Posts

होटल मालिकों को दिए निर्देश तीन दिन से अधिक रहने पर पुलिस को सूचित करें

Image
 देहरादून –  सेलाकुई थाने क्षेत्र में स्थित होटलों  व्यवसाईयों के साथ थाना सेलाकुई में बैठक को गई होटल व्यवसाय करने वाले मलिकों से होटल में कार्य करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन करने के साथ साथ निम्न लिखित दिशा निर्देश दिए गये! कानून व्यवस्था के दृष्टिगत नाबालिगों को रूम नहीं देंगे, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अलग-अलग संप्रदाय के युवक और युवतियों को किसी भी दशा में रूम नहीं देंगे,होटल के एक रूम में जितने भी लोग रुकते हैं  उनमे प्रतिएक व्यक्ति की आईडी अवश्य प्राप्त करेंगे और एक रजिस्टर में उसका डेटा अपने पास सुरक्षित रखेंगे,होटल के मुख्य द्वार पर अंदर एवं बाहर की तरफ उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य होंगे,यदि 3 दिवस से अधिक कोई ग्राहक होटल पर रुकता है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देंगे,किसी ग्राहक की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देंगे,विदेशी यात्री के रुकने पर तुरंत संबंधित एजेंसी को सूचित करेंगे एवं फार्म-सी भरकर संबंधित इकाई को प्रेषित करेंगे।गोष्ठी में उपस्थित समस्त महानुभावों द्वारा दिए गए उपरोक्त निर्देशों का पालन करते हुए ह...

नकली दवा के साथ एक तस्कर को लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

Image
 देहरादून –थाना सहसपुर, एसओजी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने नकली दवाइयों का व्यापार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, एक शतिर अभियुक्त को सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार दो अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी।थाना सहसपुर व सेलाकुई क्षेत्र में बहुतायत फार्मास्यूटिकल कंपनी होने के कारण सूचना प्राप्त हो रही थी कुछ व्यक्ति फार्मास्यूटिकल कंपनी से स्क्रैप हो चुकी दवाई लेकर उनको अप मिश्रित कर कैप्सूल में भरकर अन्यत्र कंपनियों को बेचने का काम कर रहे हैं।  पुलिस ने मुखबीर सक्रिय किए गए।मुखबीर ने 13-जून को सूचना दी की दो व्यक्ति शंकरपुर में नकली दवाइयों का काम कर रहे है और शंकरपुर में ही इनके गोदाम भी है। थाना सहसपुर और एसओजी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शंकरपुर मंदिर वाली गली में स्थित एक गोदाम में छापा मारा गया तो वहां से एक अभियुक्त आशीष कुमार 26 वर्ष पुत्र अनिल शर्मा निवासी जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से लगभग 400 किलो औषधीय सामग्री बरामद हुई जिसके संबंध में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक खाद्य संरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग FDA द्वारा बराम...

महिला से छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
 चमोली – थाना गोविन्दघाट में पीड़िता ने तहरीर दी कि 07 जून की रात को अभिषेक पुत्र गिरीश लाल, उम्र-20 वर्ष निवासी ग्राम- पांडुकेश्वर थाना-गोविंन्द घाट जनपद- चमोली मेरी बेटी के कमरे का दरवाजा पीटने लगा व उसके साथ छेडछाड़ कर गाली गलौच मारपीट व जान से मारने की धमकी देने लगा। उक्त महिला की लिखित शिकायत के आधार पर थाना गोविन्दघाट पर मु0अ0सं0 03/2023 धारा 323/354/504/506 भादवि बनाम अभिषेक पंजीकृत किया गया। प्रकरण महिला संबंधी व गंभीर प्रकृति का होने के कारण पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने  अभियुक्त अभिषेक की गिरफ्तारी को उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई ।  अभियुक्त को गिरफ्तार  किया।

