Posts

अल्टो K10 खाई में गिरी दो की मौत तीन घायल

Image
देहरादून –  रायगी रोड पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना डिस्टिक कंट्रोल रूम से थाना त्यूणी को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल को  रवाना हुए।  घटनास्थल पर एक अल्टो K10 वाहन संख्या uk07 DZ 2955 जो ग्राम छुमरा से त्यनी की तरफ आ रहा था, जो ग्राम रायगी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तो 200 मीटर नीचे गिर गया, घायलों व मृतकों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस निकाला गया। वाहन में कुल वाहन में 5 लोग सवार होने बताए गए,जिसमें तीन व्यक्ति घायल हैं।तथा चंदन पुत्र पदम सिंह उम्र 30 वर्ष और बंटी पुत्र दीवान सिंह उम्र 14 वर्ष दोनों निवासी ग्राम छुमरा की मृत्यु हो गई। घायलों में कार चालक दीवान सिंह s/o जुंकरू उम्र 40 वर्ष, रितिक चौहान पुत्र दीवान सिंह उम्र 16, नक्क्ष चौहान पुत्र चंदन सिंह उम्र 6 वर्ष, सभी निवासी ग्राम छुमरा के है।मृतकों को मोर्चरी भेजा जा रहा है व घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल त्यूणी भेजा गया है। 

दो गुटों के बीच चले जमकर लाठी-डंडे

Image
 देहरादून – उत्तराखंड में अपराधियों को नहीं है वर्दी का जरा सा भी खौफ खुलेआम दिनदहाड़े अपराध को अंजाम देकर बदमाश फरार हो रहे हैं। बुधवार को प्रेम नगर में महिला की हत्या हुई तो वहीं दूसरी घटना देर रात 11:00 से 11:30 के बीच क्लेमेंट टाउन के टर्नर रोड स्थित दो पक्षों के युवकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दो गाड़ी दिख रही है. कुछ युवक एक युवक की कार पर डंडे से हमला करते हैं और साथ ही कार चालक को भी गंभीर रूप से घायल कर देते हैं जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. युवक की हालत काफी गंभीर है. मामले में एसपी सिटी संरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जो युवक मारपीट कर रहे हैं उनकी पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।

घर में रह रही अकेली बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

Image
 देहरादून –  प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अकेली घर में रहने वाली बुजुर्ग महिला की बीती रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव ड्राइंग रूम से मिला। घर का सारा सामान व्यवस्थित था। लिहाजा, पुलिस लूट की आशंका से इनकार कर रही है।  आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने जानकारी दी कि मृतिका की बेटियां गाजियाबाद में रहती है उन्हें सूचना देकर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी कि 2 दिन से उनकी मां फोन नहीं उठा रही है और उनसे बात नहीं हो पा रही है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को बंद मकान से बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ।इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. मौके से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. बता दे की घटना प्रेमनगर के विंग नंबर-एक की है। यहां संकरी गली में 1 नंबर वाले मकान में मंजीत कौर (77 वर्ष) अकेली रहती थीं। वे एफआरआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रह चुकी हैं और उनका तलाक हो चुका था। उनकी बेटी बलविंदर कौर दिल्ली और इंदरप्रीत कौर फरीदाबाद में रहती हैं। इंदरप्रीत रोजाना मां को फोन करती थीं। बुधवार को फोन ...

