Posts

पाली गांव में कार खाई में गिरी तीन घायल

Image
 टिहरी –  देर रात पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी द्वारा अवगत कराया गया कि चम्बा से 05 किमी आगे पाली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होने से  लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी से  एस डी आर एफ टीम हेड कांस्टेबल पंकज खरोला रेस्क्यू उपकरणों के  साथ तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम को ज्ञात हुआ कि  कार  संख्या (UK10A 1797) में 03 लोग सवार थे। जो अभी कार में ही है। रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुँच बनाई व तीनों घायलों दान सिंह पुत्र सूरज सिंह, धरासू उत्तरकाशी। रणवीर सिंह पुत्र जीत सिंह, उत्तरकाशी। महेश पुत्र रमन, बड़ोदरा, गुजरात को पूरी सुरक्षा के साथ स्ट्रैचर द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।  

केंद्रीय गृहमंत्री का जोशीमठ के भू-धंसाव प्रभावितों की मदद का दिया आश्वासन

Image
नई दिल्ली–  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भेंट की। उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी गृह मंत्री अमित शाह को दी तथा आपदा राहत में  केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि जोशीमठ शहर जनपद चमोली का तहसील मुख्यालय, श्री बद्रीनाथ जी का शीतकालीन निवास स्थान है, तथा सामरिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है।      मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ पुराने भू-स्खलन के मोटी परत के मलबे के ऊपर बसा है। यद्यपि भू-स्खलन, भवनों में दरारों का इतिहास पुराना है परन्तु 02.जनवरी 23 की रात से भवनों में मोटी दरारें दिखाई दी तथा जे0पी0 प्लान्ट के नीचे 500 एल0पी0एम0 की नई धारा फूटने की शिकायत प्राप्त हुई।     उन्होंने कहा कि अभी तक क्षेत्र का 25 प्रतिशत भू-भाग, भू-धंसाव से प्रभावित है जिसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 25000 है, पालिका क्षेत्र में दर्ज भवन लगभग 4500 है, उस में से 849 भवनों में चौड़ी दरारें परिलक्षित हो चुकी है, अस्थायी र...

प्रधानमंत्री से परीक्षा पर चर्चा के लिए उत्तराखण्ड के दो बच्चों का नामांकन

Image
 देहरादून – शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहाकि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से संवाद के लिए उत्तराखण्ड से दो बच्चों का नामांकन हुआ है।यह बात उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि अगामी 27 जनवरी को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से संवाद करेंगे।  इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 09 से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थी, शिक्षक एवं विद्यार्थियों के अभिभावक देख सकें। इसके लिए सभी विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।कार्यक्रम में राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के छात्र भी जुड़ेगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भी जुड़ेंगें। मंत्री, सांसद, विधायक, राज्य के पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता, शिक्षा, कला एवं संस्कृति से जुड़े महानुभाव एवं नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। राज्य के 65464 शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में...

आगराखाल के पास अल्टो कार खाई में गिरी तीन की मौत

Image
 टिहरी–  जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से एसडीआरएफ को सूचित कराया गया कि आगराखाल के पास एक अल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।इस सूचना पर पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक कविंद्र सजवाण रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  घटनास्थल से रेस्क्यू टीम ने बताया कि तहसील नरेंद्रनगर आगरखाल कुसरेला मोटर मार्ग ग्राम सलडोगी के समीप 01 आल्टो कार खाई में गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हुई है, जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी।दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह उम्र 52 वर्ष, पता ग्राम फकोट। सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 37 वर्ष, पता ग्राम कसमोली।कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 57 वर्ष, पता ग्राम आगर।टीम ने इन शवों को 200 मीटर गहरी खाई से रोड हेड तक लाया जा रहा है। रेस्क्यू जारी है।

कर्णप्रयाग में युवक सौ मीटर गहरी खाई में गिरा

Image
 चमोली – थाना कर्णप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि कर्णप्रयाग पंच पुलिया के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर गोचर में व्यवस्थापित एस डी आर एफ टीम सब इस्पेक्टर कुलदीपक पाण्डेय के नेतृत्व में त्वरित रेस्क्यू को रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।  घटनास्थल पर एक वाहन अनियंत्रित होकर रोड के साइड बैरिकेडिंग से टकरा गया था और वाहन की टक्कर लगने से एक नेपाली मूल का युवक संजीव कुमार, उम्र- 20 वर्ष लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया व कड़ी मशक्कत करते हुए स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल पहुँचाया गया।   

ऑनलाइन सामान डिलीवरी बैग में कर रहा था शराब तस्करी चेकिंग के दौरान हुआ गिरफ्तार

Image
 देहरादून –अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाये जाने एवं अवैध शराब की बरामदगी को सघनता चेकिंग के लिए थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों ने अभियान चलाकर अधिक से अधिक मादक पदार्थों की बरामदगी को  थानाध्यक्ष रानीपोखरी ने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों /शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के  विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने को थाना स्तर पर टीम गठित की।   मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस टीम 15 जनवरी 23  की शाम को वाहन चेकिंग के दौरान थाना रानीपोखरी गेट के पास देहरादून से ऋषिकेश की तरफ आ रहे  एक स्कूटी सवार को रोककर चेक किया गया रोकने पर स्कूटी चालक बालिस्टर उम्र 26 वर्ष पुत्र राजेंद्र शाह ने बताया गया कि वह ऑनलाइन सामान डिलीवरी का काम करता है।  लेकिन जैसे ही बैग को खोल कर चेक किया गया तो बैग में अवैध अंग्रेजी शराब की 2 पेटी (96 पव्वे ) बरामद किए गए इस व्यक्ति द्वारा पुलिस को चकमा देने की वजह से शराब तस्करी हेतु इस बैग का इस्तेमाल...

नदी में डूबा युवक शव बरामद

Image
 देहरादून –  एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया था कि छिद्दरवाला में एक युवक ओणेश्वर मंदिर के पास नहाते समय सोंग नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग को टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एस डी आर एफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के  साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि यह युवक अपने 04 दोस्तों के साथ नदी में घूमने आए थे, जोकि लालतप्पड़ स्थित गुडविल कंपनी में काम करते थे। नहाते समय आफताब पुत्र गुडडू , उम्र - 19 ग्राम सांडी, तहसील कथना, हरदोई, उत्तरप्रदेश। का संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। एस डी आर एफ फ्लड टीम के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया।  आज प्रातः पुनः एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया। गहन सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ टीम द्वारा डूबे हुए युवक का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।