Posts

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी किया वर्ष 23 के लिए परीक्षा कलेण्डर

Image
हरिद्वार – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. ने 27 दिसम्बर 22 को आयोग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों के क्रम में वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर जारी कर दिया गया है। तथा अभ्यर्थियों की सुविधार्थ परीक्षा कलेण्डर को आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर अपलोड किया जा रहा है। वार्षिक परीक्षा कलेण्डर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ० राकेश कुमार द्वारा अवगत कराया है कि शासन से प्राप्त विभिन्न अधियाचनों को समरूपता के आधार पर संयोजित करते हुए कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेण्डर जारी किया गया है। इसके अन्तर्गत शासन से प्राप्त यूकेएसएसएससी की कुल 15 परीक्षाओं को भी परीक्षा कलेण्डर में शामिल किया गया है तथा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण परीक्षाओं यथा- पी०सी०एस० परीक्षा 2023 लोवर पी०सी०एस० परीक्षा-2023 सिविल जज जू.डि. परीक्षा 2023 आर०ओ० / ए०आर०ओ० परीक्षा- 2023 एवं जे०ई० परीक्षा 2023 वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा -2023, ए०पी०एस० परीक्षा 2023 आदि के संदर्भ में आयोग द्वारा अग्रेतर कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है तथा लगभ...

राह चलते व्यक्ति से मोबाइल व पर्स लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – कोतवाली ऋषिकेश में पीड़ित बृजेश कुमार पुत्र सुरेश पाल सिंह निवासी न्यू शताब्दीपुरम मकान नंबर 51 गोविंदपुरम गाजियाबाद ने 25 दिसंबर 22 को एक लिखित तहरीर बाबत 23/24 दिसंबर 22 की रात चंद्रेश्वर नगर तिराहे के पास स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनका मोबाइल फोन एवं पर्स जिसके अंदर नकद रुपए एवं अन्य कागजात थे लूट लेने के संबंध में दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार  पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या-770/22 धारा-392 323 504 आईपीसी बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने सादा एवं वर्दी में अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीमों के द्वारा उपरोक्त घटना के खुलासे को घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 30 सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया। और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया गया वही 26 दिसंबर 2022 को मुखबिर की सूचना पर बस अड्डा ऋषिकेश के पास से तीन अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त स्कूटी रजिस्ट्रेशन ...

छात्र छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान किया 300 किलो प्लास्टिक कचरा इकट्ठा

Image
देहरादून – जल, जंगल और ज़मीन कुदरत कि वो अनमोल देन हैं जिसके बिना धरती पर जीवन मुमकिन नहीं हैं। पर यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं आज ये सभी मुनष्य द्वारा उत्पादित कूड़े और कचरे के बोझ तले दबे हैं। हमारी कूड़े - कचरे के प्रति अवयवस्तता और नदी, जंगल या सड़क के किनारे इसे कहीं भी फैंक देना इस बात का प्रमाण हैं कि हमें यह लगता है कि इस प्रकार कचरे को कहीं भी फैक देना हमारे जीवन पर कोई असर नहीं डालेगा। कचरे के सही निस्तारण को जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत  नगर निगम एवं वेस्ट वारियर्स संस्था द्वारा संयुक्त रूप से रायपुर वार्ड - 66 में यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर 27 - दिसंबर - 22 को एक सफाई अभियान आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 300 किलो प्लास्टिक कचरा एयरपोर्ट रोड से लगे जंगल की परिसीमा से निकाला गया। इस  सफाई अभियान में निकाला गया कचरा हर्रावला स्थित एवं नगर निगम देहरादून और वेस्ट वारियर्स संस्था द्वारा संचालित स्वच्छता केंद्र प्रोसेसिंग के लिए भेजा गया। 

गैरसैण मार्ग पर खाई में गिरी गाड़ी एक की मौत

Image
 चमोली –  थाना कर्णप्रयाग ने एस डी आर एफ टीम को सूचित कराया गया कि गैरसैण मार्ग के पास एक वाहन संख्या  :- UK07 AD 4432  खाई मे गिर गया है जिसमे रेस्क्यू को टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी रतन शाही  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ की रेस्क्यू  टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 200 मीटर नीचे गहरी खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ टीम द्वारा स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।  संजय सिंह रावत उम्र -40 पुत्र दीपक सिंह रावतपता :- ग्राम सिरी, तहसील - कर्णप्रयाग, जिला - चमोली उत्तराखण्ड ।

भारत की बेटी प्रीति ने पाकिस्तानी समर खान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

Image
देहरादून–  रूद्रप्रयाग जिले की प्रीति नेगी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात की, प्रीति नेगी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर साइकिल से यात्रा पूरी की है। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ-साथ पाकिस्तानी समर खान का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा। प्रीति ने महज तीन दिन में साइकिल से किलिमंजारो पर चढ़ाई की। वह इससे पूर्व भी एक कीर्तिमान बना चुकी है। अक्टूबर माह में प्रीति ने केवल चार दिन में हरिद्वार से केदारनाथ तक की साइकिल यात्रा पूरी की थी। प्रीति ने बताया  अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट में चढ़ाई करने का है। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि वह देवभूमि की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रीति के जोश, जज्बे, बुलंद हौसले और कड़ी मेहनत पर हम सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने जो कीर्तिमान बनाया है, वह बेटियों के साथ-साथ युवाओं के लिए उदाहरण है। राज्यपाल ने कहा कि माउंट एवरेस्ट में फतह करने के लिए उनकी हरसंभव मदद की जायेगी। उन्होंने अन्य लोगों से भी प्रीति की मदद करने की अपील की। इस अवसर पर उनके...

राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ 29 दिसंबर से

Image
देहरादून – प्रदेश में आगामी 29 दिसम्बर को राज्यस्तरीय खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा जो कि रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगा। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता करते हुए  खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुआ यह खेल महाकुंभ ब्लॉक स्तर और फिर जिला स्तर से होते हुए अब राज्यस्तर पर आयोजित होने जा रहा है। इस महाकुंभ में लगभग तीन लाख 75 हज़ार प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अभी तक प्रतिभाग किया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम आने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलो के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए अपने खिलाड़ियों को तैयार करें। आज हमारे राज्य से बड़ी संख्या में प्रतिभावान खिलाड़ी कई खेलो में प्रतिभाग करने के साथ देश के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम अपने खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ उन्हें 38वे राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करें। खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुम्भ 202...

किताब कौथिग पढ़ने लिखने की संस्कृति का नया आयाम

Image
 टनकपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इण्टर कॉलेज, टनकपुर में आयोजित प्रथम “किताब कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों के साथ ही पुस्तकों के स्टालों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टनकपुर क्षेत्र में पुस्तकालय खोले जाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए।  किताब कौथिग के रूप में एक नई शुरुआत की गई है। पुस्तकें हमारे दिमाग को पोषण देने का कार्य करती हैं। हमें पुस्तकों से नया ज्ञान अर्जित होता है, विश्व भर के स्रोत, साहित्य, एवं अनजाने रहस्य के बारे में हमें पुस्तकों से ही पता चलता है।यह ’किताब कौथिग’ पढ़ने लिखने की संस्कृति को नया आयाम देगा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को साहित्य, संगीत, कला, संस्कृति जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम पूरे राज्य में हो इसके लिए प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर टनकपुर क्षेत्र का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यहां आए हुए अतिथि, इस क्ष...