नशा मुक्ति केंद्रों पर होगी कार्यवाही

 देहरादून – उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में नशा मुक्ति केंद्रों की बाढ़ आई हुई है हर गली मोहल्ले में कुकुरमुत्ता की तरीके से इनको देखा जा सकता है आज जिस प्रकार उत्तराखंड का युवा नशे की ओर बढ़ रहा है और नशा जैसी चीजों को अपना रहा है उसको देखते हुए परिवार जन वाले उसकी इस लत को छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र की ओर रुख करते हैं और अपने बच्चों का जीवन बचाने के लिए वहां उनको इस लत को छुड़ाने के लिए भर्ती करा दिया जाता है परंतु आज आलम यह है कि नशा मुक्ति केंद्र खुद संदेह के घेरे में आ रहे हैं क्योंकि पिछले दिनों नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी वहीं दूसरी ओर अभी हाल ही में एक और व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा और आलम यह हुआ कि नशा मुक्ति केंद्र के लोगों ने उसके शव को रातों-रात गाड़ी से परिजनों के घर के बाहर डालकर फरार हो गए इसको लेकर समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है क्योंकि आज जिस प्रकार नशा मुक्ति केंद्र  में इस तरह के कारनामे हो रहे हैं वह जरूर सोचने वाली बात है क्योंकि नशा मुक्ति केंद्र जिलाधिकारी के अधीन होते है...

संगमचट्टी के पास खाई में गिरी गाड़ी एक की मौत दो घायल

Image
 उत्तरकाशी –पुलिस उपाधीक्षक ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन संगम चट्टी के पास खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ  टीम की आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल कलिये रवाना हुई।   एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में 03 लोग सवार थे जिसमे की 01 व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व 02 व्यक्ति हर्ष मणिनाथ, लाल सिंह महर पुत्र प्रेम सिंह घायल अवस्था में थे। एस डी आर एफ टीम द्वारा बिना वक्त गवाये घायल व्यक्तियों को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया तदुपरान्त घटना में मृतक व्यक्ति शंकरानन्द भट्ट के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।गौरतलब है की वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनमें से दो घायल वन दरोगा है व मृतक वन क्षेत्र अधिकारी थे। ये सब कोट बंग्ला से संगम चट्टी मार्ग पर अपनी ड्...

खबर ना चलाने के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले ये सात न्यूज पोर्टल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
 देहरादून – पीड़ित यश शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी 102 ओर्चिड अपार्टमेन्ट इंजिनियर्स एन्क्लेव देहरादून ने थाना पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी गई कि मैने अपने साथियों आकाश शर्मा, व विशाल नायर के साथ मिलकर मेहूँवाला के एक घर मे एक कॉल सेन्टर बनाने के लिए सेट अप किया था,10 अप्रैल 23 को शाम के 08 बजे लगभग 6-7 लोग आये और कहने लगे कि तुम लोग फर्जी कॉल सेन्टर चला रहे हो और हमारे फोन जमा करवा लिये व लेपटॉप व अन्य पूरा सामान एक जगह पर रखवा दिया और 50 लाख रुपये की माँग करने लगे हम लोगों ने हाथ पैर जोड़े व माफी माँगी तो हमारी बात 05 लाख रुपये मे हो गई फिर उन लोगों ने हमे बताया कि हम लोग न्यूज़ पोर्टल वाले है और उन्होंने हमारी फोटो व वीडियो भी बनायी और कहा कि यदि तुमने 05 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे और हमारे साथ मारपीट भी की उन लोगो ने अपना नाम अमन कुमार (न्यूज बदलाव),  सलमान (न्यूज ट्रू मीडिया),रंजीत सिह (न्यूज बदलाव), परवेज अंसारी, सोनिया बालियान (राईसिंग पोस्ट),बॉबी (इण्डिया न्यूज चैनल),रोहिना (खबर 24) बताया और इन लोगों ने हमे धमकी दी कि यदि तुमने हमे 05...

खाई में गिरी कार एक की मौत एक घायल

Image
 चमोली - मंगलवार को देर रात चौकी गौचर ने एस डी आर एफ  टीम को सूचना दी की एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू  के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह रेस्क्यू टीम व  उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 40 मीटर गहरी खाई में  नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी नम्बर UK11 7556 तक पहुँच बनायी। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसमे से प्रेम सिंह उम्र 58 वर्ष की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी व दूसरा व्यक्ति  विनोद घायल अवस्था में था। एस डी आर एफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। तदुपरांत घटना में मृत व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।गौरतलब है की वाहन गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था की अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।