Posts

साढे आठ लाख रू की 86 ग्राम स्मैक पकड़ा

Image
देहरादून – अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।पुलिस टीम गठित कर पुलिस टीम ने रायवाला चौक से आगे मुख्य मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास चैकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों को  संदिग्ध अवस्था में खडे दिखाई दिये। जो पुलिस टीम को देखकर दूसरी दिशा में मुडकर जाने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा दोनो युवकों को पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम पप्पू श्रीवास्तव पुत्र रामकुमार निवासी  ग्राम खिरका थाना फतेहगंज तहसील मीरगंज बरेल उ0प्र0 उम्र-32 वर्ष व  शहनवाज सिद्दीकी उर्फ शानु पुत्र आबिद हसन निवासी अंसारी मौहल्ला फतेहगंज थाना फतेहगंज तह0 मीरगंज बरेली उ0प्र0 उम्र-25 वर्ष बताया गया। जिनसे भागने का कारण पूछा गया तो वह घबराते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये। जिनकी तलाशी लेने पर दोनो अभियुक्तों के पास से प्लास्टिक की पन्नी में छिपाकर रखी गयी कुल 86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा उक्त स्मैक को मीरगंज बरेली से लाकर रायवाला में सुनयना मल्होत्रा नाम की महिला को देने के लिये आना बताया गया। अभियुक्तों के विरूद्...

सात वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश –  कोतवाली ऋषिकेश में पीड़ित ने 5 मई 23 को एक लिखित तहरीर  दी की उनकी 7 वर्षीय पुत्री के साथ प्रेम राजपूत पुत्र मंगल राजपूत निवासी गली नंबर 1 हरिधाम कॉलोनी ऋषिकेश के द्वारा अश्लील हरकत एवं छेड़खानी करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दी गई।  प्राप्त की तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 206/23 धारा 376 506 आईपीसी व धारा 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम प्रेम राजपूत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।अभियोग संबंधित आवश्यक कार्यवाही करते हुए 6 मई 23 को  नामजद अभियुक्त प्रेम राजपूत  21 वर्ष को हरिधाम कॉलोनी ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया है।  

पचास लाख की नशीली दवाओं के साथ दो दवा विक्रेता भाई गिरफ्तार

Image
 देहरादून –रात पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी की सुद्धोवाला चौक के निकट वंश मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा केमिस्ट की दुकान की आड में लोगों को प्रतिबन्धित दवाएं बेच रहा हैं। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उस मेडीकल स्टोर पर दबिश दी तो मेडीकल स्टोर संचालक व उसका भाई अपनी दुकान पर प्रतिबन्धित नशीली दवांए बेचते हुए पकडे गये। मेडीकल स्टोर की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को मेडीकल स्टोर से नशीली दवाओं की बडी खेप बरामद हुई,  पूछताछ करने पर मेडीकल स्टोर संचालक ने बताया गया कि वह तथा उसका भाई दोनों केमिस्ट की दुकान चलाते हैं तथा ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में सामान्य दवाओं की आड में यह प्रतिबन्धित नशीली दवाओं  को नशे के आदे नौजवानों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं। उनके पास दवाओं को बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। दोनो अभियुक्तों कृष्ण कुमार पुत्र रमेश चन्द्र नि0 76 बल्लूपुर फ्रैण्डस कालोनी थाना कैण्ट देहरादून उम्र 42 वर्ष, विनय कुमार पुत्र रमेश चन्द्र नि0 76 बल्लूपुर फ्रैण्डस कालोनी थाना कैण्ट देहरादून उम्र 40 वर्ष को मौके से गिरफ्तार कर उनके व...

