Posts

बस आइटीबीपी गेट के पास खाई में गिरी चालक घायल

Image
 मसूरी –स्थानीय लोगों से सूचना मिली की बस संख्या यूके 14 PA 9099 बस आइटीबीपी गेट मसूरी देहरादून रोड के पास खाई में गिर गई है। इस सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक  ,वरिष्ठ उप निरीक्षक , चौकी प्रभारी लाइब्रेरी व अन्य कर्मचारी आपदा उपकरण के साथ आइटीबीपी गेट के पास पहुंचे तथा जानकारी की गई तो बस में दो व्यक्ति चालक अहमद अली पुत्र हबीब अली निवासी जमनपुर सेलाकुई उम्र 65 वर्ष व उसका पुत्र आसिफ अली s/o अहमद अली उम्र 27 वर्ष बैठे थे। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि बस का प्रेशर लीक हो गया था। जिस पर बस में बैठी सवारियों को लाइब्रेरी चौक के नीचे एमडीडीए पार्किंग के पास उतार दिया था। 108 को सूचित किया गया परंतु 108 समय से ना पहुंचने के कारण कोतवाली मसूरी के सरकारी वाहन से घायल अहमद अली को उप जिला चिकित्सालय मसूरी इलाज को लाया गया चिकित्सकों द्वारा चालक का प्राथमिक इलाज कर  उपचार के लिए  हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

नरकोटा के पास बनारस का बाइकर्स खाई में गिरा कर हुआ घायल

Image
 रुद्रप्रयाग – जिलाधिकारी नियंत्रण कक्ष ने एस डी आर एफ को सूचब दी की नरकोटा के पास एक बाइक सवार व्यक्ति खाई में गिर गया है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रावना हुए।   एस डी आर एफ ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ  200 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर उस बाइक सवार व्यक्ति तक पहुँच बनायी गयी। जहाँ पर न निक्कू यादव उम्र -25 वर्ष घायल अवस्था में था, जिसको  एस डी आर एफ टीम ने रोप व स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से खाई से रेस्क्यू कर  उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।घायल व्यक्ति ने बताया की वह ऋषिकेश से बद्रीनाथ के लिए जा रहा था व अचानक नरकोटा के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।    

यात्रियों से भरी बस रास्ते में पलटी 18 घायल और सात गम्भीर घायल

Image
 चम्पावत -  रविवार देर रात पुलिस लाइन चम्पावत ने एस डी आर एफ को सूचना दी की राष्ट्रीय राजमार्ग 09 (धौन के पास) तहसील, चम्पावत में एक बस पलट गयी है, जिसमे रेस्क्यू करने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम के उपनिरिक्षक राम सिंह बोरा  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की एक बस रास्ते में पलटी हुई है। एस डी आर एफ ने जनपद पुलिस, फायर यूनिट व अन्य बचाव इकाइयों के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया ।घटना में घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बस में  लगभग 50  यात्री सवार थे । बस संख्या :- PB03BL6238 श्री रीठा साहेब गुरुद्वारे से पंजाब की ओर जा रही थी की अचानक धौन के पास पलट गई। निक्षतर सिंह उम्र 67 वर्ष निवासी जिला रोपड/ रूपनगर, पंजाब,सुरेन्द्र कौर, उम्र 69 वर्ष,कुलदीप कौर उम्र 70 वर्ष, हरवंश  कौर उम्र 70 वर्ष,हरमेस कौर उम्र 40 वर्ष,नवदीप उम्र 11 वर्ष,नवजोत कौर 12 वर्ष,दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष,दलप्रीत सिंह, उम्र 13 वर्ष,बन्ना सिंह, उम्र 65 वर्ष,विमला देवी उम्र 65 ...

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले आठ लोगों को किया गिरफ्तार और 32 लोगों का चालान

Image
देहरादून – सार्वजनिक स्थल में हुड़दंग/शांति व्यवस्था भंग करने वाले,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों  के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर थाने की पुलिस ने कल रायपुर क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड, चुना भट्टा थाना रायपुर बाजार स्थित शराब के ठेके के आसपास सार्वजनिक खुले स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने को तीन टीमो  का गठन कर रवाना की गई।      गठित पुलिस टीम द्वारा रिंग रोड, चुना भट्टा व रायपुर बाजार में सार्वजनिक खुले स्थानो , दुकानों में शराब पीने व शराब पीकर उपद्रव करने वाले व्यक्तियो की विरुद्ध अभियान चलाकर चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान शराब पीकर उपद्रव करने वाले 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तथा सार्वजनिक स्थानो में शराब पीने वाले 32 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 8500/- रुपये जुर्माना वसूला गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में वीरेंद्र सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड करणपुर,राजेश कुमार निवासी गुरुद्वारा रोड करण पर थाना डालनवाला,नंदकिशोर निवासी चुना भट्टा रायपुर रोड अधोइवाला,राजू साहनी निवासी चुना भट्टा  थाना रायपुर...

मोहम्मद सालीक बना लक्की राणा बना लिया आधार कार्ड

Image
देहरादून –  थाना गढ़ी कैंट मोहम्मद सालीक बना लक्की राणा नेपाली मूल की दो लड़कियों का किया शोषण हाथ पर कलावा बांधी आईडी हिंदू नाम से बना कर करता रहा छल बिजनौर के बहुत बड़े वकील का है बेटा।  बजरंग दल के विकास वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ रात को किया थाना गढ़ी कैंट का घेराव थाना अध्यक्ष को कहा कि यह लव जेहाद व ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित मसला है अगर इसमें धाराओं में नरमी बरती तो बजरंग दल बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। फिलहाल युवक पर धारा 376 419 व 420 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है । पूरे प्रदेश में लव जिहाद की बाढ़ सी आ गई है लगातार हिंदू बालिग नाबालिग लड़कियों का शोषण किया जा रहा है और शोषण करने वाले सभी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं यह चिंता का विषय है यह एक सुनियोजित साजिश है। इसके लिए एक बड़े आंदोलन के लिए बजरंग दल  तैयार रहेगा।

अजमेर शरीफ दरगाह के सैय्यद नसीरुद्दीन चिश्ती ने पुरोला की घटना को लेकर मुख्यमंत्री मुलाकात

Image
देहरादून –  इंडियन मुस्लिम फॉर प्रोग्रेस एंड रिसर्च के 10 सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास में मुलाकात कर उन्होंने पुरोला में हूई घटना पर चर्चा की। पुरोला में हूई घटना ने पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जिसके बाद यमुना घाटी में बड़ी संख्या में सड़कों पर प्रदर्शन हुए और सालों से रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने घर छोड़ना पड़ा पुरोला में हालात अभी शांत है लेकिन पिछले दिनों मुस्लिम समुदाय के ऐसे कई परिवारों ने पुरोला छोड़ दिया जो सालों से वहां रहकर अपना व्यापार कर रहे थे। इसी घटना को लेकर इस मुलाकात में आई एम पी ए आर के अध्यक्ष एमजे खान अजमेर शरीफ और कलियर शरीफ दरगाह के गद्दी नशीन, पत्रकार वकील और सेना से रिटायर्ड बुद्धिजीवी वर्ग वाले प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि जिस प्रदेश में धार्मिक प्रवृत्ति के लोग हो और जहां धार्मिक दृष्टि से देश और दुनिया के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं वहां इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।वही अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दी नशीन ने पुरोला की घटना पर सोशल मीडिया को जिम्मेदार मानते हुए कहा कि सोशल मीड...

SSC,MTS की परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाई को पकडे गये

Image
 देहरादून – एकेडमी ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज नन्दा की चौकी प्रेमनगर देहरादून के सेन्ट्रल हैड विकास रस्तोगी ने थाना प्रेमनगर पर आकर सूचना दी कि उनके परीक्षा केन्द्र पर आज एस एस सी द्वारा मल्टीटास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी। जिसमें द्वितीय तथा तृतीय पाली की परीक्षा के समय उनके स्टाफ ने परीक्षा केन्द्र में एन्ट्री के दौरान दो व्यक्तियों को पकडा। जिनके पास मौजूद परीक्षा का प्रवेश पत्र तथा पहचान पत्र में लगी फोटोएं भिन्न भिन्न थी। पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ की पकडे हुये दोनो व्यक्ति किसी अन्य अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने  केन्द्र पर आये थे। दोनो व्यक्तियों को थाना लाकर पुलिस ने पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि दोनों व्यक्ति मूल रुप से बिहार के रहने वाले हैं तथा दोनों ने राजस्थान के मूल अभ्यर्थियों से पैसे के लालच में साठं गांठ कर उनके स्थान पर परीक्षा देने की योजना बनाकर इस केन्द्र पर परीक्षा देने आये थे। दोनों की जामा तलाशी में मूल अभ्यर्थियों से एडवांस मे ली नकदी की रकम व अपनी फोटो लगाकर मूल अभ्यर्थियों के नाम से बनाये गये कूटरचित पहचान पत...