Posts

फॉर्चूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर दो सैन्य अधिकारी घायल

Image
 देहरादून – गुरुवार की रात को आईएमए गेट  के न 06 के सामने मुख्य सडक पर दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर मै थानाध्यक्ष फोर्स के घटनास्थल पर रवाना हुआ , घटनास्थल पर पंहुचने पर पता चला की प्रेमनगर से देहरादून की ओर टोयोटा फॉर्चूनर तेज गति से जा रही थी। स्कूटी जिसपर दो व्यक्ति सवार थे वो बल्लुपुर से आईएमए गेट के अन्दर जा रहे थे, अचानक फॉर्चूनर गाडी ने स्कूटी को गेट न06 आईएमए के सामने मुख्य सडक पर टक्कर लगने  के कारण स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति सुबेदार मेजर दयाराम जोशी उम्र 55 वर्ष और नायब सुबेदार अनूप सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी बैण्ड कम्पनी आईएमए देहरादून को चोटें आने के कारण थाना प्रेमनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये  आईएमए आर्मी अस्पताल में उपचार को भेजा गया।   फॉर्चूनर गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दोनों वाहनों को आर्मी क्रेन की सहायता से थाना प्रेमनगर पर खडा किया गया। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

अब जनता से सीधे जुड़ेंगे राज्यपाल किया वेबसाइट लॉन्च

Image
 नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने  राजभवन में अपनी नई वेबसाइट www.ltgengurmitsingh.co.in को लांच किया। वेबसाइट में विचार एवं दृष्टि, राज्यपाल से संवाद और सामाजिक पहल सहित कई खंड हैं। वेबसाइट में जहाँ राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न उपयोगी योजनाओं से संबंधित वेबसाइट का भी लिंक उपलब्ध कराया गया है वंही राजभवन के न्यूज़ लेटर भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराये गए हैं। वेबसाइट पर राज्यपाल से संबंधित सूचनाएं, उनके भाषण, साक्षात्कार एवं संदेश तथा फोटो गैलरी में विभिन्न कार्यक्रमों के चित्र उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त वेबसाइट में राज्यपाल के सामाजिक जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों और यात्राओं के बारे में नवीनतम जानकारियों को भी सम्मिलित किया गया है।वेबसाइट लांचिंग के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी व तकनीकी के युग में संचार-सुविधाओं का समुचित लाभ जन-जन तक पहुंचना बहुत जरूरी है। मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता से अधिक से अधिक जुड़ सकूं। यह वेबसाइट जो आज लांच की गई है, उसके माध्यम से राजभवन से संबंध...

दिन-दहाडे लूट को अंजाम देने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

Image
 देहरादून –शेरदीन पुत्र स्व0 मजीद निवासी जाटोवाला थाना सहसपुर देहरादून ने कोतवाली विकासनगर में एक तहरीर दी की  23 मई 23 को मैं पैसे निकालने के लिए हर्बटपुर कोर्ट रोड स्थित पीएनबी बैंक गया था। बैंक से पैसा निकालने के बाद जब मैं पैदल हर्बटपुर की तरफ जा रहा था तभी दो मोटर साइकिल सवार युवक ने मेरा पैसों का बैग छीनकर भाग गये। इस तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।  दिन-दहाडे हुई आपराधिक घटना की गम्भीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये।  एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने पूर्व में इस प्रकार की घटना में संलिप्त अभियुक्तों के सत्यापन की कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अध्ययन किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।   07 जून 23 को मुखबिर द्वारा घटना में संलिप्त एक अभियुक्त के दिल्...

मनेरी में मानसरोवर होटल के पास यूटिलिटी खाई में गिरी एक की मौत एक घायल

Image
उत्तरकाशी- जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी ने एस डी आर एफ को सूचना दी गई कि मनेरी में मानसरोवर होटल के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर पोस्ट उजेली से ए एस आई त्रिभुवन सिंह रेस्क्यू उपकरणों और टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन यूटिलिटी (UK10TA 0692) अनियंत्रित होने से 40 से 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे,जिनमे से एक घायल था जबकि दूसरे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ टीम ने कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए  घायल व्यक्ति राजन सिंह 32 वर्षीय पुत्र हरि सिंह निवासी- ग्राम बायना, उत्तरकाशी को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया जबकि दूसरे भगवान राणा पुत्र प्रताप सिंह, निवासी- ग्राम बायना, उत्तरकाशी के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया। 

