Posts

सी एम धामी ने एन आई वी एच संस्थान के बच्चों के साथ सुनी मन की बात

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून के सभागार में संस्थान एवं समाज कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अधोईवाला के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने मन की बात में गोवा में 06 से 08 जनवरी 2023 को आयोजित पर्पल फेस्ट का जिक्र किया जिसमें 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। जिसमें दिव्यांगजनों के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ई-कचरा के सही निस्तारण के लिए प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की है, ई-कचरे को एकत्रित कर उसकी री-साइकिलिंग के लिए ई-बेस टेक्नोलॉजी को हमें राज्य में बढ़ावा देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा ई-कचरे के लिए रूड़की की एटेरो री-साइकिलिंग की ई-बेस ट...

जमीन के फर्जी कागजात बनाकर बेचने वाला बीस हजार रूपए का ईनामी गिरफ्तार

Image
देहरादून – ऊषा शर्मा पत्नी  जगत प्रकाश शर्मा निवासी: 2541 विजय पार्क एक्सटेंशन बसन्त विहार द्वारा थाना बसन्त विहार पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि अब्दुल सत्तार नाम के व्यक्ति द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार करते हुए उनके पति के नाम पर दर्ज भूमि की पावर आफ अटार्नी अपने नाम पर करवाकर धोखाधडी से उनकी सम्पत्ति किसी और को बेच दी। जिस पर थाना बसन्त विहार पर मु0अ0सं0: 14/22 धारा: 420 467 468 471 भादवि बनाम अब्दुल सत्तार पुत्र हनीफ निवासी मौ0 पठानपुरा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार व अन्य के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के मकान व अन्य संभावित स्थलों पर दबिशें दी गयी परन्तु अभियुक्त के सम्बन्ध में कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। पुलिस ने अभियुक्त के ऊपर 20000 रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय से ईनामी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस  टीम ने मुकदमा  में वाछिंत चल रहे ईनामी अभियुक्त अब्दुल सत...

चार फर्जी बीएएमएस डिग्रीधारी डॉक्टरों गिरफ्तार

Image
 देहरादून –थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 04 फर्जी बीएएमएस डिग्रीधारी डॉक्टरों को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से फर्जी डिग्रियां बरामद।  थाना नेहरू कॉलोनी पर वादी मुकदमा उप निरीक्षक दिलबर सिंह नेगी एसटीएफ उत्तराखंड की दाखिल फर्द के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0: 19/23 धारा 420 467 468 471 120 बी आईपीसी पंजीकृत किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित तीन अभियुक्त  को गिरफ्तार कर दाखिल किया गया था। मुकदमा की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए 04 अन्य फर्जी बीएएमएस डिग्री धारी डॉक्टरों  रोशन कुमार काला अजय कुमार काला, मनोज सिंह,अनुराग नौटियाल को उक्त मुकदमे की विवेचना के लिए गठित एसआईटी प्रभारी सर्वेश पवांर, पुलिस अधीक्षक अपराध की टीम द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर पूछताछ हेतु बुलाया गया। दौराने पूछताछ अभियुक्त द्वारा अपनी डिग्रियां विवेचक व एसआईटी प्रभारी को दिखाई गई, जिसका अवलोकन के दौरान एसटीएफ की जांच रिपोर्ट तथा भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा डॉक्टरों के सत्यापन कार्यवाही के बाद पंजीकरण निरस्तीकरण तथा राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस बें...

रिलांयस जियो टावर से बैटरी चोरी का खुलासा,तीन चोर गिरफ्तार

Image
देहरादून – थाना पटेलनगर में टैक्निशियन मुनेन्दर कुमार निवासी खैरी गाँव सेलाकुई जनपद देहरादून ने एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया की16- जनवरी 23 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम भूडपुर मे स्थित रिलांयस जिओ टावर से 04 बैटरी चोरी कर ली गई है जिन्हे हमने आस-पास काफी तलाश किया किन्तु नही मिली । जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है । जिस पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 41/2023 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 जयवीर सिह के सुपुर्द की गई ।   रिलायंस जिओ टावर से बैटरी चोरी के मामले की गम्भीरता को देखते हुए।प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु उ0नि0 जयवीर सिह चौकी प्रभारी नयागाँव के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर अभियुक्तों के हुलिये की जानकारी ली गई व घटनास्थल पर आने जाने वाले मार्गो की जानकारी की गई, उन मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक करते हुए लगभग 32 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।27-जनवरी 23 को पुलिस टीम नयागाँव वैरियर पर सन्दिग्ध वाहनो की चैकिंग कर ...

गाड़ी खाई मे गिरी दो की मौत दो घायल

Image
 पौड़ी गढ़वाल –  देर रात एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया की एक वाहन खाई में गिर गया है। रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ टीम के मुख्य आरक्षी आशीष तोपाल अपनी  रेस्क्यू टीम और उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए  रवाना हुए। एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 50 मीटर नीचे खाई मे उतरकर वाहन संख्या :- UK12F8383 तक पहुँच बनायी। वाहन में 04 लोग सवार थे ।वाहन पौड़ी से सतपुली मार्ग के बीच जखेटी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गया।  मोके पर दो लोगो को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु तुरन्त 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। 02 अन्य व्यक्तियों के शवो को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

स्विफ्ट अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार ड्राइवर हुआ घायल

Image
 देहरादून –देर रात सिटी कंट्रोल रूम ने एस डी आर एफ  को सूचित किया गया कि मसूरी मार्ग पर पैसिफिक गोल्फ ग्राउंड के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें कार सवार शिफ्ट में ही फंसा हुआ है। इस सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान एस डी आर एफ टीम अपने रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में फंसे वाहन से कड़ी मशक्कत करते हुए घायल शुभांकर पराशर पुत्र मनोज पराशर, 27 वर्ष, निवासी- रक्षा विहार राजपुर रोड़ को बाहर निकाला व बिना देरी किये अपने ही वाहन से लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। नालापानी चौक देहरादून में एम्बुलेंस मिलने पर घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल भिजवाया गया। 

27 अप्रैल को सुबह खुलेंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट

Image
  नरेंद्रनगर – वसंत पंचमी के अवसर पर आज बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि नरेंद्रनगर स्थित राज दरबार में तय की गई। गौरतलब है कि बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी के अवसर पर नरेन्द्रनगर स्थित राज दरबार में राजा मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर तय की जाती है। इस यात्रा काल में मंदिर के कपाट 27 अप्रैल को प्रातः 7:10 पर गुरुपुष्य योग में खोले जाएंगे।12 अप्रैल को गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा होगी। बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने पर ज्योतिष्पीठ पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्रीविभूषित  अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ने भी सभी सनातन धर्मावलंबियों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।  उन्होंने कहा कि भगवान बदरीविशाल की कृपा से आगामी 27 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली धाम यात्राएं  निर्विघ्नं  संपन्न होगी । ज्योतिष्पीठ की ओर से इस विशेष उपलक्ष्य में उपस्थित शंकराचार्य के शिष्य ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने बताया कि दूरभाष पर बदरीनाथ मंदिर के  धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने भी ज्योतिष्पीठ के शंकर...