Posts

चमोली में शादी समारोह से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी दो की मौत दस घायल

Image
 चमोली – फरवरी के अखिरी दिन की देर रात थाना जोशीमठ ने एस डी आर एफ  टीम को सूचना दी गयी कि जोशीमठ के सामने चाइ थाई गांव के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर  सब इंस्पेक्टर जगमोहन सिंह के नेतृत्व में  रेस्क्यू टीम अपने रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।वाहन महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) जिसमे 12 लोग सवार थे, जोकि किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत थैंक गांव वापस जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना घटित हो गयी।  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान आरम्भ किया। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों में रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह,खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह,जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह,रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह,मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विक...

टिहरी से लापता हुई लड़की का शव टिहरी झील में मिला

Image
 टिहरी – पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया कि एक लड़की कल पीपलडाली क्षेत्र में झील किनारे से लापता हुई है, जिसके झील में डूबने की आशंका पर सर्चिंग के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी पंकज खरोला डीप डाइविंग इक्विपमेंट के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।  लापता लड़की की चप्पल झील किनारे मिलने से लड़की की झील में डूबने की संभावना और मजबूत हो गयी। एस डी आर एफ टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।एस डी आर एफ के डीप डाइवर द्वारा कई स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुए लगभग 30 फ़ीट की गहराई में युवती मानसी उम्र15 का शव खोज निकाला व किनारे लाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

कॉंग्रेस को नहीं ज्ञान राष्ट्र ध्वज और तीन रंगों से बनी रंगोली का -भट्ट

Image
 देहरादून – भाजपा ने कॉंग्रेस के द्धारा लगाए जा रहे राष्ट्र ध्वज अपमान के आरोप को झूठा और कोंग्रेसियों की अज्ञानता का प्रमाण बताया है । प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट ने पलटवार करते हुए कहा, जिनके नेता राष्ट्रीय भावनाओं और सेना के शौर्य का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हों उनसे राष्ट्र ध्वज और तीन रंगों से बनी रंगोली में फर्क करने की उम्मीद बेमानी है।राजनैतिक उद्देश्यों के लिए ऐसा कर कांग्रेस स्वयं राष्ट्र ध्वज का अपमान कर रही है। पार्टी प्रदेश कार्यालय में मधु भट्ट ने कहाकि जिस रंगोली को कॉंग्रेस राष्ट्र ध्वज बताकर अपमान का दावा कर रही है वह तीन रंगों से बनी रंगोली थी, कोई तिरंगा झण्डा नहीं था।ठीक उसी तरह जिस तरह महत्वपूर्ण अवसरों पर इन्ही तीन रंगों का प्रयोग टैटू के रूप में देशवासियों के चेहरे पर, दीवारों पर विभिन्न प्रचार संदेशों के साथ, विभिन्न आयोजनों के साजो सज्जा में टेंट पर्दे आदि अलग अलग तरीकों से देखा जाता है । और तो और स्वयं काँग्रेस के झंडे में भी तिरंगे के रंग हैं और वह झंडे अक्सर कहां-कहां और किस खराब हालत में गिरे हुए मिलते हैं सभी बखूबी जानते हैं । लिहाजा ऐसे में सिर्...

रैपर बनने की चाह ने पहुंचाया जेल

Image
चमोली – संजय सिंह निवासी गोपेश्वर ने थाना गोपेश्वर में आकर तहरीर दी कि उनकी मन्दिर मार्ग स्थित मोबाइल एवं फोटोग्राफी की दुकान में 19 फरवरी की रात को किसी अज्ञात द्वारा ताला तोडकर दुकान से 5 मोबाइल फोन एवं एक DSLR कैमरा व एक लेंस लगभग तीन लाख पचास हजार रुपए की चोरी कर गए। तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में मु0अ0सं0 10/2023 धारा 380, 457 भादवि दर्ज किया गया।  एसओजी व थाना गोपेश्वर की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जांच  करते हुए  अभियुक्त को कर्णप्रयाग- गौचर के बीच काफल ढाबा के पास से गिरफ्तार करते हुए चोरी की गयी शत प्रतिशत संपत्ति बरामद की गयी। अभियुक्त से पूछताछ पर बताया गया कि वह रैपर MC STAN को आदर्श मानकर रैपर बनना चाहता था जिसके लिए वह म्यूजिक सामग्री खरीद कर अपना रैप लॉच करना चाहता था। पैसों के अभाव के कारण उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। 01 DSLR कैमरा व लैन्स, 05 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामदगी की गई है।

इको कार खाई में गिरी चालक की मौत

Image
 पौड़ी गढ़वाल- थाना सतपुली ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि कलजीखाल मार्ग पर भेंटों से लगभग 3 किमी आगे मवाधार के पास एक इको कार (UK12- TA 1264)अनियंत्रित होने से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।   इस सूचना पर पोस्ट सतपुली से हेड कांस्टेबल  जितेंद्र सिंह  रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मोके के लिए रवाना हुई। टीम ने मोके पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया। उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। रेस्क्यू टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर  युवक पंकज कुमार पुत्र नागेंद्र कुमार, 28 वर्ष, निवासी- ग्राम- भंगडू, पो0 रोडखाल, कलजीखाल, पौड़ी के शव को निकाला व कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया। 

श्रीनगर में चौरास पुल में पूर्व में डूबे व्यक्ति का शव

Image
पौड़ी गढ़वाल –  एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर में चौरास पुल के नीचे नदी में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे निकालने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से हेड कांस्टेबल अजय बिष्ट टीम और राफ्ट व आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।   एस डी आर एफ टीम ने राफ्ट के माध्यम से नदी में शव तक पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर कड़ी मशक्कत करते हुए बाहर निकाला व मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, तत्पश्चात अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।  व्यक्ति धनवीर पंवार पुत्र स्व0 दयाल सिंह, ग्राम- डूंगरिथो, श्रीकोट, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल। द्वारा विगत 20 फरवरी को पूल से नदी में छलांग लगा दी गयी थी। जिसकी सूचना थाना कीर्तिनगर  को दी गयी थी जिसके उपरांत से ही उस व्यक्ति को एस डी आर एफ टीम द्वारा सर्च किया जा रहा था।   

दो साइकिल चोरों को तीन लाख रू की 19 साइकिलों के साथ पकड़ा

Image
देहरादून – कुलदीप सिंह ने थानें में प्रार्थना पत्र दिया गया कि किसी अज्ञात चोर ने उनके घर से उनकी साइकिल हीरो थार्न चोरी कर ली गयी है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक बसन्त विहार ने धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया।  प्रभारी निरीक्षक बसन्त विहार ने अपने नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थल एवं उसके आस-पास लगे 63 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय करते हुए पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों सौरभ तथा राजा को टी स्टेट खण्डहर के पास से चोरी की साइकिल सहित  25 फरवरी 23 को अन्तर्गत धारा: 380/411 भादवि व 41/102 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के निशानदेही पर उनके कब्जे से जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गयी 18 अन्य साइकिलें भी बरामद की गयी।  सौरभ अरोडा उम्र 24 वर्ष निवासी 170 संज...