Posts

चारों मेडिकल कॉलेज में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग जांचः डॉ0 धन सिंह रावत

Image
देहरादून –अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना महामारी की दस्तक को देखते हुये राज्य सरकार भी अलर्ट हो गई है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के साथ ही चारों मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब की स्थापना की जा चुकी है तथा दून मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग की टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। कोरोना महामारी की आहट को देखते हुये राज्य में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये है। साथ ही केन्द्र सरकार से तीन लाख प्रिकॉशन डोज उपलब्ध कराने की मांग की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में कोरोना रोकथाम को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से कोरोना काल के अनुभवों को देखते हुये अपने-अपने राज्यों में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने, आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने तथा कोविड पॉजिटिव केसों की अनिवार्य रूप से जीनोम सिक्वेसिंग करवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंन...

चरस तस्कर को सात सौ ग्राम चरस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
देहरादून –अवैध नशा चरस, गांजा, स्मैक आदि खरीदने, बेचने व तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए कोतवाली गढ़ी कैंट ने विगत 2 माह में जेल गए अभियुक्तो से पूछताछ व जानकारी करते हुए प्रभारी निरीक्षक गढ़ी कैंट ने पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम को संदिग्धो की तलाश व चैकिंग के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देकर थाना गढ़ी कैंट  क्षेत्र में रवाना किया गया। जिसमें गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए।गुरुवार की रात जगह जगह नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानो पर दबिश दी गयी व संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस पर सुरेंद्र उम्र 34 वर्ष को एफ0 आर0 आई0 देहरादून  संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक करने पर  अभियुक्त के कब्जे  से  700 ग्राम अवैध चरस  बरामद हुई।अभियुक्त सुरेंद्र के कब्जे से 700 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर अभियु्क्त के विरुद्ध कोतवाली कैंट पर धारा 8/20 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

पच्चीस हजार रुपये का शातिर ईनामी गैंग्स्टर गिरफ्तार

Image
 देहरादून  – फरार चल रहे अरोपी एवं ईनामी बदमशों की गिरफ्तारी  को प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी ने फरार एवं वांछित/ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन करते हुए प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए वाँछित/फरार ईनामी अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। जिसमे पुलिस टीम अलग-अलग स्थानो मे रवाना की गई । इसी क्रम मे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त तालिब 38 वर्ष पुत्र जाकिर हुसैन निवासी मदीना कालोनी लाहस्वाडा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश  25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) के ईनामी अपराधी को चन्द्रमणी चौक से गिरफ्तार किया गया। जो विगत 02 वर्ष से धोखाधडी/ गैंगस्टर के मामलों मे फरार चल रहा था। इसके विरुद्व थाना पटेलनगर पर धोखाधडी, आपराधिक षडयन्त्र रचने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे संगीन अपराधो के विभिन्न मामले दर्ज है । इसके आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पुलिस टीम द्वारा दबिशें दी जा रही थी जिसके क्रम मे  अभियुक्त को थाना पुलिस टीम द्वारा ग...

कोविड के नये मामले आने पर उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए–सी एम

Image
देहरादून –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीन, जापान अन्य देशों में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों और कोविड-19 के नए रूप से फैलने के कारण गुरुवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें। जनपदों में बूस्टर डोज के लिए कैम्प लगाए जाएं। सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आयेंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग  भी कराई जाए।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को कोविड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए। सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। उन्होंन...

नीम बीच के पास एक युवक गंगा नदी में डूबा

Image
 टिहरी -  थाना मुनिकिरेती ने एस डी आर एफ टीम को सूचित कराया गया कि नीम बीच के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया है।जिसमें एस डी आर एफ डीप डाइविंग रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक सचिन रावत  रेस्क्यू  उपकारणों के तत्काल घाटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि सुनील सैनी उम्र - 25 पुत्र सुरेश सैनी मीनाक्षी पुरम मेरठ, उत्तर प्रदेश अपने तीन दोस्तों के साथ बरैली से ऋषिकेश घूमने आया था और नीम बीच के पास पाण्डु पत्थर के ऊपर से नदी में  मारने लगा व दो जम्प मरने के बाद तीसरी जम्प में व्यक्ति नदी से बाहर नहीं आया। एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल व सभी सम्भावित स्थानों  पर लगातार सर्चिंग की जा रही है। 

देहरादून यातायात पुलिस ने दुर्घटना जांच सेल का किया गठन

Image
 देहरादून--देहरादून यातायात पुलिस ने पिछले 01 साल से ड्रोन का उपयोग, कैमरा से रेड लाइट जम्प के चालान, स्पीड कैमरा, ट्राफिक आइ अप्प आदि का प्रयोग से अपने आप को आधुनिक साबित किया हैं। इसी में सड़क दुर्घटनाओं की वैज्ञानिक जांच तथा उन पर आवश्यक कार्यवाही को यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना जांच इकाई सेल (Crash Investigation Cell)  गठित की गई हैं। आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं. जिस क्रम से जनपद देहरादून में भी सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में लगातार वृद्धि हो रही हैं । मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं. वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। जैसे-जैसे लोग गाड़ी खरीद रहे हैं, सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है।  जनपद में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रबन्धन और दुर्घटना की जांच के लिए प्रद्योगिकी का प्रभावी ढंग से उपयोग करके सुरक्षा में सुधार किये जाने को जनपद में नई पहल के तहत अक्षय कोड़े, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून ने अपने निर्देशन में दुर्घटना जा...

घुतू के पास कार खाई मे गिरी एक की मौत

Image
 टिहरी –थाना घनसाली ने एस डी आर एफ टीम को सूचित कराया गया कि घुतू के समीप एक कार खाई मे गिर गया है। त्वरित रेस्क्यू के लिए रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ टीम आरक्षी यशवंत सिंह रेस्क्यू उपकारणों के साथ तत्काल घाटनास्थल के लिए  रवाना हुई।   एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम  द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 100 मीटर नीचे गहरी खाई मे उतरकर कार नम्बर UK07DL4496  तक पहुँच बनायी। वाहन में एक व्यक्ति पुरण सिंह तोपाल, उम्र - 45 पुत्र ठेपड़ सिंह तोपाल देवट,जनपद टिहरी गढ़वाल सवार था, जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी।  एस डी आर एफ टीम ने शव को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।