Posts

मलबे के नीचे से कार व पांच लोगों के शव बरामद

Image
 रुद्रप्रयाग- जिला नियंत्रण कक्ष ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया  की तरसाली क्षेत्र में भूस्खलन होने से मलबा आ गया है, जिसमें गाड़ी दबे होने की आशंका है व सर्चिंग के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम के मुख्य आरक्षी महेश चन्द  रेस्क्यू उपकरणों के साथ  घटनास्थल के लिए रवाना हुए।  एस डी आर एफ टीम  घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। परन्तु मूसलाधार बारिश और लगातार ऊपर से गिर रहे पथरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा। आज प्रातः दोबारा से एस डी आर एफ ने घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू  किया। साथ ही मलबे के ढेर के दोनों ओर से जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य भी शुरू हुआ। बड़े बोल्डरों के हटते ही देखा गया कि में एक स्विफ्ट कार मलबे में दबी हुई है। एस डी आर एफ टीम  ने मलबे के ढेर से कार में सवार 05 लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। शवों की शिनाख्त की कार्यवाही गतिमान है। एस डी आर एफ टीम को स्थानीय लोगों ने बताया की कार UK07 TB 6315 फाटा से सोनप्रयाग की तरफ ज...

टास्क फोर्स ने तीस बच्चों का किया रेस्क्यू

Image
देहरादून – एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून के  प्रभारी एन्टी ह्यूमन उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी  ने विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों / संगठनों से समन्वय स्थापित कर भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं ऐसे बच्चे जो भीख मांगने, कबाड़ उठाने एवं कूड़ा बीनने में मजबूर हैं जिनकी देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता है। उनके सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमें ISBT एवं शिमला बाई पास से भीख मांगने, एवं कूड़ा बीनने वाले  15 बालक, 10 बालिकाओं सहित 05 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया जिनकी बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर काउंसलिंग करायी गयी तथा उनके सर्वात्तम हितों को ध्यान में रखते हुए 05 बालिकाओं को सरफीना ट्रस्ट (खुला आश्रय गृह) 04 बलकों, 01 बालिका को शिशु निकेतन, 09 बालकों को समर्पण सोसाइटी (खुला आश्रय गृह) एवं 05 महिलाओं व उनके 06 बच्चों को वीरांगना तीलू रौतेली छात्रावास में भेजा गया ।

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

Image
 चमोली – चौकी खेरना ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया की फ्रॉग पॉइंट के पास कार संख्या UP 27 BD 9173 खाई में गिरी जिनके रेस्क्यू के लिये एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक राजेश जोशी  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर दोनों घायल वृजभान यादव 28 वर्ष पुत्र राम लाल जखिया कलान ,शाहजहांपुर।अनुज यादव 26 वर्ष पुत्र विजय बहादुर जखिया कलान, शाहजहांपुर।व्यक्तियों तक पहुँच बनायी व रोप- स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ घायलों को मुख्य मार्ग तक लाया गया और एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। एस डी आर एफ टीम को घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने बताया गया की दोनों व्यक्ति,बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे।        

जलमग्न मकानों में फंसे हुए लोगों का किया रेस्क्यू

Image
 उधमसिंहनगर - जिला आपदा प्रबंधन, रुद्रपुर ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि काशीपुर क्षेत्र में अत्यधिक जलभराव होने से कई मकानों में पानी भर गया है।  जिसमें कई लोग फंसे हुए है जिनके रेस्क्यू को एस डी आर एफ की आवश्यकता है।सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी खीम सिंह रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत व बचाव अभियान चलाते हुये जलमग्न मकानों में फंसे हुए लगभग 80 लोगों को राफ्ट की सहायता से सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

दीवार गिरने से दो व्यक्ति दबे

Image
 ऋषिकेश– जनपद नियंत्रण कक्ष ऋषिकेश एस डी आर एफ  को  सूचना दी गयी की लक्ष्मण झूला क्षेत्र में चौरासी कुटिया के पास एक दीवार गिर गई है।  जिसमें दो व्यक्ति दब गए है। रेस्क्यू को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।  घटनास्थल से निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया गया की घटना में दो व्यक्ति दबे थे, जिनमे से एक घायल को रेस्क्यू कर दिया गया है। तीसरे व्यक्ति की तलाश में एस डी आर एफ का सर्च ऑपरेशन जारी है।

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

Image
 पौड़ी- मंगलवार की देर रात थाना सतपुली ने एस डी आर एफ  को सूचना दी कि गुमखाल के पास एक कार अनियंत्रित होने से अत्यधिक गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर  एस डी आर एफ  टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ पोस्ट सतपुली व श्रीनगर से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया गया कि कार  में चंद्रमोहन सिंह, उम्र 62 वर्ष।दिनेश सिंह, उम्र -63 वर्ष।कमल सिंह, उम्र- 45 वर्ष।अतुल बिष्ट, उम्र- 40 वर्ष चार लोग सवार थे जो गुमखाल बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे। एस डी आर एफ जवानों ने रात के घनघोर अंधेरे में अत्यधिक दुर्गम मार्गों से होते हुए गहरी खाई में उतरकर कार तक अपनी पहुँच बनाई। कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। एस डी आर एफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को रोप स्ट्रैचर की सहायता से लगभग 500 मीटर गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे लापता व्यक्ति की सर्चिंग की जा रही है। सभी लोग गांव- देवदाली, ब्लॉक - जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल के निवासी है।

बरसाती नाले की चपेट में आया ब्लू हेवन किचन का कर्मचारी

Image
ऋषिकेश – कल  रात अतिवृष्टि से शिवपुरी में बरसाती नाले के उफान पर आने से चपेट में आये एक युवक के लापता होने की घटना पर एस डी आर एफ टीम ने रात में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया गया की युवक ब्लू हेवन किचन में काम कर रहा था, इसी दौरान बरसाती नाले के उफान में आने पर गदेरे में बह गया।  मंगलवार को सुबह फिर से  SI सचिन रावत टीम के साथ घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर सर्च करते हुए युवक  30 वर्षीय गौतम पुत्र बलबीर सिंह निवासी- ग्राम बदल, शिवपुरी, नरेंद्रनगरका शव बरामद कर लिया गया जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।