Posts

SSC,MTS की परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाई को पकडे गये

Image
 देहरादून – एकेडमी ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज नन्दा की चौकी प्रेमनगर देहरादून के सेन्ट्रल हैड विकास रस्तोगी ने थाना प्रेमनगर पर आकर सूचना दी कि उनके परीक्षा केन्द्र पर आज एस एस सी द्वारा मल्टीटास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी। जिसमें द्वितीय तथा तृतीय पाली की परीक्षा के समय उनके स्टाफ ने परीक्षा केन्द्र में एन्ट्री के दौरान दो व्यक्तियों को पकडा। जिनके पास मौजूद परीक्षा का प्रवेश पत्र तथा पहचान पत्र में लगी फोटोएं भिन्न भिन्न थी। पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ की पकडे हुये दोनो व्यक्ति किसी अन्य अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने  केन्द्र पर आये थे। दोनो व्यक्तियों को थाना लाकर पुलिस ने पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि दोनों व्यक्ति मूल रुप से बिहार के रहने वाले हैं तथा दोनों ने राजस्थान के मूल अभ्यर्थियों से पैसे के लालच में साठं गांठ कर उनके स्थान पर परीक्षा देने की योजना बनाकर इस केन्द्र पर परीक्षा देने आये थे। दोनों की जामा तलाशी में मूल अभ्यर्थियों से एडवांस मे ली नकदी की रकम व अपनी फोटो लगाकर मूल अभ्यर्थियों के नाम से बनाये गये कूटरचित पहचान पत...

बुजुर्ग के साथ हुई लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Image
 विकासनगर – शेरदीन पुत्र स्व0 मजीद निवासी जाटोवाला थाना सहसपुर देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर आकर एक तहरीर दी थी कि मैं 23 मई 23 को पैसे निकालने के लिए हर्बटपुर कोर्ट रोड पीएनबी बैंक से पैसे निकाल कर बाहर पैदल हर्बटपुर की तरफ जा रहा तो दो मोटर साईकिल सवार लोगों ने मेरा पैसों का बैग छीनकर भाग गए।   कोतवाली विकासनगर में लिखित शिकायत के आधार पर धारा 356 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत कर जांच उ0नि0 पंकज कुमार चौकी प्रभारी हर्बटपुर के सुपुर्द की गयी थी।एसओजी टीम तथा उ0नि0 अर्जुन सिह गुसाई व उ0नि0 पंकज कुमार ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीरों को सक्रिय कर उक्त लूट / स्नैचिंग की घटना के संबंध में अवगत कराकर रवाना किया गया।गठित टीमों  07 जून 23 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमित कुमार 34 वर्ष पुत्र स्व0 प्रदीप कुमार निवासी 23 पीएसी के पास आदर्श कालोनी थाना शिविल लाईन मुरादाबाद उ0प्र0 को लूट के एक लाख पांच हजार रुपये के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया था तथा अविनाश उर्फ मोहित पुत्र राजेन्द्र उर्फ रजवा निवासी 23 पीएसी के पास आदर्श कालोनी...

बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी

Image
 पौड़ी गढ़वाल- कोतवाली श्रीनगर ने एस डी आर एफ को सूचना दी की श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर वापस आ रहे श्रद्धालु कि बस  ऋषिकेश के ओर आते हुए श्रद्धालुओं से भरी बस (RJ 27TB 3699) ब्रेक फैल होने पर अनियंत्रित होने के कारण  श्रीकोट व धारी देवी के बीच चमधार के पास सड़क पर पलट गई है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यक्ता है।सूचना  एस आई कुलदीपक पांडेय  रेस्क्यू टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। बस ड्राइवर की सूझ बूझ से बस को सड़क पर ही पलटा दिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया और कुछ श्रद्धालुओं को हल्की फुल्की चोटें आई है। एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित प्रतिवादन करते हुए बस में सवार 31 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया तथा सामान्य घायल हुए 04-05 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

