Posts

नदी में डूबे दो बच्चे, तलाश में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Image
एसडीआरएफ को  सूचना प्राप्त हुई कि दो बच्चे नदी में डूब गए है। जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से रेस्क्यू टीम निरीक्षक मंजरी नेगी  तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया। गौरतलब है कि धनेश्वर मंदिर देवप्रयाग थाना देवप्रयाग(पौड़ी गढ़वाल) के नीचे अलकनंदा नदी के  किनारे समय 16:00 बजे करीब 4 बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे शाम 17:00 बजे के आसपास घर वापस आ गए ,जिनके द्वारा काफी देर बाद बताया गया कि हमारे साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल उम्र 12 वर्ष अभिषेक पुत्र हीरालाल उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल जोकि नदी के पास खेल रहे थे खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया जिससे वह नदी में गिर गया जिस को बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश नदी के किनारे किनारे आगे की ओर चले गया और जब वह काफी आगे निकल गया तो हम वहां से डर कर भाग गए। जिसके बाद उन दोनों का पता नहीं चल पाया! उक्त घटना पर एस डी आर एफ श्रीनगर  द्वारा देर रात तक  सर्च ऑपरेशन चलाया गया ,परन्तु कुछ पता नही लग पाया। आज ...

सतपुली में टोयोटा कार खाई में गिरी चार घायल

Image
 पौड़ी गढ़वाल –तहसीलदार सतपुली ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि तहसील सतपुली क्षेत्रान्तर्गत अमूठा गांव में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। रेस्क्यू  के लिए टीम की आवश्यकता है। सूचना पर HC आशीष तोपाल रेस्क्यू टीम  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।    टोयोटा, UK07 FG 2810 में एक पुरुष, एक महिला व 02 बच्चे सवार थे, जोकि श्रीनगर से लैंसडौन की ओर जा रहे थे। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सर्चिंग करते हुए आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायलों में  इंदर दत्त पुत्र  सोहन लाल, नीलम रतूड़ी, आरव, 11 वर्ष,आदित्य, 07 वर्ष, टिहरी गढ़वाल के निवासी है।

बलत्कार का फरार आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

Image
 देहरादून –पीड़िता ने रायपुर थाने में तहरीर दी कि वह मयूर विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में घर का काम करती थी. उसी फ्लैट के मालिक के कुत्ते को घुमाने का काम एक अन्य व्यक्ति करता था। जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जानकारी मिली कि वह व्यक्ति शादीशुदा है। मैंने उससे मिलने से मना कर दिया लेकिन मना करने पर भी उसने मेरे साथ किसी न किसी बहाने अलग अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। वह 2 माह की गर्भवती है।   व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई चाहती हूं। घटना की गंभीरता को देखते हुए दाखिला तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 65/23 धारा  376/323/506/भादवी मैं अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक मोनिका के सुपुर्द की गई।अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार  निवासी मकान नंबर 213 अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड को  ऋषि नगर चौक सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार किया गया   

फर्जी डॉक्टर प्रकरण में भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

Image
 देहरादून – भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखण्ड (देहरादून) में नियुक्त तीन कर्मचारियों विवेक रावत, अंकुर महेश्वरी और विमल प्रसाद को थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 19/23 धारा 420/467/468/ 471/120 बी भादवि में पूछताछ के लिए थाना नेहरू कॉलोनी में बुलाया गया।  मुकदमा के संबंध में पूछताछ करने पर अपने-अपने बयानों में बताया कि हम तीनों ने इमलाख के साथ मिलकर फर्जी डिग्रियां बांटी तथा फर्जी रजिस्ट्रेशन किये। इमलाख किसी को बीएएमएस की डिग्री देने के बाद चिकित्सा परिषद में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करता था और सम्बंधित इंस्टीट्यूट के प्रमाण पत्र, लिफाफे आदि हमें सीधे उपलब्ध कराता था, जिस पर हम लोग ही पत्राचार, पता इत्यादि का अंकन, पृष्ठांकन स्वयं ही करते थे, तदोपरांत रजिस्ट्रेशन की प्रति स्वयं ही इमलाख को उपलब्ध करा देते थे। यहाँ पर कनिष्ठ सहायक विमल बिजल्वाण, वैयक्तिक सहायक विवेक रावत व अंकुर महेश्वरी के माध्यम से सारे कागज जमा होते थे। फिर हम लोग ही वेरिफिकेशन फाइल तैयार कर जिस यूनिवर्सटी की डिग्री होती थी, उस यूनिवर्सिटी के लिए एवं जिस राज्य की डिग्री होती थी, उस बोर...

