Posts

चम्पावत खाई में गिरी गाड़ी तीन की मौत दो घायल

Image
  चम्पावत –  पुलिस लाइन चम्पावत ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया अमोड़ी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर पोस्ट चम्पावत से एस डी आर एफ  टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।   एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।वाहन में 05 व्यक्ति सवार थे, जिनमे से 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जबकि 02 व्यक्ति घायल अवस्था में थे। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 02 घायल कुंदन सिंह उम्र - 50 पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी - पयनई चम्पावत। स्वरुप सिंह पुत्र - 44 पुत्र पान सिंह, निवासी - टल्ली खटोली चम्पावत को कड़ी मशक्कत करते हुऐ स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से वेकल्पिक मार्गो से होते हुऐ स्थानीय लोगो व जिला पुलिस की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया तत्पश्चात एम्बुलेंस की सहायता से अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया व राजेंद्र सिंह उम्र - 40 पुत...

घर से नाराज होकर लड़की पहुंची उत्तर प्रदेश

Image
देहरादून – भिक्षावृत्ति में लिप्त  व कूड़ा बीनने वाले शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा में लाने को प्रदेश भर में 2 माह का ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिस में पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन मुक्ति अभियान के सफल क्रियान्वयन को भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को चिन्हित कर ऐसे बच्चों का दाखिला स्कूल में कराने के साथ-साथ गुमशुदा बच्चों को तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस संबंध में नोडल अधिकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट अनिल जोशी के पर्यवेक्षण में कल 4 मार्च 2023 को एक 13 वर्षीय बालिका के थाना ऋषिकेश में मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा थाना ऋषिकेश में जाकर बालिका से नाम पता पूछ जानकारी की गई तो उसने अपना नाम टीना पुत्री किशोर कुमार निवासी रायबरेली बताया जब  बालिका के बताए अनुसार तस्दीक किया तो उसके द्वारा गलत नाम पता बताया गया जिसके पश्चात बालिका  के परिजनों की तलाश रायबरेली से अलग अन्य जनपदों में भी की गई व सोशल मीडिया का भी प्रयोग किया गया । तत्पश्चात  जानकारी हुई कि उक्त बालिका की गुमशुदगी ...

कुल्हाड़ बैंड के पास एक बाइक सवार खाई में गिरा

Image
 पौड़ी –  थाना सतपुली ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि एक बाइक सवार खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू को टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी जितेन्द्र सिंह  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते लगभग 50 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी।   कमल सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी नजीबाबाद, बिजनौर उत्तर प्रदेश बाइक से सतपुली से कोटद्वार जा रहा था व इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। एस डी आर एफ टीम द्वारा घायल व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।  

शारदा नदी में डूबे दो बच्चों अब मिले शव

Image
 चम्पावत – कोतवाली टनकपुर ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया कि शारदा नदी में दो बच्चे डूब गये है जिनकी सर्चिंग को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ फ्लड टीम के अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र गिरि डीप डाइविंग रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। घटना के बाद से ही एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अलग-अलग संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग कर गहन सर्चिंग की जा रही थी। विगत 05 दिनों से एस डी आर एफ टीम द्वारा लगातार सर्चिंग करते हुए आज 04 मार्च 2023 को दोनों बच्चों अमित कश्यप उम्र - 8 वर्ष, हरीश कश्यप।अंकित कुमार उम्र - 10 वर्ष, फरीदपुर बरेली। शवों को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।दोनों बच्चे 28 फरवरी 2023 को नदी में नहाने आये थे व नहाते समय अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जाने से नदी में डूब गये थे।

मोहनचट्टी के पास गाड़ी खाई में गिरी एक घायल

Image
 पौड़ी-  थाना लक्ष्मण झूला ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि मोहनचट्टी के पास एक वाहन (UK 14TA 1965) खाई लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसके लिए रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।वाहन में एक व्यक्ति ही सवार था विकास पुत्र कैलाश मानसी को जोकि घायल अवस्था में था। एस डी आर एफ टीम ने घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से खाई से सकुशल बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया।  

राजभवन में आम जनता करेगी पुष्पों का दीदार

Image
देहरादून –राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन के प्रागंण में वसन्तोत्सव-2023 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी भी मौजूद रहे।राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पुष्पों की लड़ी काटकर एवं शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारों को हवा में छोड़कर वसंतोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। राज्यपाल ने राजभवन परिसर स्थित नक्षत्र वाटिका पर बनी लघु फिल्म का विमोचन किया। इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा इस वर्ष के लिये चयनित तिमरू के विशेष डाक आवरण का विमोचन किया गया साथ ही डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उद्यान विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री किसान हेल्प लाइन नम्बर 18003135685 लांच किया गया। कार्यक्रम में उद्यान विभाग की पुस्तक ‘शुष्क पुष्प व्यावसायिक’ हस्त पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अपना फैमली फॉर्मर सदस्यता का लोकार्पण भी किया।   आज प्रथम दिवस के कार्यक्रमों में आईएमए के बैंड ने अपनी मधुर धुनों से सभी क...

महिला कांग्रेस ने बढ़ती हुई गैस की कीमतों को लेकर सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटी सेकी

Image
 देहरादून – केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार द्वारा गरीब व आम जनमानस के ऊपर महँगाई पर रोकथाम लगाने के सम्बन्ध में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए ज्योति रौतेला ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सार्वजनिक सभाओ में कहते है के महिलाओं को स्वालंभी बनाने की बात करते है गरीब तबके के हितों की बात करते है और वही दूसरी तरफ महँगाई की मार उन सब पर कर रहे है। 2014 रसोई गैस 410रुपये होती थी मगर आज गैस सिलेंडर 1122 के पर हो गया है ,कॉमार्सियल सिलेंडर पर 350 रुपया का भार भी जनता पर पड़ना है ।पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने भी आम आदमी की कमर तोड़ रखी है ऐसे में और महँगाई की मार को कैसे झेलेगा आम जनमानस। होली से ठीक पूर्व रसोई गैस के दाम बढ़ा कराकर केंद्र सरकार ने गरीब व मध्यम वर्ग को होली को खराब कर दिया है। बेरोजगारी दर आज बहुत बढ़ चुकी है राज्य में भाजपा के नेता ही पेपर लीक कराकर युवाओं के साथ छल कर रहे है प्रदेश का युवा आज सड़क पर उतर कर अपने हक रोजगार की मांग करता है तो प्रदेश के मुखिया उन पर लाठी भा...