बीएएमएस फर्जी चिकित्सक प्रकरण में पुलिस ने की 16 वीं गिरफ्तारी
देहरादून– बीएएमएस फर्जी चिकित्सक प्रकरण में आज पुलिस ने 16 वीं गिरफ्तारी की गई है। पुलिस टीम ने फर्जी बीएएमएस चिकित्सक मौ गुरफान पुत्र मौ फार्रुख निवासी 6631-32 पहला फ्लोर चमेलियन रोड अहाता किदारा दिल्ली जीपीओ उत्तरी दिल्ली थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में मौ गुरफान ने कहा कि मै इमलाख के सम्पर्क से उसके भाई सद्दाम जो पीआरओ का काम देखता था के माध्यम से आया और दोनों ने बताया कि हम तुम्हे राजीव गाँधी इन्स्टीट्यूट आफ हैल्थ साइंस कर्नाटक बैंगलौर से BAMS की डिग्री दिला देंगे। क्योंकि मेरा खुद का मेडिकल कालेज है जो यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध है मै तुम्हे असली डिग्री दिलाऊंगा और तुम्हे हफ्ते मे 1 बार मेरे कालेज मे आकर हाजिरी देनी होगी जिसके लिए उसने फीस के रुप मे साढे छः लाख रुपये मुझसे मांगे क्योंकि मै अपने शैक्षिक योग्यता बढाना चाहता था और मुझे लगा कि ये मुझे असली डिग्री दिलायेगा तो मैने हाँ कह दिया। मै कुछ समय उसके कालेज मे भी गया जहाँ पर मुझे उसका भाई आसिफ भी मिला इन्होने बताया कि लास्ट मे मेरी परीक्षा होगी जिसके बाद ही मुझे डिग्री मिलेगी इस बीच यह लोग मुझसे कुछ पेपरों मे हस्त...