Posts

जलमग्न मकानों में फंसे हुए लोगों का किया रेस्क्यू

Image
 उधमसिंहनगर - जिला आपदा प्रबंधन, रुद्रपुर ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि काशीपुर क्षेत्र में अत्यधिक जलभराव होने से कई मकानों में पानी भर गया है।  जिसमें कई लोग फंसे हुए है जिनके रेस्क्यू को एस डी आर एफ की आवश्यकता है।सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी खीम सिंह रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत व बचाव अभियान चलाते हुये जलमग्न मकानों में फंसे हुए लगभग 80 लोगों को राफ्ट की सहायता से सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

दीवार गिरने से दो व्यक्ति दबे

Image
 ऋषिकेश– जनपद नियंत्रण कक्ष ऋषिकेश एस डी आर एफ  को  सूचना दी गयी की लक्ष्मण झूला क्षेत्र में चौरासी कुटिया के पास एक दीवार गिर गई है।  जिसमें दो व्यक्ति दब गए है। रेस्क्यू को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।  घटनास्थल से निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया गया की घटना में दो व्यक्ति दबे थे, जिनमे से एक घायल को रेस्क्यू कर दिया गया है। तीसरे व्यक्ति की तलाश में एस डी आर एफ का सर्च ऑपरेशन जारी है।

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

Image
 पौड़ी- मंगलवार की देर रात थाना सतपुली ने एस डी आर एफ  को सूचना दी कि गुमखाल के पास एक कार अनियंत्रित होने से अत्यधिक गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर  एस डी आर एफ  टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ पोस्ट सतपुली व श्रीनगर से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया गया कि कार  में चंद्रमोहन सिंह, उम्र 62 वर्ष।दिनेश सिंह, उम्र -63 वर्ष।कमल सिंह, उम्र- 45 वर्ष।अतुल बिष्ट, उम्र- 40 वर्ष चार लोग सवार थे जो गुमखाल बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे। एस डी आर एफ जवानों ने रात के घनघोर अंधेरे में अत्यधिक दुर्गम मार्गों से होते हुए गहरी खाई में उतरकर कार तक अपनी पहुँच बनाई। कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। एस डी आर एफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को रोप स्ट्रैचर की सहायता से लगभग 500 मीटर गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे लापता व्यक्ति की सर्चिंग की जा रही है। सभी लोग गांव- देवदाली, ब्लॉक - जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल के निवासी है।

बरसाती नाले की चपेट में आया ब्लू हेवन किचन का कर्मचारी

Image
ऋषिकेश – कल  रात अतिवृष्टि से शिवपुरी में बरसाती नाले के उफान पर आने से चपेट में आये एक युवक के लापता होने की घटना पर एस डी आर एफ टीम ने रात में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया गया की युवक ब्लू हेवन किचन में काम कर रहा था, इसी दौरान बरसाती नाले के उफान में आने पर गदेरे में बह गया।  मंगलवार को सुबह फिर से  SI सचिन रावत टीम के साथ घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर सर्च करते हुए युवक  30 वर्षीय गौतम पुत्र बलबीर सिंह निवासी- ग्राम बदल, शिवपुरी, नरेंद्रनगरका शव बरामद कर लिया गया जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।   

पंखे पर लटकी लड़की की पुलिस ने बचाई जान

Image
देहरादून – डायल 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक लड़की ने स्वंय को सालावाला स्थित अपने कमरे में बंद करके रखा है तथा पंखे पर लटकी दिखाई दे रही है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी हाथीबड़कला व चीता 41 के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो लड़की ने ख़ुद को दरवाजे की कुंडी लगाकर बंद किया हुआ था। खिड़की से देखने पर लडकी पंखे पर लटकी हुई दिखी इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लड़की को पंखे से रस्सी काटकर नीचे उतारा गया। उस समय तक लडकी की सांसे चल रही थी इस पर  त्वरित कार्यवाही करते हुए लड़की को चीता कर्मचारियों की मदद से घर से लिंक रोड पर उठा कर अपने प्राइवेट वाहन से मेन रोड तक लाया गया तथा पूर्व में 108 एंबुलेंस को सूचित करने पर दिलाराम चौक के पास 108 एंबुलेंस पहुंची तो  तुरंत उपचार को घायल लड़की को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया तथा परिजनों के साथ दून मेडिकल कॉलेज लाया गया । जहां पर लड़की वर्तमान में उपचाराधीन है लडकी की माता से पूछा तो उन्होंने  बताया कि घर की छोटी-छोटी बातों से मैंने उसे डांट दिया था उसी के कारण नाराज होकर उसने कमरे में जाकर ये सब किया और को...

नरेंद्र नगर के पास डम्पर खाई में गिरा चालक घायल

Image
 टिहरी -थाना नरेंद्र नगर ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि नरेंद्र नगर में एक डम्पर UA 07CC 1331 खाई में गिर गया है।और रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम कि आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ उप निरीक्षक सचिन रावत घटनास्थल के लिए रवाना हुए । एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर  कार्यवाही करते हुऐ लगभग 200 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर उस डम्पर तक पहुँच बनायी गयी। वाहन में  40 वर्षीय मेहरबान सिंह रावत पुत्र अवतार सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल चालक ही सवार था। जो घायल अवस्था में था।  एस डी आर एफ घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुये मुख्य मार्ग तक लाया गया । ततपश्चात एम्बुलेंस से उपचार को अस्पताल भिजवाया गया।एस डी आर एफ टीम को घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया की ये व्यक्ति नरेंद्र नगर डंपिंग जोन में मिट्टी पलटने गया था व अचानक वाहन ज्यादा पीछे चले जाने के कारण खाई में गिर गया।    

बारिश के कारण बरसाती नाले से खतरे की जद में घर

Image
देहरादून – दून के सुमन नगर, राजपुर में भारी बारिश के कारण बरसाती नाले से खतरे की जद में आए राजपुर निवासी राम नवाज, देवेश्वरी देवी, मोना, प्रीतम लाल, राजकुमार आदि के मकानों गिरने की हालत में हुए।  अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने मौका मुआयना कर मौके पर  प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही का आश्वासन दिया और स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वह बरसात में सावधानी जरूर बरते। उन्होंने स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचित करने का भी आग्रह किया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। मौके पर मोहित अग्रवाल, मनोज उनियाल, गोविन्द ठाकुर, विशाल कुल्हान सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।