Posts

आल्टो कार खाई में गिरी दो की मौत

Image
 बागेश्वर- एस डी आर एफ को सूचना मिली की थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत होकरा, जनपद बागेश्वर में एक आल्टो कार (UK06 AN 5759) लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है। यह सूचना मिलते ही पोस्ट अस्कोट, पिथौरागढ़ से  रेस्क्यू टीम ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई।   आल्टो कार में एक पुरुष व एक महिला सवार थे जो थाना कपकोट से 26 किमी दूर होकरा में राशन गोदाम के सामने अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई एवं घटनास्थल पर ही इनकी मृत्यु हो गयी। स्थानीय पुलिस बल व अन्य बचाव इकाइयों द्वारा खाई में उतरकर शवों को निकालने का प्रयास किया लेकिन संसाधनों की कमी के कारण बॉडी रिकवर नहीं कर पाए।  एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से 300 मीटर गहरी खाई में उतरकर खुशाल सिंह कोरंगा पुत्र राम सिंह 41 वर्ष, निवासी- सीरी, थाना कपकोट व यमुना देवी पत्नी प्रकाश सिंह, 32 वर्ष, निवासी- सीरी, थाना कपकोट, बागेश्वर के शवों तक अपनी पहुँच बनाई जिसके उपरांत कड़ी मशक्कत करते हुए सिविल पुलिस व स्थान...

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

Image
 रुद्रप्रयाग – जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि खांकरा में एक कार लगभग 300 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना मिलते ही पोस्ट रतूड़ा से एस डी आर एफ  टीम केASI शेखर चंद्र जोशी रेस्क्यू टीम व आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुई।  घटनास्थल पर पहुँच ने पर  ज्ञात हुआ कि  यह आल्टो k10 (UK13 6341) में तीन लोग सवार थे जो देहरादून की तरफ आ रहे थे। खांकरा में वाहन चालक महेंद्र सिंह रावत लघुशंका को बाहर निकले पर हैंड ब्रेक लगाना भूल गया। हैंड ब्रेक न लगे होने के कारण ढाल पर खड़ी गाड़ी नीचे की तरफ अनियन्त्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई । कार में सवार दोनों महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।एस डी आर एफ टीम और डी डी आर एफ व स्थानीय बचाव दल के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई से दोनों मां-बेटी लक्ष्मी देवी 45 वर्षीय अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग और कमला देवी 60 वर्षीय नारायणकोटि, रुद्रप्रयाग के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।   

एयरपोर्ट पर जी 20 के प्रतिनिधिमंडल का हुआ स्वागत

Image
देहरादून – जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे जिनका स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी कृतिनगर टिहरी शालिनी पंत, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, सहित स्थानीय कलाकार  जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

अपनी दो बच्चियों की गला घोंट कर हत्या कर फरार पिता को पकड़ा

Image
देहरादून –  डोईवाला थाने को सूचना मिली कि कांटा चौक के पास केशवपुरी बस्ती मे एक घर मे 02 बालिकाओं के शव पड़े है, सम्भवतः किसी ने इन बालिकाओ की हत्या कर दी है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे।  मौके पर जाकर देखा तो एक घर मे दो बालिकाओं के शव पड़े थे, मौके पर मौजूद लोगो से पूछताछ की गयी तो इन मृत बालिकाओ की शिनाख्त आंचल उम्र 3 ½ वर्ष व अनुषा उम्र 1 ½ वर्ष पुत्री जितेन्द्र साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी- केशवपुरी बस्ती डोईवाला मूल निवासी- ग्राम फजला थाना तारसराय,  जिला दरभगां बिहार के रूप मे हुयी । मौके पर मृत बालिकाओ की नानी  आसु देवी पत्नी अशोक साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला देहरादून मौजूद थी, जिसके द्वारा बताया गया कि  23 जून 23 को वादिनी के दामाद जितेन्द्र साहनी उपरोक्त द्वारा वादिनी की 02 नातिन उपरोक्त की हत्या कर शवो को छुपाने के आशय से कमरे मे बन्द करके कही भाग गया है।  घटना के सम्बन्ध मे मृत बालिकाओ की नानी आसु देवी ने लिखित रूप से प्रा0पत्र दिया गया। प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0:- 207/2023 धारा- 3...

