Posts

ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे फिल्म अभिनेता कौन है यह अभिनेता देखिए वीडियो में

Image
 देहरादून –  बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने  शनिवार सुबह एक निजी अस्पताल में कार दुर्घटना में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत इलाज के लिए भर्ती हैं। उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों को कहा कि हमने ईश्वर से उन्हें जल्दी स्वस्थ करने की कामना की है।शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रुड़की के पास कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे।   ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।ऋषभ पंत के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है।और उनकी दाहिनी कलाई, टखने पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। आज डीडीसीए की टीम अस्पताल में भर्ती ऋषभ मुलाकात से करेंगी और डाक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी लेगी उसके बाद  निर्णय लिया जाएगा कि इस पंत को यही अस्पताल में उपचार किया जाए या उन्हें  उपचार के लिए विदेश भेजा जाए। सहायता मिले।

बीसीसीआई ने जारी ऋषभ पंत पर आधिकारिक मीडिया बयान

Image
 देहरादून – भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रुड़की के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए।  उन्हें सक्षम अस्पताल मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें चोट लगने के कारण इलाज किया गया था।ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है।  ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है, और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां उनकी चोटों की सीमा का पता लगाने और उनके आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा। बीसीसीआई ऋषभ के परिवार से लगातार संपर्क में है जबकि मेडिकल टीम ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है।  बोर्ड यह देखेगा कि ऋषभ को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल मिले और उसे इस दर्दनाक दौर से बाहर आने के लिए हर संभव सहायता मिले।

क्रिकेटर ऋषभ पंत एक्सीडेंट में हुए घायल दून किया गया रेफर

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर  ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए  उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए।  कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल  में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून रेफर किया  गया है।

भाकियू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 14 सूत्री ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजा

Image
देहरादून – अविनाश कुमार चौहान प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड   भारतीय किसान यूनियन भानू हल्द्वानी ने  देहरादून के एक  होटल में प्रेस वार्ता करते हुए। प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक 14 सूत्री ज्ञापन व एक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार व डीएम  देहरादून को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन भानु  संगठन  ने आयोग का मांग की इसमें किसान अध्यक्ष रहे किसान सदस्य रहे किसान ही अपनी लागत का मूल्य तय कर करें और किसानों की समस्याओं उसे दुर्घटना के साथ मृत्यु हो जाती है उसे एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए अगर किसान 60 साल से ऊपर हो गया उसे ₹10000 पेंशन दी जाए किसानों के कर्ज माफ किए जाएं पुराने जो 75 साल की पुरानी नीतियों के कारण किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहा है। हमारा उत्तराखंड सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार से अनुरोध है कि वह हमारी मांगे पूरी करें क्योंकि हमने 2014 में इनको समर्थन दिया 2017 में समर्थन दिया 2019 में समर्थन दिया 2022 में समर्थन दिया  समर्थन दिया इसलिए हम भारतीय जनता पार्टी जो मौजूदा सरकार ...

नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार

Image
 कालसी – बुधवार की रात को एक महिला ने लिखित सूचना दी कि वह अपने पति और 2 बच्चो के साथ कालसी में रहती हैं, बड़ी बेटी जब 13 वर्ष की थी, तब उसके पति द्वारा ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, तब समाज के लोक लाज के डर के कारण किसी को नही बताया था, अब करीब 7 दिन पहले भी मेरे पति ने मेरी बच्ची के साथ गलत काम किया है। इस सूचना पर तत्काल पोक्सो act व बलात्कार संबंधी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। मामला अत्यंत गंभीर प्रवत्ति का होने के कारण उच्चाधिकारी  के निर्देशन पर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष कालसी के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई, टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी कर पुलिस सूत्रों को अवगत कराकर तलाश हेतु लगाया गया, जिसके अनुक्रम में आज  29 दिसंबर 22 की प्रातः जानकारी मिली कि अभियुक्त भागने की फिराक में हरिपुर प्रतीक्षालय में वाहन का इंतजार कर रहा है, इस सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है,  अन्य आवश्यक तथ्यो के संबंध में जांच ...

10 लाख कीमत की 12 मोटर साईकिल सहित एक गिरफ्तार

Image
 देहरादून – पीड़ित हिमांशु निवासी OFD रायपुर देहरादून द्वारा थाना रायपुर में एक लिखित तहरीर दी गई कि उसकी मोटरसाइकिल किसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। जिस पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0  मुकदमा अपराध संख्या 546/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी के सुपुर्द की गयी। 28.12.22 को पीड़ित सुबहान निवासी जैन प्लाट वाणी विहार रायपुर देहरादून ने थाना हाजा पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों द्वारा उसकी मोटर साईकिल चोरी कर ली है जिस पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 572/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रमन बिष्ट के सुपुर्द की गयी। पीड़ित अऱविन्द नौटियाल पुत्र  कुशलानन्द नौटियाल निवासी दिव्य विहार लेन न0 2 शिव मन्दिर नेहरू कालोनी देहरादून द्वारा थाना नेहरू कालोनी में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी अपाची मो0सा0 को अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के पास से चोरी कर ली है, जिस पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 476/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया ।वादिनी किरन पत्नी प्रदीप कुमार निवासी दिव्य विहार नेहरू कालोनी द्वारा थाना नेहरू कालोनी में एक ...

किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर पूरे देश में हर राज्य की राजधानी से प्रेस कॉन्फ्रेंस –भानू

Image
 देहरादून –  राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह  ने कहा कि आज गुरु गोविंद सिंह जयन्ती के दिन प्रकाश पर्व की शुभकामना देता हूं और यह दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए राजेश उनियाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री भाकियू भानू को बोलकर इसलिए चुना कि त्याग व बलिदान की गाथा लिखने वाले गुरु गोविंद सिंह जी ने इस देश की संस्कृति के नाम पर अपने पुत्रों का बलिदान कर दिया था। और मैंने भी खेती किसानी में नोट बन्दी के कारण घाटे के चलते अपने स्वर्गीय सुपुत्र ओम प्रताप सिंह को 24 जनवरी 2018 को खो दिया था। और संकल्प लिया कि कृषि इस देश की मातृ संस्कृति को बचाने के लिए कार्य करूंगा और अपने पुत्र की तरह किसी गरीब किसान मजदूर के बेटे को आत्महत्या नहीं करने दूंगा।  राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ने बताया कि हम इस समय आर्थिक असमानता के शिकार किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर पूरे देश में हर राज्य की राजधानी से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रख रहे हैं, उसी के तहत हम आज देहरादून में प्रेस वार्ता करते हुए। मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी से खुले मंच ...