Posts

कालाढूंगी रोड पर सेलेरियो कार खाई में गिरी पांच घायल दो मौत

Image
 नैनीताल –  देर रात जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल ने  एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि नैनीताल कालाढूंगी रोड में प्रिया बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें दो व्यक्तियों की घटना स्थल मृत्यु हो गई है, जिला पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हूई है और एस डी आर एफ की आवश्यकता है।  एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ उप- निरीक्षक मनीष भाकुनी  तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई और दुर्घटनाग्रस्त सेलेरियो कार से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। वाहन में सात लोग सवार थे ,जो एक ही परिवार से है और गोरखपुर, उत्तरप्रदेश से नैनीताल आये हुए थे। घायलों में आकाश ,आयु 22 वर्ष पुत्र अरविंद श्रीवास्तव निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश,प्रेमचन्द श्रीवास्तव, पुत्र दशरथराज श्रीवास्तव, आयु 52 वर्षीय,अरुणा श्रीवास्तव, पत्नी प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 50 वर्षी...

परीक्षा देने आए दो मुन्ना भाई को पुलिस ने पकड़ा

Image
 देहरादून – डी डी कॉलेज थाना कैंट  देहरादून के TCA जितेश सिंह द्वारा थाना कैंट पुलिस को सूचना दी कि उनके उक्त परीक्षा केन्द्र पर SSC (CGLETIER) एस एस सी सीजीलेटियर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी थी।जिसमें उनके स्टाफ को परीक्षा केन्द्र में एन्ट्री के दौरान एक व्यक्ति को पकडा,जो कि परीक्षा देने आया था और संदिग्ध लग रहा है तथा अपने बारे में जानकारी नहीं दे रहा है।जिस पर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए डीडी कॉलेज में जाकर उक्त पकडे व्यक्ति से पूछताछ की व तलाशी ली तो उसके पास मौजूद परीक्षा प्रवेश पत्र तथा आधार कार्ड मे लगी फोटो परीक्षा देने आये व्यक्ति से भिन्न थी,जिससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ की पकडा गया व्यक्ति किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने केन्द्र पर आया था।इस पर  व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी तो  इसने अपना नाम मुकुल आनंद पुत्र मनोज कुमार ग्राम कचहरी खैरा बिहार बताया तथा बताया कि मूल अभ्यर्थी महेश चंद्र मीणा पुत्र तेजराम मीणा निवासी मनोज करौली राजस्थान से पैसे के लालच में साठं गांठ कर उसके स्थान पर परीक...

कांगड़ा घाट में डूबते हुए कांवड़िये को बचाया

Image
हरिद्वार –  कांगड़ा घाट में नहाते समय तीन कांवड़िये नदी के तेज जलधारा में बहने लगे, जिनमे से एक कांवड़िया ठीक से तैरना न जानने के कारण नदी में डूबने लगा। कांवडियों की चीखपुकार सुनकर घाट पर तैनात एस डी आर एफ जवान आशिक अली ने बिना देरी किये नदी में छलांग लगा दी।  जवान आशिक अली ने लगभग 150 मीटर तक उनके पीछे तैरते हुए डूबते हुए कांवड़िये को पकड़ लिया व सकुशल बाहर निकाला। रेस्क्यू में थोड़ी सी देरी भी कांवड़िये के जीवन पर बहुत भारी पड़ सकती थी परन्तु आशिक अली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक परिश्रम से कांवड़िये हरि गुप्ता पुत्र जतिन गुप्ता निवासी जम्मू कश्मीर के जीवन को सुरक्षित किया गया, जिसका कांवडियों द्वारा अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।   