डीडीआरएफ के जवान 11 नेपालियों का रेस्क्यू करने गए और खुद फंसे

Image
 रुद्रप्रयाग-  सोमवार की देर रात एस डी आर एफ को सूचना प्राप्त हुई कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीमबली से लगभग 06 किमी ऊपर नेपाली मूल के 11 व्यक्ति तथा साथ ही डी डी आर एफ के 03 जवान फंसे हुए है। घटनास्थल पर नेपाली मूल के 11 लोग घास काटने के लिए अत्यधिक दुर्गम क्षेत्र में गए हुए थे, जहाँ पहाड़ी से पैर फिसलने के कारण नीचे गिरने पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। इस घटना की जानकारी पर डी डी आर एफ, रुद्रप्रयाग के 03 जवान घटनास्थल के लिए रवाना हुए थे। परन्तु दुर्गम मार्ग व अंधेरा होने के कारण वे लोग भी वही फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हेंने एस डी आर एफ से संपर्क कर सहायता मांगी गईं। सूचना पर ASI प्रविंद्र धस्माना  टीम व साथ ही डी डी आर एफ के 04 जवान तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। एस डी आर एफ टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत करते हुए लिंचोली से लगभग 15-16 किमी दूर घटनास्थल पर पहुँचकर सभी फंसे हुए लोगों को आश्वस्त किया व अपने पर्यवेक्षण में वापसी के लिए नीचे लौटे।एस डी आर एफ टीम द्वारा अत्यंत दुर्गम व वैकल्पिक मार्गों से होते हुए 10 नेपाली मूल के व्यक्तियों, तीन डी डी आर...

श्रीनगर के पास i10 कार खाई में गिरी एक की मौत तीन घायल

Image
 पौड़ी- सोमवार की देर रात थाना श्रीनगर ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि भैंसकोट-ख़िरसू मार्ग पर श्रीनगर की ओर आते हुए एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट रेस्क्यू टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।  एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक  i10 कार जिसमें 04 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी। रेस्क्यू टीम  ने बचाव अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात के घनघोर अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए 03 घायलों अंकित राणा, शशांक बहुगुणा,सुशील चौहान ग्राम बलोड़ी खिर्सू पौड़ी को निकालकर अस्पताल पहुँचाया जबकि एक व्यक्ति कौशल चमोली 38 वर्ष जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, के शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 

अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो शातिर वाहन चोर दस चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार

Image
देहरादून – पीड़िता कु0 रीना पुत्री कश्मीरी लाल निवासी बिधोली ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी की उसकी स्कूटी सं0 UK07AL2927 के चोरी होने पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 125/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात तथा वादी रोहन दास पुत्र चन्द्र दास निवासी  कोलूपानी थाना प्रेमनगर देहरादून की तहरीर वाहन सं0 UK06S 6432  के चोरी होने पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 126/23 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत्त किया गया था। थाना क्षेत्र में हुई लगातार वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही तथा घटना के शीघ्र खुलासे के लिए एस एस पी ने थाना प्रेमनगर में अज्ञात चोरों की तलाश तथा घटनाओं के खुलासे अलग-अलग टीमों  का गठन किया गया।गठित टीमों ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थलों के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया जिसमें चोरी हुए वाहनों को संदिग्धों द्वारा ले जाते हुए देखा गया जिस पर गठित टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के घटना से पूर्व रैकी करने  आने व घटना के पश्चात वाहनों को ले जाने वाले मार्गों पर लगे करीब 350 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा संदिग्धों की तलाश मुखबिर ...

दिल्ली की गर्मी से परेशान पांच युवक गंगा में गोते लगाते हुए डूबें

Image
 ऋषिकेश – उत्तर भारत में जून के महीने में गर्मी का प्रकोप काफी तेज हो गया है जहां पारा चढ़ रहा है वही इंसान का पारा चढ़ रहा है। दिल्ली में तो गर्मी से लोग परेशान है और इसीलिए दिल्ली वाले वीकेंड में उत्तराखंड का रुक कर लेते हैं। ऐसे ही दिल्ली से आए पांच वक्त ऋषिकेश में गंगा जी के तट पर गोते लगा रहे थे। वहीं एस डी आर एफ के सर्च ऑपरेशन के दौरान त्रिवेणी घाट के पास एस डी आर एफ टीम ने चार युवकों को नदी में डूबता हुआ देख तो तुरन्त ही चारों युवकों को रेस्क्यू कर डूबने से बचाया।  युवकों ने बताया कि उनका एक अन्य साथी नही मिल रहा जो सम्भवतः डूब गया है, जिसकी तलाश एस डी आर एफ के विशेषज्ञ डीप डाइवर्स द्वारा की जा रही है।एस डी आर एफ की टीम ने शिवा उम्र 20 पुत्र  मोहनलाल नागलोई, विशाल उम्र 21 पुत्र सुनील कुमार नागलोई ,प्रतीक उम्र 20 पुत्र प्रवीण कुमार दिल्ली कैंट,शिवम उम्र 20 पुत्र प्रेमचंद नागलोई का रेस्क्यू किया। डूबे हुए युवक अभिषेक उम्र 20 वर्ष पिता का नाम किशन चंद निवासी दिल्ली को एस डी आर एफ के डीप डाइवर सुमित नेगी ने 15 से 20 फीट गहराई में जाकर बरामद किया गया । टीम ने युवक को ...