होटल मालिकों को दिए निर्देश तीन दिन से अधिक रहने पर पुलिस को सूचित करें

Image
 देहरादून –  सेलाकुई थाने क्षेत्र में स्थित होटलों  व्यवसाईयों के साथ थाना सेलाकुई में बैठक को गई होटल व्यवसाय करने वाले मलिकों से होटल में कार्य करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन करने के साथ साथ निम्न लिखित दिशा निर्देश दिए गये! कानून व्यवस्था के दृष्टिगत नाबालिगों को रूम नहीं देंगे, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अलग-अलग संप्रदाय के युवक और युवतियों को किसी भी दशा में रूम नहीं देंगे,होटल के एक रूम में जितने भी लोग रुकते हैं  उनमे प्रतिएक व्यक्ति की आईडी अवश्य प्राप्त करेंगे और एक रजिस्टर में उसका डेटा अपने पास सुरक्षित रखेंगे,होटल के मुख्य द्वार पर अंदर एवं बाहर की तरफ उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य होंगे,यदि 3 दिवस से अधिक कोई ग्राहक होटल पर रुकता है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देंगे,किसी ग्राहक की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देंगे,विदेशी यात्री के रुकने पर तुरंत संबंधित एजेंसी को सूचित करेंगे एवं फार्म-सी भरकर संबंधित इकाई को प्रेषित करेंगे।गोष्ठी में उपस्थित समस्त महानुभावों द्वारा दिए गए उपरोक्त निर्देशों का पालन करते हुए ह...

नकली दवा के साथ एक तस्कर को लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

Image
 देहरादून –थाना सहसपुर, एसओजी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने नकली दवाइयों का व्यापार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, एक शतिर अभियुक्त को सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार दो अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी।थाना सहसपुर व सेलाकुई क्षेत्र में बहुतायत फार्मास्यूटिकल कंपनी होने के कारण सूचना प्राप्त हो रही थी कुछ व्यक्ति फार्मास्यूटिकल कंपनी से स्क्रैप हो चुकी दवाई लेकर उनको अप मिश्रित कर कैप्सूल में भरकर अन्यत्र कंपनियों को बेचने का काम कर रहे हैं।  पुलिस ने मुखबीर सक्रिय किए गए।मुखबीर ने 13-जून को सूचना दी की दो व्यक्ति शंकरपुर में नकली दवाइयों का काम कर रहे है और शंकरपुर में ही इनके गोदाम भी है। थाना सहसपुर और एसओजी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शंकरपुर मंदिर वाली गली में स्थित एक गोदाम में छापा मारा गया तो वहां से एक अभियुक्त आशीष कुमार 26 वर्ष पुत्र अनिल शर्मा निवासी जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से लगभग 400 किलो औषधीय सामग्री बरामद हुई जिसके संबंध में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक खाद्य संरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग FDA द्वारा बराम...

महिला से छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
 चमोली – थाना गोविन्दघाट में पीड़िता ने तहरीर दी कि 07 जून की रात को अभिषेक पुत्र गिरीश लाल, उम्र-20 वर्ष निवासी ग्राम- पांडुकेश्वर थाना-गोविंन्द घाट जनपद- चमोली मेरी बेटी के कमरे का दरवाजा पीटने लगा व उसके साथ छेडछाड़ कर गाली गलौच मारपीट व जान से मारने की धमकी देने लगा। उक्त महिला की लिखित शिकायत के आधार पर थाना गोविन्दघाट पर मु0अ0सं0 03/2023 धारा 323/354/504/506 भादवि बनाम अभिषेक पंजीकृत किया गया। प्रकरण महिला संबंधी व गंभीर प्रकृति का होने के कारण पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने  अभियुक्त अभिषेक की गिरफ्तारी को उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई ।  अभियुक्त को गिरफ्तार  किया।

डीडीआरएफ के जवान 11 नेपालियों का रेस्क्यू करने गए और खुद फंसे

Image
 रुद्रप्रयाग-  सोमवार की देर रात एस डी आर एफ को सूचना प्राप्त हुई कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीमबली से लगभग 06 किमी ऊपर नेपाली मूल के 11 व्यक्ति तथा साथ ही डी डी आर एफ के 03 जवान फंसे हुए है। घटनास्थल पर नेपाली मूल के 11 लोग घास काटने के लिए अत्यधिक दुर्गम क्षेत्र में गए हुए थे, जहाँ पहाड़ी से पैर फिसलने के कारण नीचे गिरने पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। इस घटना की जानकारी पर डी डी आर एफ, रुद्रप्रयाग के 03 जवान घटनास्थल के लिए रवाना हुए थे। परन्तु दुर्गम मार्ग व अंधेरा होने के कारण वे लोग भी वही फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हेंने एस डी आर एफ से संपर्क कर सहायता मांगी गईं। सूचना पर ASI प्रविंद्र धस्माना  टीम व साथ ही डी डी आर एफ के 04 जवान तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। एस डी आर एफ टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत करते हुए लिंचोली से लगभग 15-16 किमी दूर घटनास्थल पर पहुँचकर सभी फंसे हुए लोगों को आश्वस्त किया व अपने पर्यवेक्षण में वापसी के लिए नीचे लौटे।एस डी आर एफ टीम द्वारा अत्यंत दुर्गम व वैकल्पिक मार्गों से होते हुए 10 नेपाली मूल के व्यक्तियों, तीन डी डी आर...