महिलाओं ठगी करने वाले तीन शातिर ठग गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – पीड़िता आभा सिंघल पत्नी मंगल सिंघल निवासी सुभाष चैक मेन बाजार ऋषिकेष ने थाना ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गयी की 02-फरवरी 23 को वह तथा उनकी बहु रिचा सिंघल गंगानगर में एक भण्डारे में गये थे, भण्डारे से वापस आते समय पुरानी चुंगी के पास उनसे एक लडके ने हरिद्वार का रास्ता पूछा इसी दौरान एक दूसरे लडके ने आकर उस लडके को 50 रू0 देते हुए टैम्पो पकडकर हरिद्वार जाने को कहा तथा बातचीत के दौरान उसने  उसे व उनकी बहु को अपने झांसे में लेते हुए उनके द्वारा पहने गये जेवरातों के एवज में उन्हें 10 लाख रू0 देने की बात कही तथा उन्हें विश्वास दिलाने के लिये अपने बैग में से कपडों में लपेटा हुआ नोटों का बंडल निकाला जिसमें ऊपर से 02 हजार रू0 का नोट लगा था।  व्यक्ति ने बडंल वादिनी को देते हुए उसके एवज में वादिनी तथा उनकी बहु से उनके पहने हुए गहने: 01 गले की चैन, व एक पैण्डल, 04 अंगूठी, 2 झुमके पीली धातु: तथा 500 रू0 नगद ले लिये। उसके पश्चात जब वादिनी ने नोटों का बण्डल खोला गया तो उसमें से केवल कागजात निकले । वादिनी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 60/202...

बीएएमएस डॉक्टर की फर्जी डिग्री का मास्टरमाइंड इमलाख गिरफ्तार

Image
 देहरादून – उत्तराखंड एसटीएफ ने बीएएमएस डॉक्टरों की फर्जी डिग्री तैयार करने वाले मास्टरमाइंड इमलाख को आखिरकार अजमेर से गिरफ्तार कर दिया है। देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इमलाख पर 25000 ₹ का इनाम घोषित किया था। पूरे मामले में फर्जी डिग्री मामले का मास्टर माइंड इमलाख मुजफ्फरनगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है और यूपी में इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ सीओ नरेंद्र पंत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने अब तक 100 से अधिक लोगों को फर्जी डॉक्टर की डिग्री बना कर दी है।और यह गिरोह लंबे समय से फर्जी डिग्री के खेल में अब तक कइयों को अपना शिकार बना चुका था पूरे मामले में  एसटीएफ अभी आगे की  जांच में जुटी हुई है  कि आरोपी ने कितने लोगों को फर्जी डिग्री बनाकर दी है. साथ पूरे मामले में  उत्तराखण्ड चिकित्सा परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका को देखते हुए इसकी भी जांच की जी रही है।

ट्रक खाई में गिरा एक की मौत

Image
टिहरी -   चौकी ब्यासी ने एस डी आर एफ  टीम को सूचना दी की तहसील देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर कौड़ियाला से 500 मीटर आगे देवप्रयाग की तरफ एक ट्रक UK17CA4895 सड़क से खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमे रेस्क्यू  टीम की आवश्यकयता है।  सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 500 मीटर नीचे खाई मे रोप के माध्यम से उतरकर देखा कि एक व्यक्ति अत्यंत गम्भीर अवस्था में है। टीम द्वारा गहनता से चेक करने पर पाया व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है।एस डी आर एफ टीम द्वारा शव को स्ट्रेचर बोर्ड व रोप की मदद से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। वही घटना में वाहन नदी में चला गया है , जिसकी सर्चिंग के लिए एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला रवाना होगी।