Posts

सोने के गहने लेकर फरार हुआ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Image
 ऋषिकेष – पीड़ित ऋषि सोनी पुत्र राम प्रसाद सोनी निवासी चक जोगीवाला रोड छिद्दरवाला देहरादून ने 4 मार्च को कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी की खदरी श्यामपुर स्थित उनकी धन्वी ज्वेलर्स शॉप से अमित वर्मा उर्फ अर्जुन सिंह ने 265 ग्राम सोने के आभूषण मांग कर ले गया।और मेरे मांगने पर वापस ना देने तथा फरार हो जाने के संबंध में दिया गया। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या- 116/2022 धारा-406 आईपीसी बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।अभियुक्त के  विरुद्ध नामजद  शिकायत के संबंध में समस्त जानकारियां एकत्रित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी को मुखबिर को सक्रिय किया गया तथा लगातार संभावित स्थानों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी को  दबिश दी गई परंतु अभियुक्त विगत 1 वर्ष से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीम लगातार प्रयासरत थी। मुखबिर के माध्यम से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त वर्तमान समय में हरिपुर कला थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत निवास कर रहा है जिसके पश्चात समस्त जानकारी प्राप्त कर गठि...

साढ़े दस लाख रुपए की ठगी करने वाला कोलकाता से पकड़ा

Image
देहरादून –  छः माह पुराने साईबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने कोलकाता से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम अभिषेक साॅ है। अभिषेक ने हल्द्वानी निवासी रिटायर्ड चिकित्सक हरीश लाल से साढ़े 10 लाख रुपए की ठगी की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साईबर सेल ने अपनी जांच चालू की। ठगी के पैसों को ट्रेस करते हुए पुलिस को जानकारी मिली कि पैसों को बिहार और बंगाल के एटीम से निकाला गया है। जिसके बाद एसटीएफ निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आगे की जांच के लिए बंगाल भेजा गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभिषेक को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के वक्त अभिषेक के पास से 2 मोबाइल, 16 सिम कार्ड और 6 डेबिट कार्ड बरामद किये गये हैं।

नैनीताल के रति घाट में टाटा स्टोर्म कार और महिंद्रा यूटिलिटी की टक्कर में तीन घायल

Image
 नैनीताल – पुलिस चौकी खैरना ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि रति घाट क्षेत्र में रामगढ़ मंदिर के पास एक कार व एक महिंद्रा यूटिलिटी आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये है। इस सूचना पर पोस्ट खैरना से सब इंस्पेक्टर राजेश जोशी  रेस्क्यू टीम लेकर तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक महिंद्रा यूटिलिटी वाहन (UK02 TA 1831) जो 09 यात्रियों को लेकर कपकोट से हल्द्वानी जा रही थी जिसे एक टाटा स्टोर्म द्वारा टक्कर मार दी गई। एस डी आर एफ टीम द्वारा टाटा स्टोर्म सवार घायल व्यक्ति नरेंद्र सिंह s/o धर्मवीर सिंह जो मेरठ से अल्मोड़ा जा रहे थे को खैरना हॉस्पिटल भेजा गया एवं यूटिलिटी में सवार घायल रवीना आर्य उम्र 20 वर्ष व बसंती देवी उम्र 22 वर्ष जो कि कपकोट निवासी को भी हॉस्पिटल भेजा गया।

