Posts

दिल्ली की गर्मी से परेशान पांच युवक गंगा में गोते लगाते हुए डूबें

Image
 ऋषिकेश – उत्तर भारत में जून के महीने में गर्मी का प्रकोप काफी तेज हो गया है जहां पारा चढ़ रहा है वही इंसान का पारा चढ़ रहा है। दिल्ली में तो गर्मी से लोग परेशान है और इसीलिए दिल्ली वाले वीकेंड में उत्तराखंड का रुक कर लेते हैं। ऐसे ही दिल्ली से आए पांच वक्त ऋषिकेश में गंगा जी के तट पर गोते लगा रहे थे। वहीं एस डी आर एफ के सर्च ऑपरेशन के दौरान त्रिवेणी घाट के पास एस डी आर एफ टीम ने चार युवकों को नदी में डूबता हुआ देख तो तुरन्त ही चारों युवकों को रेस्क्यू कर डूबने से बचाया।  युवकों ने बताया कि उनका एक अन्य साथी नही मिल रहा जो सम्भवतः डूब गया है, जिसकी तलाश एस डी आर एफ के विशेषज्ञ डीप डाइवर्स द्वारा की जा रही है।एस डी आर एफ की टीम ने शिवा उम्र 20 पुत्र  मोहनलाल नागलोई, विशाल उम्र 21 पुत्र सुनील कुमार नागलोई ,प्रतीक उम्र 20 पुत्र प्रवीण कुमार दिल्ली कैंट,शिवम उम्र 20 पुत्र प्रेमचंद नागलोई का रेस्क्यू किया। डूबे हुए युवक अभिषेक उम्र 20 वर्ष पिता का नाम किशन चंद निवासी दिल्ली को एस डी आर एफ के डीप डाइवर सुमित नेगी ने 15 से 20 फीट गहराई में जाकर बरामद किया गया । टीम ने युवक को ...

रात में बंद घर से छः लाख के गहने व साढ़े चार लाख रुपए सहित तीन चोर गिरफ्तार एक फरार

Image
 ऋषिकेश – कोतवाली ऋषिकेश में  5 जून 23 को पीड़ित आकाश जैन पुत्र मुकेश कुमार जैन निवासी श्यामपुर ऋषिकेश ने एक लिखित तहरीर दी गई कि 4 जून की रात 10:00 बजे के करीब में अपनी धर्म पत्नी के साथ देहरादून गया हुआ था। जहां से रात करीब 01:00 बजे घर वापस आने पर देखा की घर के गेट का ताला टूटा हुआ था व अंदर कमरे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था लॉकर में नकदी एवं गहने रखे गए थे जो की गायब थे। इस सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।         चोरी की इस घटना एवम सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता के देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने वर्दी एवं सादा वस्त्रों में अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर उचित दिशा निर्देश देकर।  पुलिस टीम ने  घर के आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का चैक किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विषय में जानकारी हासिल कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फोटो वीडियो के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।आज 10 जून  को मुखबिर क...

जायदाद से बेदखल हुआ तो करने लगा चोरी

Image
देहरादून – थाना नेहरू कालोनी पर धर्मपुर क्षेत्र से 01 स्कूटी, नेहरू कालोनी पार्क के पास से 01 स्कूटी तथा बद्रीश कालोनी से 01 स्प्लेंडर मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में 8 जून को पीड़ित ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिये।गठित पुलिस टीम ने घटनास्थलों का मुआयना कर उसके आस-पास तथा आने जाने वाले लगभग 350 से 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का निरीक्षण किया गया, साथ पूर्व में इस प्रकार की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों के सत्यापन के साथ-साथ मुखबिर को भी सक्रिय करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर ने सूचना दी गयी कि बद्रीश कालोनी में कुछ दिनों से एक सदिग्ध व्यक्ति रह रहा है, जो कल से अलग-अलग स्कूटी व मोटर साइकिल से घूम रहा है, जो सम्भवतः वही चोरी किये गये वाहन है जिन्हें नेहरू कालोनी थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से चोरी किया गया। मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान की ओर जाते हुए पुलिस टीम को एक सदिंग्ध व्यक्ति स्प्लेंडर मोटर साइकिल से बिना हेलमेट के आते हुए दिखाई दिया, जिसकी ओर मुखबिर ने इशारा करते हुए बताया गया कि यह वही व्यक्ति है। पुलिस टीम उसे रोकने का इशारा किया ...