बलात्कार व पोक्सो एक्ट के दो मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपी पकड़े

Image
चमोली –  थाना थराली में पीड़ित ने एक  तहरीर दी की उनकी नाबालिक पुत्री 11 जून 23 को बिना बताए घर से लापता हो गयी तथा उसको दीपक राम पुत्र रणजीत राम निवासी हरीनगर लेटाल थराली ने ऋषिकेश ले जाकर उसकी नाबालिक पुत्री के साथ बलात्कार किया गया । पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना थराली पर मुकदमा अपराध संख्या 16/2023 धारा 342/363/366A/376 भादवि तथा पोक्सो एक्ट में दर्ज  किया गया जिसकी विवेचना म0उ0नि0 शिखा तेग्रवाल के सुपुर्द की गयी।  वही चौकी नारायणबगड़ में राजकीय चिकित्सालय नारायणबगड़ से प्राप्त सूचना मैमो 23 जून जिसमें चिकित्सालय में एक अविवाहित महिला ने एक शिशु को जन्म दिया है, की सूचना पर उ0नि0 अनिल बिंजोला ने कार्यवाही करते हुए जांच की गई तो इस घटना में लड़की का नाबालिक होना पायी गयी । जांच के दौरान लड़की के पिता ने जांच अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया की 09 माह पूर्व सचिन रावत पुत्र बलवंत रावत निवासी सिलोड़ी थाना थराली ने उस की लड़की को अपने गांव ले गया और उसके साथ बलात्कार किया तथा किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गय़ी । फलस्वरुप उसकी लड़की ने एक नवजात शिशु को ...

डबल मर्डर में ट्विस्ट पुरानी रंजिश के चलते की हत्या

Image
देहरादून – कंट्रोल रूम थाना क्लेमेन्टाउन को सूचना प्राप्त हुई थी कि टर्नर रोड पर एक घर से काफी बदबू आ रही है जिसके अन्दर सम्भवतः किसी का शव पड़ा हुआ हैं, इस सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन फोर्स के साथ मौके पर गए तो पाया कि टर्नर रोड सी- 13 में मकान मालिक सोहेल निवासी जोशियाडा उत्तरकाशी के मकान में काशिफ पुत्र मोहतशिम निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपुर अपनी पत्नी अनम के साथ पिछले 4 महीने से निवास कर रहा था , जिसके कमरे के एक दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था तथा दूसरे दरवाजे पर अंदर से कुंडी बंद थी।  मौके पर दरवाजे की जाली काटकर कुंडी खोली गई तो कमरे के फर्श पर मृतक पति-पत्नी की बॉडी पड़ी थी, जिनसे काफी बदबू आ रही थी तथा दोनों बॉडी लगभग दो-तीन दिन पुरानी लग रही थी। पुलिस लगातार घटनास्थल के आसपास लोगों से जानकारी कर रही हैं। जानकारी करने पर पता चला कि 12/13 जून की रात एक सफेद रंग की कार घटनास्थल पर आती-जाती देखी गई थी, जिस पर घटनास्थल स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से जानकारी मिली की  12/13 जून की रात मैं गाड़ी नंबर UK07DG 4786 घटनास्थल पर आई थी और तुरंत वापस चली गई थी।...

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

Image
 पिथौरागढ़ -  नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि 1 होकरा में एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ की आवश्यकता है। इस सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र  व पोस्ट कपकोट से ASI महिपाल सिंह  के नेतृत्व में एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो ( UK 02 TA 10845) खाई में गिर गया है। इस  बोलेरो में  10 लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। एस डी आर एफ की दो रेस्क्यू  टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों  को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।  एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से अब तक 07 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है। 03 अन्य शवों को खाई से ऊपर लाने का कार्य गतिमान है।मृतकों के  नाम किशन...