यूके परिवहन निगम की बस खाई में गिरी 32 घायल दो की मौत

Image
  देहरादून –  उत्तराखंड परिवहन निगम की बस मसूरी से देहरादून आ रही थी जो शेरगढ़ी ITBP एकेडमी के नीचे दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गयी,  प्रभारी निरीक्षक मसूरी पुलिस बल और आपदा उपकरण (रस्सी, स्टेचर, गेराविनर) आदि उपकरणों के साथ बचाव व राहत कार्य के लिए  घटनास्थल पर पहुंचे तथा थाने से एस डी आर एफ व फायर सर्विस ITBP व उपजिलाधिकारी को सूचना देकर आवश्यक राहत बचाव कार्य आरम्भ किया गया। जिसमें कुल 40 महिला, पुरुष व बच्चो को खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया गया जहां से 32 घायलों जिसमें 16 पुरुष 11 महिलाए व 05 बच्चों को 108 व प्राइवेट वाहनो से संयुक्त चिकित्सालय मसूरी भेजा गया तथा 08 गम्भीर घायलो को जिसमें 05 महिलाए व 03 पुरुषों को प्राईवेट वाहनों व 108 के माध्यम से देहरादून भेजा गया । घटना में चिकित्सकों ने 02 महिलाओं को मृत घोषित किया गया है । तथा 06 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त डिसचार्ज किया गया है अन्य घायलों का इलाज देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।घटना में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मु0अ0सं0 25/23 धारा, 279/304A/ 337/ 338/ 427 भा...

प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

Image
 देहरादून –  एक आदमी ने सूचना दी कि मक्कावाला के पास नदी में अमजद नामक व्यक्ति का शव पड़ा है । प्रतीत होता है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को यहां फेक दिया है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर तत्काल मय पुलिस टीम के घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारी को जानकारी दी। घटना स्थल मक्कावाला गांव के पास बरसाती नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा था जिसके आसपास स्थानीय लोग एकत्रित थे,  मृतक की शिनाख्त मौ0 अमजद पुत्र आबिद हुसैन निवासी मक्का वाला थाना राजपुर देहरादून उम्र 44 वर्ष के रुप में की गयी । मृतक राजमिस्त्री का काम करता था तथा मक्कावाला में ही किराये पर अपनी पत्नी जैतुन्निशा 26 वर्ष व 03 बच्चो के साथ रहता था।  घटना का शीघ्र खुलासा व घटना में संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित की गई। महिला आरक्षी सुमित्रा के समक्ष मृतक की पत्नी से पूछताछ की गयी तो बहाने बनाते हुये पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी । आसपास के लोगो से पूछताछ पर प्रकाश में आया कि मृतक के घर पर हरिद्वार निवासी पिन्टू नाम के युवक का आना जाना था। जिसे लेकर मृतक का अपनी पत्नी से मनमु...

उत्तराखंड रोडवेज की बस गिरी खाई में 19 लोग घायल

Image
 मसूरी – आपदा कंट्रोल रूम ने एस डी आर एफ  को सूचना दी गयी कि मसूरी मार्ग पर आइटीबीपी गेट के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 70 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।इस घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा व वाहिनी मुख्यालय से एस डी आर एफ रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।   मसूरी ने अवगत कराया गया कि उक्त रोडवेज बस में 42 लोग सवार थे, जोकि मसूरी से देहरादून की ओर आ रहे थे कि अचानक ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित होने से बस पलट कर नीचे खाई में गिर गयी। बस में सवार लोगों में से 19 लोग घायल हुए है जिन्हेंआइटीबीपी और स्थानीय पुलिस व एस डी आर एफ टीम द्वारा बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, अन्य लोग सकुशल व सुरक्षित है।तत्पश्चात एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर बस के आसपास किसी अन्य घायल के होने के दृष्टिगत गहन सर्च करते हुए प्राप्त आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यू ट्यूबर युवती ने आखिर क्यों लगाई फांसी

Image
देहरादून – चौकी आईएसबीटी थाना पटेलनगर के चंद्रबनी में एक यू -ट्यूबर युवती 22 वर्ष निवासी चोयला चंद्र बनी थाना पटेलनगर ने अपने घर के कमरे में ग्रिल में चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अभी युवती के मौत के कारणों की सही वजह नहीं बता पाए पाई है और जांच अधिकारी ने कहा है कि जांच के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा कि आखिर क्यों युवती ने यह कदम उठाया। वही मृतक का शव कोरोनेशन मोर्चरी में भिजवाया गया और पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है, जांच प्रचलित है।