Posts

नशा मुक्ति केंद्र चंद्रमणि में हुई युवक की हत्या में चार अभियुक्त गिरफ्तार

Image
देहरादून –थाना क्लेमेंट टाउन पर हेमंत निवासी लेन 01 क्लेमेंट टाउन द्वारा लिखित सूचना दी गई कि मेरे भाई सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू को लगभग 20- 25 दिन पहले आराध्य फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र चंद्रबनी में भर्ती कराया गया था, जिसको नशा मुक्ति केंद्र के संचालक प्रशांत जुयाल, अजय शर्मा ,मनीष कुमार, एवं मोहन थापा द्वारा बेरहमी से पीटकर हत्या कर आज सुबह लगभग 7:00 बजे सिद्धार्थ के मृत शरीर को कपड़े में लपेटकर हमारे घर के बाहर छोड़कर भाग गए,   जिसके आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंट टाउन पर हत्या एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया एवं विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर  पंकज गैरोला के सुपुर्द हुई, जिनके द्वारा तत्काल विवेचना ग्रहण कर घटना  स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया, जिसमें पाया गया कि नशा केंद्र संचालक प्रशांत जुयाल एवं अजय शर्मा के द्वारा  10 अप्रैल 23 की रात में सिद्धार्थ के साथ काफी मारपीट की गई थी, जिस कारण अगले दिन सुबह तक सिद्धार्थ की मृत्यु हो चुकी थी, फिर प्रशांत के कहने पर अजय एवं मनीष कुमार एवं मोहन थापा के द्वार...

यूटिलिटी खाई में गिरी पांच घायल

Image
 चकराता –  थाना चकराता ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि एक यूटिलिटी वाहन क्वासी बोथा जगह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है , जिसमें रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एस डी आर एफ टीम अपर उप निरीक्षक योगेंद्र भण्डारी रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर मकान के ऊपर गिरे यूटिलिटी वाहन तक  पहुँच बनायी गई। वाहन में अरुण कुमार उम्र -30 वर्ष पुत्र गतिराम निवासी  नौगांव,रमेश उम्र -52 वर्ष,संदीप उम्र -27 वर्ष, अरविन्द उम्र -42 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह निवासी नौगांव उत्तरकाशी,सुभाष उम्र -33 वर्ष पुत्र नतनी निवासी  नौगांव लोग सवार थे।सभी घायल थे। एस डी आर एफ टीम द्वारा सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।गौरतलब है कि यूटिलिटी वाहन विवाह समारोह से वापस घर की ओर आ रहा था की अचानक वाहन अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरा।    

क्लेमेंनटाउन क्षेत्र में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

Image
 क्लेमेनटाउन –पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार कल रात की घटना के बाद क्षेत्राधिकारी सदर पंकज गैरोला के नेतृत्व में थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्रान्तर्गत  प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर, थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन ,चौकी प्रभारी आईएसबीटी ,एवं चौकी प्रभारी बाईपास द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना क्लेमेंनटाउन  क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सभी  होटल, ढाबा, कैफे एवं दुकानदारों को अवगत कराया गया कि सभी लोग रात्रि 10:00 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद कर ले तथा किसी भी प्रतिष्ठान में अनावश्यक रूप से भीड़ ना लगे एवं रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले सभी लोगों से पूछताछ की गई तथा हिदायत दी गई कि भविष्य में देर रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमते ना मिले तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।  चेकिंग के दौरान एक कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल तथा दो स्कूटी सीज की गई तथा लगभग 70 लड़कों से पूछताछ की गई, जिसमें से 15 लड़कों का 81 पुलिस अधिनियम में चालान किया गया तथा 4 लड़कों को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया...

दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना को अंजाम देने वाले पांच डकैत माल सहित गिरफ्तार

Image
 देहरादून – संदीप अग्रवाल निवासी 107 नेहरू कॉलोनी देहरादून में सूचना दी गई की दोपहर करीब 12ः00 बजे चार अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू व तमंचे की नोक पर उनके घर में घुसकर उनकी माता सुनीता अग्रवाल, पिता विनोद अग्रवाल व बहन रश्मि अग्रवाल को डरा धमका कर उन्हें बंधक बनाते हुए उनसे सोने के जेवरात व नकदी लूट कर ले गए हैं। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0: 124/23 धारा: 395, 452, 342, 412, 35 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनदहाडे हुई डकैती की घटना की गम्भीरता के देखा सर्वप्रथम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा तो ज्ञात हुआ कि एक एक्टिवा व एक अपाचे मोटरसाइकिल में सवार चार लोग वादी के घर के अंदर घुसे और उनके द्वारा शातिराना अंदाज में गाड़ियां दूर खड़ी कर घटना को अंजाम दिया गया, इसके अतिरिक्त एक अभियुक्त निगरानी को घर के पास ही रुक गया । घटना कारित करने के मात्र 10 मिनट के पश्चात सभी अभियुक्त मोटरसाइकिल व एक्टिवा में फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन करने पर उक्त वाहनों की नंबर प्लेट पर काली टेप चढ़ा होना पाया गया, ...

अल्टो K10 खाई में गिरी दो की मौत तीन घायल

Image
देहरादून –  रायगी रोड पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना डिस्टिक कंट्रोल रूम से थाना त्यूणी को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल को  रवाना हुए।  घटनास्थल पर एक अल्टो K10 वाहन संख्या uk07 DZ 2955 जो ग्राम छुमरा से त्यनी की तरफ आ रहा था, जो ग्राम रायगी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तो 200 मीटर नीचे गिर गया, घायलों व मृतकों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस निकाला गया। वाहन में कुल वाहन में 5 लोग सवार होने बताए गए,जिसमें तीन व्यक्ति घायल हैं।तथा चंदन पुत्र पदम सिंह उम्र 30 वर्ष और बंटी पुत्र दीवान सिंह उम्र 14 वर्ष दोनों निवासी ग्राम छुमरा की मृत्यु हो गई। घायलों में कार चालक दीवान सिंह s/o जुंकरू उम्र 40 वर्ष, रितिक चौहान पुत्र दीवान सिंह उम्र 16, नक्क्ष चौहान पुत्र चंदन सिंह उम्र 6 वर्ष, सभी निवासी ग्राम छुमरा के है।मृतकों को मोर्चरी भेजा जा रहा है व घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल त्यूणी भेजा गया है। 

दो गुटों के बीच चले जमकर लाठी-डंडे

Image
 देहरादून – उत्तराखंड में अपराधियों को नहीं है वर्दी का जरा सा भी खौफ खुलेआम दिनदहाड़े अपराध को अंजाम देकर बदमाश फरार हो रहे हैं। बुधवार को प्रेम नगर में महिला की हत्या हुई तो वहीं दूसरी घटना देर रात 11:00 से 11:30 के बीच क्लेमेंट टाउन के टर्नर रोड स्थित दो पक्षों के युवकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दो गाड़ी दिख रही है. कुछ युवक एक युवक की कार पर डंडे से हमला करते हैं और साथ ही कार चालक को भी गंभीर रूप से घायल कर देते हैं जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. युवक की हालत काफी गंभीर है. मामले में एसपी सिटी संरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जो युवक मारपीट कर रहे हैं उनकी पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।

घर में रह रही अकेली बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

Image
 देहरादून –  प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अकेली घर में रहने वाली बुजुर्ग महिला की बीती रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव ड्राइंग रूम से मिला। घर का सारा सामान व्यवस्थित था। लिहाजा, पुलिस लूट की आशंका से इनकार कर रही है।  आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने जानकारी दी कि मृतिका की बेटियां गाजियाबाद में रहती है उन्हें सूचना देकर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी कि 2 दिन से उनकी मां फोन नहीं उठा रही है और उनसे बात नहीं हो पा रही है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को बंद मकान से बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ।इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. मौके से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. बता दे की घटना प्रेमनगर के विंग नंबर-एक की है। यहां संकरी गली में 1 नंबर वाले मकान में मंजीत कौर (77 वर्ष) अकेली रहती थीं। वे एफआरआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रह चुकी हैं और उनका तलाक हो चुका था। उनकी बेटी बलविंदर कौर दिल्ली और इंदरप्रीत कौर फरीदाबाद में रहती हैं। इंदरप्रीत रोजाना मां को फोन करती थीं। बुधवार को फोन ...