महिला कांग्रेस का सचिवालय कूच कर किया प्रदर्शन

Image
देहरादूनः- उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में अंकित हत्याकाण्ड, महंगाई, बेरोजगारी और  महिला पहलवानों को न्याय दिलवाये जाने, मंत्री प्रेमचन्द द्वारा खुलेआम एक नागािरक पर हमला किये जाने के विरोध कांग्रेस मुख्यालय से सचिवालय कूच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि मंत्री ने ऋषिकेश मेें एक नागरिक को खुलेआम पीटा गया यह परम्परा लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नही है। उन्होंने कहा स्वयं मंत्री ने कानून की धज्जियां उडा कर सरकार की किरकिरी की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे मंत्री को शीघ्र पद से बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार अपने लोगों को बचाने का काम कर रही है जबकि विपक्ष पर तुरन्त कार्यवाही की जा रही है जो स्वच्छ लोकतंत्र के लिए ठीक नही है।       रौतेला ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भाजपा नेता की संलिप्तता तथा सत्ता के बल पर वी.आई.पी. का नाम उजागर न होने देने की घटना हो या हेमा नेगी हत्याकाण्ड, पिंकी हत्याकाण्ड, जगदीश चन्द हत्याकाण्ड, विजय वात्सल्य...

मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचकर जम्मू कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे शहीदों को यह देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा हमारी सरकार शहीद रुचिन सिंह रावत के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने परिजनों से इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप कुंवर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

महिला को लिफ्ट देकर स्विफ्ट डिजायर चालक ने किया बलात्कार व लूट

Image
देहरादून – रात में एक महिला कोमल (काल्पनिक नाम) ने थाना क्लेमेंटाउन में आकर लिखित तहरीर दी कि वो  30 अप्रैल 23 को अपने दोस्त का बर्थडे मनाने अपने घर चंडीगढ़ से देहरादून आई थी।  03-मई 23 को रात लगभग 09ः30 बजे मेरे दोस्त ने मुझे शिमला बाईपास पर छोड़ा, जहाँ से मुझे एक कार चालक द्वारा लिफ्ट दी गई और बताया कि वो आईएसबीटी जा रहा है, और मुझे भी आईएसबीटी छोड़ देगा । जिस पर मैं कार चालक की बातों में आकर कार में बैठ गई। जैसे ही हम आईएसबीटी पहुंचे तो मैंने कार चालक से गाडी रोकने को कहा तो ड्राइवर ने मुझे धमकाते हुए चुपचाप बैठने को कहा और कार के शीशे बंद करते हुए गाडी के दरवाजे लॉक कर दिये। उसके बाद वह मुझे जबरदस्ती आशारोडी से आगे जंगल में ले गया, जहां उस ने गाड़ी में ही मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया तथा मेरा बैग जिसमें पैसे व अन्य सामान था लूट लिया तथा धमकी देते हुए मुझे वहीं जंगल में छोडकर भाग गया। घटना से मैं काफी डर गयी थी तथा डर के कारण मैं रात भर वहीं जंगल में ही छिपी रही। सुबह होने पर मैं किसी तरह आईएसबीटी तक पहुंची तथा अपने दोस्त के बारे में जानकारी करते हुए उससे मिलकर मैने उस...

केदारनाथ मार्ग पर आये ग्लेशियर से अवरुद्ध मार्ग को SDRF ने खोला

Image
 केदारनाथ –चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सहज, सुगम व सुरक्षित यात्रा को एस डी आर एफ टीमें संवेदनशील स्थानों पर मुस्तेद है। यात्रा आरम्भ होने के उपरांत एस डी आर एफ टीमों द्वारा जहां एक ओर अस्वस्थ, असक्षम, दिव्यांगों, बुजुर्गों, महिलाओं इत्यादि को सुगमतापूर्वक दर्शन कराने में सहयोग किया जा रहा है वही आवश्यक्तानुसार प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।  श्रीकेदारनाथ मार्ग पर कल  04 मई 2023 को लिनचोली से आगे भैरव ग्लेशियर व कुबेर ग्लेशियर पर पहाड़ी से अत्यधिक बर्फ आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। मौके पर उपस्थित इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी एस डी आर एफ के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीमों द्वारा सूझ बूझ व कार्यकुशलता से त्वरित कार्यवाही करते हुए फावड़े व बेल्चों की सहायता से अवरुद्ध मार्ग को खोलना आरम्भ किया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ को काट- काटकर हटाया व श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक आवागमन के लिए रास्ता खोल दिया गया।एस डी आर एफ अपने पर्यवेक्षण में श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया जा रहा था कि इसी बीच पुनः ग्लेशियर आने से मार्ग दुबारा बाधित हो गया। एस डी...