नताशा सिंह ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेन्द्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। जांच के दौरान संज्ञान में आया कि नाबालिग  को अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र राधे लाल निवासी ग्राम कोल्ली बचणस्यू जनपद रुद्रप्रयाग बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार व सर्विलांस सेल की सहायता से गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को 27 अगस्त को श्रीनगर बस अड्डा पौड़ी गढ़वाल से गिरफ्तार किया गया। बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 366ए/376 भादवि व 5ठ/6 पोक्सो एक्ट की  बढ़ोत्तरी की गयी। 

दून में अव्यवस्थित तारों को करे ठीक नहीं तो कंपनियों पर लगेगा आर्थिक दंड

Image
 देहरादून –  प्राय देखा गया है कि शहर में बिजली की खम्बो, पेड़ों से झूलते हुए तारों के झुरमुट शहर की सुंदरता बिगाड़ने के साथ-साथ खतरा भी उत्पन्न करते रहते हैं नगर निगम देहरादून ने  इन अनावश्यक तारों को हटाने की कयावद शुरू कर दी है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त मनुज गोयल ने अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न सेवा प्रदाता कंपनियां के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में रिलायंस जियो, स्काई नैट, देहरादून इन्डेक्स सोल्यूशन्स, एअरटेल, बी एस एन एल तथा आई टी डी ए सहित अन्य कम्पनीयो के प्रतिनिधि उपस्थित थे। नगर आयुक्त ने सभी प्रतिनिधियों को शहर में अनावश्यक झूलते हुए तार अति शीघ्र हटाने के सख्त निर्देश दिए। अक्सर बिजली या टेलीफोन के खम्बो में झूलता दिखता तारों का मकड़ जाल केवल टीवी या इंटरनेट नेटवर्क प्रदान करने वाली कंपनियों के द्वारा फैलाया होता है। लोगों के द्वारा अक्सर घर बदलने अथवा सेवा प्रदाता कंपनी बदल दिए जाने से  कंपनियां वहां से तारों को नहीं हटाती अपितू नया कनेक्शन देने पर नई तारें डाल दी जाती हैं जिससे तारों का झुरमुट बिजली के तारों के साथ झूलता हुआ दिखाई द...