Posts

मोबाईल के चक्कर में कर दी ड्राइवर की हत्या

Image
देहरादून – अमित कुमार विज पुत्र अशोक कुमार विज निवासी हरिपुर नवादा ने कोतवाली डोईवाला पर अपनी मौसी के लडके की मोबाइल लूट कर हत्या करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । घटना के बारे में बताया कि आकाश सेन पुत्र विमल सैन निवासी नवादा जो राजा रानी ट्रैवल्स की टैक्सी चलाता था। जो 17 अप्रैल 23 को  एयर पोर्ट पर सवारी छोडने के बाद डोईवाला सोग नदी के पुराने पुल के रास्ते पर  गाडी स0 uk07tb 8818 खडी करके  आराम कर रहा था। समय लगभग 14.30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाडी मे घुसकर आकाश सेन पर मोबाइल लूटने की नियत से  पैंचकस से हमला किया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।अज्ञात अभियुक्त ड्राइवर आकाश सैन का मो0फोन लूट कर भाग गया। ईलाज के दौरान अकाश सैन की 21अप्रैल 23 को मृत्यु हो गयी । इस सम्बध मे कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 129/23 धारा 302/394 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना व0उ0नि0 राकेश शाह के सुपुर्द की गयी।      थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस- पास लगे सीसीटीवी कैमरो का चैक कर हत्या सहित ...

बहन भाई के रिश्ते को किया शर्मसार

Image
 देहरादून–  पीड़िता नें रायपुर थाना में एक  तहरीर दी  जिसमे उसने अंकित किया कि मैं अपने मेरा बड़ा भाई  के साथ रायपुर क्षेत्र में किराए के मकान पर रहती हूं। मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली हूं। मेरे मां और पिता का तलाक बहुत वर्ष पहले हो चुका है,  जो अब कहां रहते हैं मुझे नहीं पता। मेरा सगा भाई  जो ई रिक्शा चलाता है , रात को मुझे जबरदस्ती ड्रग्स खिलाकर मेरे साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये।मेरे मना करने पर वह तेजाब से जलाने की धमकी देता है और मेरे साथ मारपीट करता है। जिससे वह एक माह कि गर्भवती है। घटना की गंभीरता को देखते थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 163/23 धारा  376 भादवी में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा के सुपुर्द की गई।    अभियुक्त की गिरफ्तारी को  थानाध्यक्ष रायपुर  द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई।           गठित पुलिस टीम ने 22 अप्रैल 23  को अभियुक्त भाई को सूचना के 12 घंटे के अंदर रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया। जसे कड़ी पूछताछ के बाद  न्यायालय...

बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन में फंसे 14 ट्रैकर्स

Image
बागेश्वर – रहा वि कुमार एनओएलएस भारतीय कार्यक्रम निदेशक रानीखेत व  सुरेश मधान, US एम्बेसी ने 20 अप्रैल 2023 की रात पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन होने से ग्लेशियर पर प्रशिक्षण को गए 14 ट्रैकर (13 विदेशी व 01 भारतीय) के फंसने की  सूचना दी गयी थी।इस सूचना पर स्थानीय शासन व प्रशासन ट्रैकरों की सुरक्षा व रेस्क्यू किये जाने के लिए सक्रिय हो गए। ट्रैकरों की सहायता को अपने-अपने विभाग से संबंधित यथा आवश्यक व्यवस्था  मेडिकल किट, एम्बुलेंस, चिकित्सक टीम, खान पान व्यवस्था हेतु संबंधित विभागों को तैयार रहने का निर्देशित किया गया था। 22 अप्रैल को शासन-प्रशासन की अन्य टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए। ए एस आई महिपाल सिंह एस डी आर एफ  टीम ट्रैकरों को सुरक्षित वापस लाने के लिए  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सामान के साथ घटनास्थल को रवाना हुई। वाहन के माध्यम से टीम खाती गांव पहुँची जहाँ से घटनास्थल लगभग 33 किमी की पैदल दूरी पर था। एस डी आर एफ टीमों द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों व दुष्कर मौसम व भारी बर्फबारी के बीच सभी चुनौतियों को दरकिनार करते हुए लगभग 14 किमी पैदल दूरी तय करन...

चारधाम में यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध सरकार ने किया समाप्त

Image
देहरादून –अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री और गंगोत्री जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश और विदेश के यात्रियों के लिए जो निर्धारित संख्या का आदेश जारी किया था उसको आज वापस लेते हुए उस प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया है अब चार धाम यात्रा में यात्रियों की निर्धारित संख्या खत्म होने के बाद देश और विदेश से श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर सकेंगे। प्रदेश के चारों धामों में यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध समाप्त किये जाने पर श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री धाम (हिमालय), उत्तरकाशी एवं समस्त रावल तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को पत्र प्रेषित कर आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की।     अध्यक्ष श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री हिमालय रावल  हरीश सेमवाल ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित धन्यवाद पत्र के माध्यम से चारों धामों में यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध समाप्त करने पर श्री 5 मंदिर समिति एवं समस्त रावल तीर्थ पुराहित की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने...

