Posts

35 लाख रूपये की ज्वैलरी चोरी का खुलासा एक गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  पीड़िता पूजा राठी पत्नी सुनील चिकारा, निवासी मयूर विहार, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून ने थाना रायपुर पर 11 फरवरी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि हम अपनी रिश्तेदारी की शादी में  09 फरवरी 23 को हरियाणा गये थे। 11 फरवरी23 को जब हम घर वापस लौटकर आये तो देखा कि हमारे घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा घर की आलमारी में रखे हीरे, सोने व चांदी की ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली है । वादिनी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 76/2023 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राजेश असवाल चौकी प्रभारी मयूर विहार के सुपुर्द की गयी।गठित टीमों में से प्रथम पुलिस टीम द्वारा पूर्व में चोरी के अपराधों में गिरफ्तार अभियुक्त  का सत्यापन कर उनकी वर्तमान स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी । । सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध व्यक्ति के हुलिये की फोटो/विडीयो प्राप्त की गयी तथा पूर्व घटित घटनाओं में गिरफ्तार चोरों के हुलिये से मिलान करने पर पाया कि पूर्व में मयूर विहार क्षेत्र में इसी प्रकार की एक चोरी घटना घटित हुई थी, जिसमें एक अभियुक्त शमशाद उर्फ धर्मेन्द...

ऋषिकेश के शिवपुरी में नदी के तेज़ बहाव में डूबा गाइड

Image
ऋषिकेश –  एस डी आर एफ को सूचना मिली कि शिवपुरी में वशिष्ट गुफा के पास एक युवक नदी में डूब गया है।इस सूचना पर पोस्ट ब्यासी से हेड कांस्टेबल मनीष रौतेला  एसडीआरएफ टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ कि डूबने वाला युवक ईशान, 23 वर्ष, निवासी - लखनऊ, जोकि यहाँ एक गाइड का कार्य करता है और भंडारी स्विस कॉटेज योग विद्या मंदिर तपोवन से अपने साथ कुछ टूरिस्ट को लेकर वशिष्ट गुफा आया था। वशिष्ठ गुफा के पास गंगा नदी में नहाते समय असंतुलित होने से नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से लापता हो गया। एसडीआरएफ टीम  द्वारा घटनास्थल पर सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है व प्रभावी सर्च हेतु एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

बुलैरों खाई में गिरी एक की मौत एक घायल

Image
 चकराता –  बुलैरों गाड़ी जिस का  नम्बर UK07TB-1445 है वो सिचाड़खड़ के पास सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गयी, गाड़ी में दो लोग सवार थे जिसमें से एक सुमित पुत्र किशू, निवासी ग्राम कुराड़, उम्र लगभग 22 वर्ष व दूसरा मुकेश पुत्र सीनादास सवार थे दोनों एक ही गांव के रहें ने वाले हैं, घायलों की सहायता के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। जिसमें सुमित पुत्र किशू गम्भीर रुप से घायल था, जिसे 108 माध्यम से दून अस्पताल रेफर किया गया  जिसकी  उपचार करते हुए मृत्यु हो गयी हैं।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे

Image
 उखीमठ –   श्री केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 अप्रैल को प्रात:6 बजकर 20 मिनट  पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। जबकि  20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी  तथा 21 अप्रैल शुक्रवार  को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ प्रस्थान करेगी।इस दिन पंचमुखी डोली  विश्वनाथ मंदिर  गुप्तकाशी विश्राम करेगी । 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु डोली फाटा पहुंचेगी।23 अप्रैल को पंचमुखी डोली फाटा से रात्रि विश्राम हेतु गौरीकुंड पहुंचेगी।24 अप्रैल को पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 25 अप्रैल मंगलवार प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।आज शनिवार शिवरात्रि के अवसर पर पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित  धार्मिक समारोह में पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, पंचगाई हक-हकूकधारियों सहित  केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज तथा श्रद्धालुगणों, स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में आचार्य वेदपाठियों द्वारा श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने ...

सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए बड़ी चुनौती – मुख्यमंत्री धामी

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आईटी पार्क देहरादून स्थित गौरा देवी पर्यावरण भवन में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कार्यशाला को संबोधित किया।  इस अवसर पर उन्होंने राज्य की पहली वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, काशीपुर ईकाई का वर्चुअल एवं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर आधारित लघु फिल्म का लोकार्पण किया।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर आधारित स्टॉलों का अवलोकन भी किया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस कार्यशाला में प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाली चुनौतियों के निस्तारण के सबंध में की जाने वाली चर्चा निश्चित रूप से राज्य में पर्यावरण के मानक व स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि आज हमारे घरों, उद्योगों, होटलों, रेस्टोरेंट, प्रतिष्ठानों से निकलने वाला प्लास्टिक वेस्ट हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। इस चुनौती से निपटने के लिए हमें आधुनिक तकनीक से प्लास्टिक कचरे के रिसाइक्लिंग तकनीक को विकसित करने की दिशा में जागरूक और संवेदनशील बनने की आवश्यकता है।सिंगल यूज प्...

पत्नी ने प्रेमी व उसके साथी की मदद से कि पति की हत्या

Image
देहरादून –इन्द देवी पत्नी सन्तराम निवासी ग्राम रताड पो0 बजऊ तहसील कालसी देहरादून हाल धनवन्तरी अस्पताल रसूलपुर कोतवाली विकासनगर मे अपने पति सन्तराम पुत्र मेहर सिह निवासी ग्राम रताड पो0 बजऊ तहसील कालसी  देहरादून उम्र 32 वर्ष की 12-फरवरी 23 से घर रसूलपुर से काम के लिए हर्बरटपुर के लिए जाना व वापस नही आने सम्बन्धित गुमशुदगी दर्ज करवाई, जिस पर कोतवाली विकासनगर पर गुमशुदगी सख्या 03/2023 धारा मानव गुमशुदगी पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश को विवेचक नियुक्त कर तलाश के प्रयास किये गये तथा गुमशुदा की ढूंढ खोज की गयी  जिसमे  13- फरवरी 23 को थाना कालसी द्वारा बताया गया कि सहिया रोड जजरेड के पास एक एक्सीडेन्ट हो रखा है।  जिसमे एक शव 50 मीटर खाई से बरामद हुआ है  मो0सा0 100 मीटर नीचे  खाई मे क्षतिग्रस्त हालत मे पडी है जिस पर गुमशुदा सन्तराम के परिजन को भी शिनाख्त हेतु मौके पर भेजा गया सन्तराम के परिजनो द्वारा उक्त शव की शिनाख्य गुमशुदा सन्तराम के रुप मे की गयी थाना कालसी द्वारा मृतक के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी ।घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनो द्वारा हत्य...

गोल्डन कार्ड धारकों के आयुर्वेदिक दवा व जांच के बिलों का अब होगा भुगतान

Image
देहरादून – राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अंतर्गत अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को एलोफैथी के साथ-साथ आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार कराने की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही गोल्डन कार्ड धारकों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा को शीघ्र ही ऑनलाइन एवं समयबद्ध किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार के बिलों का चिकित्सा प्रतिपूर्ति दिया जायेगा। प्रथम चरण में गोल्डन कार्ड धारकों को आयुष उपचार से संबंधी दवा एवं जांच के बिलों का ही प्रतिपूर्ति दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को समबद्धता सुनिश्चित करने के साथ ही एक माह के भीतर ऑनलाइन सिस्टम विकसित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इस व्यवस्था के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों के प्रतिपूर्ति दावों के परीक्षण के स्तर को कम कर बिलों के भुगतान हेतु कार्मिक के मूल विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग व डीडीओ तक समय सीमा निर्धारि...