फॉर्चूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर दो सैन्य अधिकारी घायल

Image
 देहरादून – गुरुवार की रात को आईएमए गेट  के न 06 के सामने मुख्य सडक पर दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर मै थानाध्यक्ष फोर्स के घटनास्थल पर रवाना हुआ , घटनास्थल पर पंहुचने पर पता चला की प्रेमनगर से देहरादून की ओर टोयोटा फॉर्चूनर तेज गति से जा रही थी। स्कूटी जिसपर दो व्यक्ति सवार थे वो बल्लुपुर से आईएमए गेट के अन्दर जा रहे थे, अचानक फॉर्चूनर गाडी ने स्कूटी को गेट न06 आईएमए के सामने मुख्य सडक पर टक्कर लगने  के कारण स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति सुबेदार मेजर दयाराम जोशी उम्र 55 वर्ष और नायब सुबेदार अनूप सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी बैण्ड कम्पनी आईएमए देहरादून को चोटें आने के कारण थाना प्रेमनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये  आईएमए आर्मी अस्पताल में उपचार को भेजा गया।   फॉर्चूनर गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दोनों वाहनों को आर्मी क्रेन की सहायता से थाना प्रेमनगर पर खडा किया गया। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

अब जनता से सीधे जुड़ेंगे राज्यपाल किया वेबसाइट लॉन्च

Image
 नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने  राजभवन में अपनी नई वेबसाइट www.ltgengurmitsingh.co.in को लांच किया। वेबसाइट में विचार एवं दृष्टि, राज्यपाल से संवाद और सामाजिक पहल सहित कई खंड हैं। वेबसाइट में जहाँ राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न उपयोगी योजनाओं से संबंधित वेबसाइट का भी लिंक उपलब्ध कराया गया है वंही राजभवन के न्यूज़ लेटर भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराये गए हैं। वेबसाइट पर राज्यपाल से संबंधित सूचनाएं, उनके भाषण, साक्षात्कार एवं संदेश तथा फोटो गैलरी में विभिन्न कार्यक्रमों के चित्र उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त वेबसाइट में राज्यपाल के सामाजिक जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों और यात्राओं के बारे में नवीनतम जानकारियों को भी सम्मिलित किया गया है।वेबसाइट लांचिंग के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी व तकनीकी के युग में संचार-सुविधाओं का समुचित लाभ जन-जन तक पहुंचना बहुत जरूरी है। मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता से अधिक से अधिक जुड़ सकूं। यह वेबसाइट जो आज लांच की गई है, उसके माध्यम से राजभवन से संबंध...

दिन-दहाडे लूट को अंजाम देने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

Image
 देहरादून –शेरदीन पुत्र स्व0 मजीद निवासी जाटोवाला थाना सहसपुर देहरादून ने कोतवाली विकासनगर में एक तहरीर दी की  23 मई 23 को मैं पैसे निकालने के लिए हर्बटपुर कोर्ट रोड स्थित पीएनबी बैंक गया था। बैंक से पैसा निकालने के बाद जब मैं पैदल हर्बटपुर की तरफ जा रहा था तभी दो मोटर साइकिल सवार युवक ने मेरा पैसों का बैग छीनकर भाग गये। इस तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।  दिन-दहाडे हुई आपराधिक घटना की गम्भीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये।  एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने पूर्व में इस प्रकार की घटना में संलिप्त अभियुक्तों के सत्यापन की कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अध्ययन किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।   07 जून 23 को मुखबिर द्वारा घटना में संलिप्त एक अभियुक्त के दिल्...

मनेरी में मानसरोवर होटल के पास यूटिलिटी खाई में गिरी एक की मौत एक घायल

Image
उत्तरकाशी- जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी ने एस डी आर एफ को सूचना दी गई कि मनेरी में मानसरोवर होटल के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर पोस्ट उजेली से ए एस आई त्रिभुवन सिंह रेस्क्यू उपकरणों और टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन यूटिलिटी (UK10TA 0692) अनियंत्रित होने से 40 से 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे,जिनमे से एक घायल था जबकि दूसरे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ टीम ने कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए  घायल व्यक्ति राजन सिंह 32 वर्षीय पुत्र हरि सिंह निवासी- ग्राम बायना, उत्तरकाशी को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया जबकि दूसरे भगवान राणा पुत्र प्रताप सिंह, निवासी- ग्राम बायना, उत्तरकाशी के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया।