Posts

खोह नदी में डूबा युवक मिली लाश

Image
कोटद्वार - थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया की कोटद्वार में लालपुल के नीचे खोह नदी में एक युवक बह गया है। मौके पर एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी आशीष रावत टीम  व आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एस डी आर एफ ने आवश्यक कार्यवाही करते हुऐ  घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियाना चलाया गया व संभावित सभी स्थानों पर गहन सर्चिंग की गयी। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से  एक किलो मीटर आगे उक्त युवक का शव नदी के बीच पाया गया ।  टीम द्वारा अत्यंत जोखिम लेते हुए लवी शर्मा 25 वर्षीय तक पहुँच बनाई और शव को नदी से बाहर निकालकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।घटनास्थल पर एस डी आर एफ टीम को स्थानीय लोगों से पता चला की व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ नहाने आया था व अचानक अनियंत्रित होकर नदी के बहाव में बह गया।  

रायपुर से बहे युवक का शव दूधली में मिला

Image
 देहरादून-  मंगलवार को जिला नियंत्रण कक्ष ने एस डी आर एफ  को सूचित किया गया था कि रायपुर क्षेत्रान्तर्गत शांति विहार में एक युवक नाले को पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया है, जिसकी सर्चिंग के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से  हैड कॉस्टेबल रवि चौहान एस डी आर एफ टीम और रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचे और उफनते  नाले के आसपास के सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया गया परन्तु उस युवक का कुछ पता नही चल पाया। आज बुधवार को पुनः प्रातःकाल से ही एस डी आर एफ टीम ने उस युवक की सर्चिंग का अभियान चलाया गया। एस डी आर एफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए विभिन्न स्थानों पर गहन सर्चिंग की गयी। सर्चिंग के दौरान टीम को दूधली से आगे झड़ोंद में नदी से मृतक रोहित गोयल 32 वर्षीय पुत्र सुंदर लाल  का शव बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।   

गाजियाबाद से मिली नाबालिका लड़के पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

Image
 देहरादून –  पीड़ित ने थाना नेहरू कालोनी में 05-मई को अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर घर से ले जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर थाना नेहरू कालोनी में मुकदमा अपराध संख्या 160/23 धारा 363 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 कुलदीप सिंह थाना नेहरू कालोनी के सुपुर्द की गयी। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका के परिजनों से पूछताछ की गयी तो  बालिका के पास कोई भी फोन होने से मना किया गया।जिसके पश्चात बालिका के करीबी दोस्तों, पडोसियों, रिश्तेदारों से गहनता से पूछताछ की गयी एवं घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले लोगो से पूछताछ की गई मुखबिर तैनात किये गये  जिसके पश्चात पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि अपहता नाबालिक हिमांशु नाम के लड़के के साथ सपेरा बस्ती नंदग्राम गाजियाबाद यूपी में है। पते पर  24 जुलाई 23 को दबिश दी गयी। पुलिस टीम ने अभियुक्त हिमांशु पुत्र धीर सिंह निवासी सपेरा बस्ती नंद ग्राम गाजियाबाद यूपी उम्र 19 वर्ष को अपहरण,बलात्कार व पोक्सो एक्ट के अपराध में नन्दग्राम गाजियाबाद से उसके किराये के कमरे...

डोईवाला में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में क्षेत्रीय जनता –रावत

Image
 डोईवाला – डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पर्यावरणी भू-गर्भीय, आर्थिक व शहरीकरण के दृष्टिकोण से यह सोच ही गलत है। इस योजना से किसान खत्म होगा, डोईवाला चीनी मील व किसान बुरी तरह से प्रभावित होगा। रावत ने कहा कि इस योजना से देहरादून का फेफडा पुरी तरह से खत्म हो जाएगा। उन्होनें कहा कि रायपुर से श्यामपुर तक समस्त वन क्षेत्र नष्ट हो जाएगा और सारा भार फैफडें पर आ जाएगा। रावत ने कहा कि एक तरफ हरिद्वार व रुड़की दूसरी तरफ देहरादून, डोईवाला, रायवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश इत्यादि में इस तरह की परिकल्पना भी भयावह है। रावत ने कहा कि प्रत्येक दृष्टिकोण से यह एक अनमैनेजेबल कॉन्सेप्ट है। पर्वतीय राज्य का उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा। रावत ने कहा कि ग्लोबल मैकेन्जी कम्पनी की आड़ में उत्तराखण्ड की धरोहर के साथ खिलवाड किया जा रहा है। बद्रीनाथ में रि-डवलपमेंन्ट के नाम पर, नमामि गंगे के नाम पर खुली लूट की जा रही है। रावत ने यह भी कहा कि इस योजना से जहाॅ एक ओर पर्यावरण का नुकसान है कास्तकारों का नुकसान है वहीं रोजगार का भी बडा सकट आन खडा होगा। इस ...