नाबालिक लड़की को भगा कर ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
देहरादून –  गौचर में समुदाय विशेष के दो लड़कों ने एक नाबालिक लडकी को एक होटल में ले जा रहे थे। स्थानीय लोगों के हंगामा करने पर दोनों युवक मौके से भाग गये। पुलिस अधीक्षक ने मामले का तुरन्त संज्ञान लिया। नाबालिक लड़की के पिता से तहरीर लेकर दोनों युवकों के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0 26/2023 धारा 363 आईपीसी व 8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तन्त्र की सूचना पर दोनों युवकों को आज रानों गांव के बैंड से गुलजार मलिक 26 वर्ष उर्फ नितिन पुत्र रोजूदीन निवासी मोहल्ला किला खेवान थाना- सरधना जिला- मेरठ उ0प्र0 और असलम 21 वर्ष पुत्र समयदीन निवासी 186 धर्मपुर सरधना थाना- सरधना जिला-मेरठ उ0प्र0 गिरफ्तार किया। अभियुक्तों  के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है पूछताछ में अभियुक्त गुलजार ने बताया की 08 माह पूर्व ही उसका प्रेम विवाह हुआ था। इसके साथ ही वह नाबालिक से भी फोन पर बात किया करता था। 

साईबर सैल ने फ़र्ज़ी मंगेतर बनकर ऑनलाईन ठगी करने वाले शातिर ठग को किया गिरफ्तार

Image
देहरादून –  थाना डोईवाला पर चाँदमारी डोईवाला निवासी महिला ने  15 अप्रैल 23 शिकायती पत्र दिया कि  10 अप्रैल 23 को अज्ञात व्यक्ति ने मो0न0 9528975320 से उसका परिचित बनकर बात कर आवेदिका के Paytm account से 76000 हजार रूपये की धोखाधडी से मोबाईल खरीदने के नाम पर आवेदिका से ऑनलाईन ट्रासंफर कराये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-113/2023 धारा 420 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।    प्रभारी निरीक्षक डोईवाला ने  पँजीकृत अभियोग मे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी को एसओजी देहरादून एवं थाना डोईवाला पर संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।  गठित पुलिस टीम ने सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो तथा घटना मे प्रयुक्त हुए मोबाईल नम्बरों का विशलेषण करते हुए उपयुक्त मुखबिर नियुक्त किये गये।गठित टीम ने बालकुआंरी चौक लालतप्पड से अभियुक्त विपिन कुमार सैनी पुत्र बिलासी निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष को  गिरफ्तार किया। अभियुक्त विपिन कुमार सैनी से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैने ब...

नहीं रहे कर्मचारियों के नेता ठाकुर प्रह्लाद सिंह

Image
देहरादून –   कर्मचारियों के नेता, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में संरक्षक, मार्गदर्शक ठाकुर प्रह्लाद सिंह  का आकस्मिक निधन आज 05 जून 23 को उनके देहरादून स्थित निवास स्थान पर हो गया है । इस दुखद समाचार से परिषद ने  कर्मचारी नेता ही नहीं अपितु अपना अमूल्य मार्गदर्शक एवम संरक्षक खो दिया है । ठाकुर प्रहलाद सिहं वर्ष 1986 से वर्ष 1988 तक परिषद की जनपद शाखा देहरादून के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तत्पश्चात वर्ष 1988 से उत्तराखण्ड राज्य निर्माण तक जनपद देहरादून के जिलाध्यक्ष तथा राज्य निर्माण से लगातार वर्ष 2021 तक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रहे । ठाकुर प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2013 में परिषद द्वारा ऐतिहासिक आन्दोलन के परिणामस्वरुप राज्य कर्मचारियों को 10,16,26 वर्ष की सेवापरान्त पदोन्नत पद के  वेतन सहित एसीपी, वाहन भत्ता सहित एक दर्जन से अधिक मांगों पर शासन से शासनादेश कराए गए थे । स्व सिंह के निधन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सहित तमाम घटक संघों एवं अन्य महासंघों में शोक की लहर दौड़ गई है । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिष...