Posts

गैंगस्टर एक्ट के तहत 13 अभियुक्तों की 10 करोड रू की सम्पत्ति होगी जब्त

Image
 देहरादून – दून में गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत किये गये अभियोगो में अभियुक्तों की सम्पत्ति की जांच कर उसकी जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने के निर्देश पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दिये गये थे। जिसके अनुपालन में कार्यवाही करते हुए।कोतवाली नगर में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में आशा नागर पुत्री हरिकृष्ण नागर,हरि नागर उर्फ हरिकान्त नागर पुत्र शिवशरण नागर,अतीक अहमद पुत्र स्व मोबीन अहमद,  कोतवाली पटेलनगर में पंजीकृत अभियोगों में मौ0 साजिद पुत्र मौ0 हारून, थाना बसन्त विहार में पंजीकृत अभियोगों में विनोद उनियाल पुत्र स्व जी0एस0उनियाल, कोतवाली डालनवाला में पंजीकृत अभियोगों मेंअमित बेदी पुत्र दयाल कुमार बेदी, पूजा बेदी पत्नी अमित बेदी, राजपाल वालिया, दीपक मित्तल पुत्री अश्वनी कुमार, थाना सहसपुर में पंजीकृत अभियोगों में नसीम पुत्र शब्बार,  मुकर्रम पुत्र अनवर, इम्तियाज पुत्र मुमताज, शावेज पुत्र मुमताज इन सभी की लगभग 10 करोड रू0 अनुमानित कीमत की सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए जिलाधिकारी देहरादून को सम्पत्ति जब्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की गयी है।

स्कूलीं बच्चों की 27 दोपहिया हुई सीज प्रत्येक पर लगा 25,000/- का जुर्माना

Image
 देहरादून-यातायात पुलिस देहरादून ने नाबालिक बच्चों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अभिभावकों को पत्र लिखकर सुधार की अपेक्षा की थी। इसके साथ समस्त स्कूल के माध्यम से भी प्रचार प्रसार कर, होर्डिंग लगाकर सबको सूचित किया गया था। इसी अभियान को आगे ले जाते हुए।  सीपीयू टीम ने ऑपरेशन मोर्निंग स्टॉर्म चलाया गया। देहरादून शहर क्षेत्रांतर्गत अवस्थित स्कूलों में पढ़ रहे छात्र,  जिनके द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन न करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, ऐसे नाबालिगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की गई। साथ ही ऐसे वाहन चालक जिनके द्वारा ओवरलोड में वाहन संचालित किया जा रहा था के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई । कार्यवाही करते हुए कुल 80 चालान किए गए, जिसमें 27 वाहन स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिक छात्रों से सम्बंधित है। इन सब वाहनों को सीज कर प्रत्येक पर 25,000/- का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ अन्य 53 वाहनों पर एम वी एक्ट की अन्य धराओं में चालान किए गए है।यातायात पुलिस देहरादून समस्त नागरिकों तथा छात्र - छात्राओं की सुरक्षा के ल...

नदी में डूबे दो बच्चे, तलाश में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Image
एसडीआरएफ को  सूचना प्राप्त हुई कि दो बच्चे नदी में डूब गए है। जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से रेस्क्यू टीम निरीक्षक मंजरी नेगी  तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया। गौरतलब है कि धनेश्वर मंदिर देवप्रयाग थाना देवप्रयाग(पौड़ी गढ़वाल) के नीचे अलकनंदा नदी के  किनारे समय 16:00 बजे करीब 4 बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे शाम 17:00 बजे के आसपास घर वापस आ गए ,जिनके द्वारा काफी देर बाद बताया गया कि हमारे साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल उम्र 12 वर्ष अभिषेक पुत्र हीरालाल उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल जोकि नदी के पास खेल रहे थे खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया जिससे वह नदी में गिर गया जिस को बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश नदी के किनारे किनारे आगे की ओर चले गया और जब वह काफी आगे निकल गया तो हम वहां से डर कर भाग गए। जिसके बाद उन दोनों का पता नहीं चल पाया! उक्त घटना पर एस डी आर एफ श्रीनगर  द्वारा देर रात तक  सर्च ऑपरेशन चलाया गया ,परन्तु कुछ पता नही लग पाया। आज ...

सतपुली में टोयोटा कार खाई में गिरी चार घायल

Image
 पौड़ी गढ़वाल –तहसीलदार सतपुली ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि तहसील सतपुली क्षेत्रान्तर्गत अमूठा गांव में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। रेस्क्यू  के लिए टीम की आवश्यकता है। सूचना पर HC आशीष तोपाल रेस्क्यू टीम  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।    टोयोटा, UK07 FG 2810 में एक पुरुष, एक महिला व 02 बच्चे सवार थे, जोकि श्रीनगर से लैंसडौन की ओर जा रहे थे। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सर्चिंग करते हुए आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायलों में  इंदर दत्त पुत्र  सोहन लाल, नीलम रतूड़ी, आरव, 11 वर्ष,आदित्य, 07 वर्ष, टिहरी गढ़वाल के निवासी है।

बलत्कार का फरार आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

Image
 देहरादून –पीड़िता ने रायपुर थाने में तहरीर दी कि वह मयूर विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में घर का काम करती थी. उसी फ्लैट के मालिक के कुत्ते को घुमाने का काम एक अन्य व्यक्ति करता था। जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जानकारी मिली कि वह व्यक्ति शादीशुदा है। मैंने उससे मिलने से मना कर दिया लेकिन मना करने पर भी उसने मेरे साथ किसी न किसी बहाने अलग अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। वह 2 माह की गर्भवती है।   व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई चाहती हूं। घटना की गंभीरता को देखते हुए दाखिला तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 65/23 धारा  376/323/506/भादवी मैं अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक मोनिका के सुपुर्द की गई।अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार  निवासी मकान नंबर 213 अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड को  ऋषि नगर चौक सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार किया गया   

फर्जी डॉक्टर प्रकरण में भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

Image
 देहरादून – भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखण्ड (देहरादून) में नियुक्त तीन कर्मचारियों विवेक रावत, अंकुर महेश्वरी और विमल प्रसाद को थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 19/23 धारा 420/467/468/ 471/120 बी भादवि में पूछताछ के लिए थाना नेहरू कॉलोनी में बुलाया गया।  मुकदमा के संबंध में पूछताछ करने पर अपने-अपने बयानों में बताया कि हम तीनों ने इमलाख के साथ मिलकर फर्जी डिग्रियां बांटी तथा फर्जी रजिस्ट्रेशन किये। इमलाख किसी को बीएएमएस की डिग्री देने के बाद चिकित्सा परिषद में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करता था और सम्बंधित इंस्टीट्यूट के प्रमाण पत्र, लिफाफे आदि हमें सीधे उपलब्ध कराता था, जिस पर हम लोग ही पत्राचार, पता इत्यादि का अंकन, पृष्ठांकन स्वयं ही करते थे, तदोपरांत रजिस्ट्रेशन की प्रति स्वयं ही इमलाख को उपलब्ध करा देते थे। यहाँ पर कनिष्ठ सहायक विमल बिजल्वाण, वैयक्तिक सहायक विवेक रावत व अंकुर महेश्वरी के माध्यम से सारे कागज जमा होते थे। फिर हम लोग ही वेरिफिकेशन फाइल तैयार कर जिस यूनिवर्सटी की डिग्री होती थी, उस यूनिवर्सिटी के लिए एवं जिस राज्य की डिग्री होती थी, उस बोर...

महिलाओं ठगी करने वाले तीन शातिर ठग गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – पीड़िता आभा सिंघल पत्नी मंगल सिंघल निवासी सुभाष चैक मेन बाजार ऋषिकेष ने थाना ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गयी की 02-फरवरी 23 को वह तथा उनकी बहु रिचा सिंघल गंगानगर में एक भण्डारे में गये थे, भण्डारे से वापस आते समय पुरानी चुंगी के पास उनसे एक लडके ने हरिद्वार का रास्ता पूछा इसी दौरान एक दूसरे लडके ने आकर उस लडके को 50 रू0 देते हुए टैम्पो पकडकर हरिद्वार जाने को कहा तथा बातचीत के दौरान उसने  उसे व उनकी बहु को अपने झांसे में लेते हुए उनके द्वारा पहने गये जेवरातों के एवज में उन्हें 10 लाख रू0 देने की बात कही तथा उन्हें विश्वास दिलाने के लिये अपने बैग में से कपडों में लपेटा हुआ नोटों का बंडल निकाला जिसमें ऊपर से 02 हजार रू0 का नोट लगा था।  व्यक्ति ने बडंल वादिनी को देते हुए उसके एवज में वादिनी तथा उनकी बहु से उनके पहने हुए गहने: 01 गले की चैन, व एक पैण्डल, 04 अंगूठी, 2 झुमके पीली धातु: तथा 500 रू0 नगद ले लिये। उसके पश्चात जब वादिनी ने नोटों का बण्डल खोला गया तो उसमें से केवल कागजात निकले । वादिनी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 60/202...