केदारनाथ में तीर्थयात्रियों के चढ़ावे की गिनती ग्लास हाउस में आज से हुई शुरु

Image
 केदारनाथ – केदारनाथ धाम में मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों द्वारा चढ़ाए गए धनराशि और अन्य धातु की वस्तुओं  को बाबा केदार पर चलाते हैं दान करते हैं।इस चढ़ावे व दान की गिनती आज से शीशे के पारदर्शी कक्ष में शुरु हो गई। इसके लिए श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा पारदर्शी ग्लास हाउस बनाया गया है। ग्लास हाउस में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से दान - चढ़ावे की धनराशि व बहुमूल्य सामग्री पर निगरानी रखी जाएगी। सोमवार को बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना के बाद शीशे से निर्मित पारदर्शी गणना कक्ष शुभारंभ किया गया। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी व श्री केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर गणना कक्ष का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वेदपाठी यशोधर मैठाणी, लोकेंद्र रूवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, पुजारी शिव लिंग मौजूद रहे।बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय द्वारा लगातार समिती की कार्यप्रणाली में वित्तीय पारदर्शिता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर में चढ़ने वाले दान - चढ़ावे में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उनके द्वारा एक दानीद...

बीस हजार का ईमामी फरार भू-माफिया आया पुलिस की पकड़ में

Image
देहरादून – बसन्त विहार  थाने में 13 जनवरी  पीड़िती उषा शर्मा ने अभियुक्त अब्दुल सत्तार एवं रईस आदि द्वारा बैंक लोन दिलाने के नाम पर उनके पति की भूमि की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम कराकर उसे अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी कागजात बनाकर धोखाधड़ी से किसी अन्य व्यक्ति को बेच देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी, जिस पर तत्काल थाने पर मुकदमा अपराध संख्या: 14/23 धारा 420/ 467/ 468/ 471 /120 (बी) आईपीसी बनाम अब्दुल सत्तार आदि पंजीकृत किया गया, मुकदमा के प्रमुख अभियुक्त अब्दुल सत्तार को  27 जनवरी 23 से 20000/ रु0 का इनामी वांछित चल रहा था को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।  मुकदमे में रईस लगातार फरार चल रहा थ जिस पर 20000/रु0 का इनाम रखा गया था। वांछित चल  रहे अभियुक्त रईस की गिरफ्तारी को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम लगातार उसके सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी तथा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से भी अभियुक्त के सम्भावित स्थानों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था।  23 जुलाई को मुखबिर ने रईस के आईएसबीटी क्षेत्र में...

बंद दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने वाले पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Image
 देहरादून – आशीष वर्मा पुत्र निवासी रिंग रोड, निकट शनि मंदिर ने जोगीवाला चौकी  पर तहरीर दी कि  18 जुलाई  को वह 10 बजे दुकान पर गया तो उसकी मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर किसी ने मोबाइल फोन, चार्जर आदि चोरी कर ली। जिस पर  मु0अ0सं0-283/23 धारा-380, 457 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। और एक पुलिस टीम गठित की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों को चैक किया एवं मुखबिर लगायें गए। पुलिस टीम के प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर 22 जुलाई को मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास से आयुष शर्मा पुत्र प्रवेश कुमार निवासी ब्राह्मण वाला कश्मीरी कॉलोनी थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 19 वर्ष,राहुल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी फेरीपुर धनपुरा लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष,अभय पुत्र प्रेम सिंह निवासी चंद्रमणि वाइल्ड लाइफ नियर यूनियन बैंक थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 21 वर्ष,भूपेंद्र पुत्र दिनेश सिंह निवासी गंगा विहार सेवला कलां थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 22 वर्ष,आशीष पुत्र हर्षमणि निवासी चंद्रमणि निकट यूनियन बैंक रोड फेज 1st शिवालिक एनक्लेव थाना पटेल नगर देहरादून 19 वर्ष पांच...