Posts

नीम बीच के पास एक युवक गंगा नदी में डूबा

Image
 टिहरी -  थाना मुनिकिरेती ने एस डी आर एफ टीम को सूचित कराया गया कि नीम बीच के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया है।जिसमें एस डी आर एफ डीप डाइविंग रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक सचिन रावत  रेस्क्यू  उपकारणों के तत्काल घाटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि सुनील सैनी उम्र - 25 पुत्र सुरेश सैनी मीनाक्षी पुरम मेरठ, उत्तर प्रदेश अपने तीन दोस्तों के साथ बरैली से ऋषिकेश घूमने आया था और नीम बीच के पास पाण्डु पत्थर के ऊपर से नदी में  मारने लगा व दो जम्प मरने के बाद तीसरी जम्प में व्यक्ति नदी से बाहर नहीं आया। एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल व सभी सम्भावित स्थानों  पर लगातार सर्चिंग की जा रही है। 

देहरादून यातायात पुलिस ने दुर्घटना जांच सेल का किया गठन

Image
 देहरादून--देहरादून यातायात पुलिस ने पिछले 01 साल से ड्रोन का उपयोग, कैमरा से रेड लाइट जम्प के चालान, स्पीड कैमरा, ट्राफिक आइ अप्प आदि का प्रयोग से अपने आप को आधुनिक साबित किया हैं। इसी में सड़क दुर्घटनाओं की वैज्ञानिक जांच तथा उन पर आवश्यक कार्यवाही को यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना जांच इकाई सेल (Crash Investigation Cell)  गठित की गई हैं। आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं. जिस क्रम से जनपद देहरादून में भी सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में लगातार वृद्धि हो रही हैं । मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं. वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। जैसे-जैसे लोग गाड़ी खरीद रहे हैं, सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है।  जनपद में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रबन्धन और दुर्घटना की जांच के लिए प्रद्योगिकी का प्रभावी ढंग से उपयोग करके सुरक्षा में सुधार किये जाने को जनपद में नई पहल के तहत अक्षय कोड़े, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून ने अपने निर्देशन में दुर्घटना जा...

घुतू के पास कार खाई मे गिरी एक की मौत

Image
 टिहरी –थाना घनसाली ने एस डी आर एफ टीम को सूचित कराया गया कि घुतू के समीप एक कार खाई मे गिर गया है। त्वरित रेस्क्यू के लिए रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ टीम आरक्षी यशवंत सिंह रेस्क्यू उपकारणों के साथ तत्काल घाटनास्थल के लिए  रवाना हुई।   एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम  द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 100 मीटर नीचे गहरी खाई मे उतरकर कार नम्बर UK07DL4496  तक पहुँच बनायी। वाहन में एक व्यक्ति पुरण सिंह तोपाल, उम्र - 45 पुत्र ठेपड़ सिंह तोपाल देवट,जनपद टिहरी गढ़वाल सवार था, जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी।  एस डी आर एफ टीम ने शव को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  आई0एस0बी0टी0 थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत वादिनी हेमा शेरपा निवासी चन्द्रबदनी खालसा मोहब्बेवाला देहरादून के एटीएम अदला-बदली कर चोरी करना तथा उसके एटीएम से 14000/- रूपये की धनराशि निकालने के सम्बन्ध में दिये गये 18 दिसम्बर 22 को लिखित शिकायती पत्र के सम्बन्ध में थाना पटेलनगर पर मु0अ0स0- 791/22 धारा 420/379 भादवि पंजीकृत किया गया ।  वहीं  18 दिसम्बर 22 को ही थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत वादी मासूम अली पुत्र शौकत अली निवासी जमनपुर सेलाकुई थाना सेलाकुई दे0दून समय 13.35 बजे होटल सेलाकुई इन के पास स्थित हिताची ए0टी0एम0 में पैसे निकालने के लिये लाईन में लगा था, इसी दौरान दो-तीन लड़के मासूम के आगे पीछे लाईन में लगे थे जो अपने ए0टी0एम0 हाथो में निकालकर ए0टी0एम0 पर लगी चिप के बारे में आपस में बात कर रहे थे। इनमें से एक लड़के ने बातो-बातो में उसके ए0टी0एम0 के बारे में पूछा जिस पर उसने अपना ए0टी0एम0 हाथ में लेकर मासूम को दिखाया और मासूम से कहा कि आपके ए0टी0एम0 में चिप नहीं है ये काफी पुराना लग रहा है। उसके बाद उन्होने उसका ए0टी0एम0 वापस कर दिया और उसने अपना ए0टी0एम0 ज...

पिता की भर्ती वैध है बाकी सब अवैध है, नारों के साथ धरने पर बैठे कर्मचारियों

Image
 देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा में बैक डोर से भर्ती कर्मचारी अपनी बर्खास्तगी के विरोध में पहली बार सड़क पर उतरे। बर्खास्त कर्मचारियों ने विधानसभा के गेट के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठे। उनका कहना है कि 2016 और उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। जबकि उससे पहले के जितने भी कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है उनको परमानेंट कर दिया गया। जब उनके लिए जिस नियम का हवाला दिया जा रहा है जिस भ्रष्टाचार की बात कही जा रही है उसी तरह पहले भी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। यानी कि कुल मिलाकर बर्खास्त हुए सभी कर्मचारी केवल एक ही बिन्दु पर बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि 2016 से 21 तक विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियों के चलते 228 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था। सभी कर्मचारी विधानसभा गठन के बाद से अभी तक की हुई सभी भर्तियों की जांच की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर विधानसभा में पहले तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही इन को बर्खास्त किया गया। बाद में सभी कर्मचारी हाईकोर्ट चले गए थे और वहां से उनको राहत मिल गई...

धुमाकोट के पास टाटा 407 गिरी चालक की मौत

Image
 पौड़ी गढ़वाल –  देर रात थाना धूमाकोट ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि शक्तिपुर नई चौकी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिस खोजबीन के लिए एसडीआरएफ  टीम की आवश्यकता है।  इस सूचना पर HC शैलेंद्र के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आपने रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची। यह वाहन टाटा 407 (UK19CA 0743) अनियन्त्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था, जिसमें चालक उमेश उर्फ बंटी S/O मनमोहन निO ग्राम कांडानाला PS रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल। हाल पता: ग्राम पीरुमदारा, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल। ही सवार था। एस डी आर एफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए देर रात खाई में उतरकर रोप स्ट्रैचर के माध्यम से उमेश के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द किया।
Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को  मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं निरंजनी पंचायती अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी एवं  निरंजनी पंचायती अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी  ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाये जाने पर संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में धर्मांतरण पर रोक के लिये प्रभावी व्यवस्था की जानी समय की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि इसका पूरे देश में अच्छा संदेश भी जायेगा। मुख्यमंत्री ने संत समाज से प्रदेश के विकास के लिये अपना आशीर्वाद देने की भी अपेक्षा की।