पुलिस ने नशा तस्करों को लाखों रू की चरस के साथ पकड़ा

Image
देहरादून – पुलिस को रात में मुखबिर ने सूचना दी  की दो चरस तस्कर कोटडा सन्तूर की तरफ से चरस की तस्करी करते हुए कोटडा सन्तूर मार्ग पर स्थित टौंस ब्रिज स्कूल पुल के पश्चिम छोर के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों की तलाशी में उनके पास से तीन किलो 30 ग्राम चरस व 4520 रु0 नकद बरामद हुये । पकडे गये व्यक्तियों ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना नाम अमित शर्मा 29 वर्ष पुत्र स्व0 राम किशन कोलाहेडी थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 तथा अजीत 29 वर्ष पुत्र ऋषिपाल नया गांव छपार जि0 मुजफ्फरनगर से भारी मात्रा मे बरामदा चरस के सम्बन्ध मे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हम दोनो पार्टनरशिप मे चरस खरीदने व बेचने का धंधा करते है। हमे ग्राम जोधगढ पंजाब के रहने व्यक्ति जिसका नाम सतेन्द्र राणा उर्फ बिट्टू हमें चरस उपलब्ध कराता हैं  जिसका अच्छा खासा मुनाफा हम सतेन्द्र राणा को देते हैं। चरस को हम स्कूल/कालेज के छात्रों तथा फैक्ट्री के मजदूरों को बेचते है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 150/23 धारा 8/20/27।/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

यहां पर प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को किया रेस्क्यू

Image
हरिद्वार- थाना लक्सर ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि आदर्श नगर में एक परिवार फंसा हुआ जिसमें एक महिला को प्रसवपीड़ा हो रही है और उसको वहां से बाहर आने का कोई साधन नही मिला रहा है। इन लोगों को रेस्क्यू किये जाने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।   सूचना पर एस डी आर एफ टीम सूचना का संज्ञान लेते हुए लक्सर जलभराव क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई फ्लड टीम को तत्काल मौके पर पहुँचने के लिए निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में ASI पविन्द्र धस्माना रेस्क्यू टीम व राफ्ट के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।   एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम ने राफ्ट से मौके पर पहुँचकर उस गर्भवती महिला को पूर्ण सावधानी के साथ राफ्ट में बैठाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। तत्पश्चात महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया। इसके अतिरिक्त वहाँ फंसे अन्य लोगों को भी राफ्ट में सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।   शरिक सलमानी, आसमीन सलमानी (गर्भवती महिला) पत्नी शरीक सलमानी,छाया पत्नी धर्मेंद्र, 32 वर्ष,रमेशों देवी पत्नी कुंवर पाल सिंह, 65 वर्ष,प्राची पुत्री मनोज, 21 वर्ष,पाय...

कौडियाला के पास यात्री बस पलटी एक घायल

Image
 टिहरी-  टिहरी की पुलिस चौकी ब्यासी एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि कौडियाला के पास एक बस अनियंत्रित होने से मार्ग पर पलट गई है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए HC संतोष रावत एस डी आर एफ टीम व रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।  ये बस (UK08 PA 1324) श्री बद्रीनाथ से हरिद्वार की ओर आ रही थी कि अचानक कौडियाला के पास अनियंत्रित होने से बस मुख्य मार्ग पर ही पलट गई। बस में 19 यात्री सवार थे, जिनमे से सिर्फ एक यात्री को ही सामान्य चोट आई थी, बाकी अन्य सभी ठीक है।डी आर एफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर उसकी स्थिति को सामान्य किया गया।

गर्भवती महिला को एस डी आर एफ ने जलमग्न क्षेत्र से निकालकर पहुंचाया अस्पताल पताल

Image
लक्सर – एस डी आर एफ टीम को सूचना मिली की जलमग्न हुए लक्सर बाजार क्षेत्र में एक मकान में गर्भवती फंसी हुई है, जिनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। उनके घर के चारों ओर जलभराव के कारण वह अस्पताल जाने में असमर्थ है।  सूचना की संवेदनशीलता को भांपकर तुरन्त रेस्क्यू टीम गर्भवती महिला को रेस्क्यू टीम तत्काल महिला के घर पहुंची और राफ्ट की सहायता से गर्भवती महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। महिला तथा उनके परिजनों द्वारा समय पर आकर अस्पताल तक सलामती से पहुंचाने के लिये  एस डी आर एफ उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।