अल्टो कार खाई में गिरी दो घायल

Image
 रानीपोखरी –  दिन के करीब दो बजे डायल 112 ने सूचना दी की भोगपुर से आगे पहाड़ी पर एक कार  दुर्घटनाग्रस्त हुई है।इस सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी फोर्स के मौके पर पहुंचे, साथ ही 108 एंबुलेंस को भी दुर्घटनास्थल पहुंचने को कहा। घटनास्थल भोगपुर से करीब डेढ़ किलोमीटर पहाड़ की तरफ जत्थोंवाला मोड पर था। जहां पर एक अल्टो कार जो सड़क से करीब 50 फुट नीचे खाई में गिरी हुई थी तुरंत ही स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से कार में सवार रोहन पुत्र कमल सिंह रावत, उम्र-19 वर्ष, निवासी बड़ोंवाला जौलीग्रांट, थाना डोईवाला और अभिषेक पुत्र भगवान सिंह पंवार, निवासी बड़ोंवाला  उम्र-29 वर्ष को रेस्क्यू किया गया एवं मौके पर आई 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा हेतु जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया, दुर्घटना में दोनों व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं ।

छः शातिर चोरों को चोरी के दस पी.यू. रैगजिन के साथ गिरफ़्तार किया

Image
 देहरादून – पीड़ित राघव प्रताप सिंह पुत्र स्व0 घनश्याम सिंह जनरल मैनेजर आर0पी0 ऑटोस्टाइल्स कम्पनी इन्ड्रस्टियल एरिया सेलाकुई ने थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी कि कम्पनी की यूनिट संख्या 2 मे अन्दर रखे कान्टिनेन्टल सर्फेस सॉल्यूशन इण्डिया प्रा0 लि0 के  10 पी यू रोल/रैगजिन अलग- अलग रंगो के किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गये है। थाना सेलाकुई पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक रतन सिह विष्ट के सुपुर्द की गई।  थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र में एवं आसपास संवेदनशील स्थानों तथा कम्पनी के सीसीटीवी कैमरौं को चैक करने तथा आने जाने वाले रास्तों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने को रवाना किया गया है तथा गठित पुलिस टीमों का थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई द्वारा स्वयं नेतृत्व किया गया।गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल आर.पी. आटोस्टाइल्स कम्पनी सेलाकुई के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरौ की फुटेज का गहनता से वादी मुकदमा के साथ अवलोकन किया तो अभियुक्त सलमान अली 24 वर्ष,शादाब 24 वर्ष,मो.जुनैद 21 वर्ष ,ईश्वर 22 वर्ष तथा निहाल 24 वर्ष की संलिप्तता पाई गई कैमरों म...

पेटीएम से छह लाख पचास हजार रुपये की ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

Image
 देहरादून –पीड़ित देव पाल सजवान पुत्र कृपाल सिंह निवासी नियर प्राथमिक विद्यालय सुंदरवाला रायपुर ने एक प्रार्थना पत्र दिया की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पेटीएम स्कैनर ठीक कराने के नाम पर वादी के मोबाइल का पेटीएम ऐप हैक कर वादी के खाते से 01 लाख 40 हजार रूपये विभिन्न खातो में भेजकर ठगी किये जाने के संबंध में थाना रायपुर पर दिया गया, जिस पर तत्काल मु0अ0सं0 154/23 धारा 419/420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह नेगी को दी गयी।   उपनिरीक्षक रविन्द्र नेगी के नेतृत्व में गठित प्रथम पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास घटना से पूर्व व घटना के पश्चात् कुल 195 सीसीटीवी कैमरे को चैक किया गया, जिसमें घटना की तिथि को वादी की दुकान के आस पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुये दिखाई दिये, जिनसे कुछ दूरी पर पेट्रोल पम्प के निकट एक संदिग्ध स्कूटी के साथ एक अन्य व्यक्ति खडा दिखाई दिया। घटना के पश्चात् उक्त दोनों व्यक्ति वादी की दुकान की तरफ से पेट्रोल पम्प की ओर आते दिखाई दिये, जो स्कूटी के साथ पूर्व से मौजूद व्यक्ति के साथ आईएसबीटी देहरादून पहुँचे, जहाँ एक व्यक्ति का आईएसबीटी...