Posts

पचास लाख, पचास हजार रू 252 खोये हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों के किया सुपुर्द

Image
देहरादून – खोय हुए मोबाइलों की बरामदगी को साइबर क्राइम सैल देहरादून तथा एसओजी ग्रामीण की टीमों को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निकट पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून में खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए साइबर क्राइम सैल/ एसओजी ग्रामीण की टीमों द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से, उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बिजनौर, दिल्ली, मेरठ आदि राज्यों से जनपद देहरादून से खोये गये कुल 252 स्मार्ट मोबाईल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50,50,000 (पचास लाख, पचास हजार रू0) है बरामद किये गये। जिन्हें आज  02- जनवरी 23 को उनके स्वामियों क्रमश  गौरव ठाकुर,  शिव प्रसाद नौटियाल,  अन्जु देवी,  आरती के सुपुर्द किया गया। अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया। मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल/एसओजी ग्रामीण में पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पु...

फरार चल रहे पच्चीस हजार रुपये के ईनामी अपराधी गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर  सूर्य भूषण नेगी ने फरार एवं वांछित/ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी को अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई । थाना पटेलनगर के मु0अ0सं0.61/2022 धारा-380 भादवि मे वांछित अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद पुत्र खुर्शीद निवासी मुढाला थाना कोतवाली शहर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25000/- रू0 का ईनाम घोषित था।  ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम ने खोजबीन करते हुए, मुखबिर तन्त्र को सक्रिय करते हुए लगातार तलाश की गई । इसी क्रम मे पुलिस टीम उपरोक्त अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद की गिरफ्तारी को सहारनपुर उत्तर प्रदेश रवाना थी, जहाँ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद पुत्र खुर्शीद निवासी मुढाला थाना कोतवाली शहर जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष,  25,000/- पच्चीस हजार रुपये के ईनामी अपराधी को कृष्णा कॉलेज तिराहा नूरपुर रोड बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शाहबाज उर्फ सोनू द्वारा अपने तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर कुछ माह पूर्व थाना क्षेत्र मे...

नए साल का संकल्प देहरादून में नो होंक जोन

Image
 देहरादून --ध्वनि प्रदूषण वो प्रदूषण है जो पर्यावरण में अवांछित ध्वनि के कारण उत्पन्न होता है। यह स्वास्थ्य के लिये बहुत बड़ा जोखिम और बातचीत के समय समस्या का कारण बनता है। उच्च स्तर का ध्वनि प्रदूषण बहुत से मनुष्यों के व्यवहार में चिडचिड़पन लाता है विशेष रुप से रोगियों, वृद्धों और गर्भवति महिलाओं के व्यवहार में। नए साल का संकल्प लिया है कि देहरादून को नो होंक जोन किया जाएगा । इस अभियान के तहत निम्न कार्य किए जाएंगे- मेडिकल एसोसिएशन, मुख्यत E&T डॉक्टर के साथ पार्टनरशिप।अन्य सरकारी विभाग जैसे Pollution Control Board, RTO etc के साथ भागीदारी। मोडिफाइड साइलेंसर पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए IPC के तहत मुकदमें।यदि शहर क्षेत्र अंतर्गत कोई भी वाहन चालक अनावश्यक हॉर्न बजाते हुए वाहन संचालित किया जाना पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही।स्मार्ट ट्राफिक सिग्नल टाइमर की तकनीक को लाया जाएगा जिसके तहत चौराहे पर जिस दिशा से ज्यादा हॉर्न बजाये जाएंगे  उस दिशा के वाहनों को ज्यादा समय रेड लाइट होगी। नो हॉर्न के सम्बंध में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिक्षा और प्रचार प्रसार किय...

नेटवाड बाजार के पास नदी मे से एक शव मिला

Image
 उत्तरकाशी –  मोरी थाने ने  एस डी आर एफ  टीम को सूचित कि नदी मे एक शव दिखाई दे रहा है जिसे निकालने एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ  टीम आरक्षी बलवंत सिंह  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम ने देखा की नदी के बीच में  एक शव फंसा हुआ है जिसे नदी का पानी कम होने पर किनारे लाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। किसान दास उम्र -32, पुत्र बचन दास ग्राम - दोणी , जिला - उत्तरकाशी 10 दिन पहले नेटवाड बाजार से लापता चल रहा है जिसकी लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

बलात्कार के आरोपी की मां गिरफ्तार

Image
 देहरादून –पीड़ित ने थाना नेहरू कॉलोनी में 7 सितंबर 22 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था कि अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र दारा सिंह चौधरी निवासी ग्राम कुरी तहसील ठाकुरद्वारा पोस्ट जगपुरा थाना दिलारी जिला मुरादाबाद उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। उसके द्वारा लंबे समय तक उसके साथ शारारिक सम्बन्ध स्थापित किये गए।  विवेचना के दौराना यह तथ्य प्रकाश में आया कि उसके इस कृत्य में उसकी मां सावित्री देवी द्वारा भी पूर्ण सहयोग किया गया। पीड़ित की नाबालिग पुत्री के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर उसका विवाह अपने पुत्र के साथ सब रजिस्टार ऑफिस में पंजीकृत करवाया गया। अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात से ही सावित्री देवी फरार चल रही थी। अभियुक्ता की गिरफ्तारी पर 10000 रू0 का इनाम घोषित किया गया था। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्ता के पते पर टीम भेजकर दबिश दी गई किंतु उसने अपना घर बदल दिया था। जिस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई साथ ही अभियुक्ता द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात से अपना फोन बंद कर दिया था तथा किसी से भी फोन पर संपर्क में नहीं थी।  थानाध्यक्ष थाना नेहरू कॉलो...

ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे फिल्म अभिनेता कौन है यह अभिनेता देखिए वीडियो में

Image
 देहरादून –  बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने  शनिवार सुबह एक निजी अस्पताल में कार दुर्घटना में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत इलाज के लिए भर्ती हैं। उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों को कहा कि हमने ईश्वर से उन्हें जल्दी स्वस्थ करने की कामना की है।शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रुड़की के पास कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे।   ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।ऋषभ पंत के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है।और उनकी दाहिनी कलाई, टखने पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। आज डीडीसीए की टीम अस्पताल में भर्ती ऋषभ मुलाकात से करेंगी और डाक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी लेगी उसके बाद  निर्णय लिया जाएगा कि इस पंत को यही अस्पताल में उपचार किया जाए या उन्हें  उपचार के लिए विदेश भेजा जाए। सहायता मिले।

बीसीसीआई ने जारी ऋषभ पंत पर आधिकारिक मीडिया बयान

Image
 देहरादून – भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रुड़की के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए।  उन्हें सक्षम अस्पताल मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें चोट लगने के कारण इलाज किया गया था।ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है।  ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है, और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां उनकी चोटों की सीमा का पता लगाने और उनके आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा। बीसीसीआई ऋषभ के परिवार से लगातार संपर्क में है जबकि मेडिकल टीम ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है।  बोर्ड यह देखेगा कि ऋषभ को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल मिले और उसे इस दर्दनाक दौर से बाहर आने के लिए हर संभव सहायता मिले।