Posts

प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक सम्बंधित कानून बना

Image
देहरादून – उत्तराखंड में विधानसभा अनुपूरक बजट सत्र के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण विधेयक विधानसभा में ध्वनिमत से पास हो गए हैं। उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 के पास होने के बाद प्रदेश में धर्मान्तरण को लेकर कठोर कानून की प्रविधान हो गया है। इसके अलावा उत्तराखण्ड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 से प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था एकबार फिर से लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार ने इन दोनों विधेयकों को कैबिनेट से मंजूरी दी थी। बुधवार को विधानसभा में इन विधेयकों के पास होने से प्रदेश में इसे लागू करने की जल्द अधिसूचना जारी हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभमि है यहां पर धर्मान्तरण जैसी चीजें हमारे लिए बहुत घातक है इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया था कि प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक के लिए कठोर से कठोर कानून बने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि इस कानून को पूरी दृढ़ता से प्रदेश में लागू किया जाएगा। वहीं उत्तराखण्ड में महि...

राज्यभर में जंगली जानवरोें का आतंक–माहरा

Image
देहरादून - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने वन्य जीवों द्वारा लगातार पर्वतीय क्षेत्रों के लोगोें पर किये जा रहे हमलों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लोगों की पीड़ा से अवगत कराते हुए कहा कि राज्यभर में जंगली जानवरोें का आतंक छाया हुआ है। विगत तीन वर्षों में विभिन्न जंगली जानवरोें ने अनेक लोगों की जानें ली हैं और सैकड़ों लोगों को घायल किया है। जिसमें गुलदार, ने 66, हाथी ने 28, बाघ ने 13, भालू ने 05 एवं सांपों के काटने से 44 लोग अपनी जानें गवां चुके हैं।करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में जंगली जानवरोें के हमले के कारण भय और आतंक का माहौल बना हुआ है। विगत कुछ ही दिनों के अन्तर्गत लगभग 161 लोग वन्यजीवों के हमले के शिकार हुए हैं। जबकि 641 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।करन महरा ने कहा कि इन आकंड़ों को देखकर स्वतः ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जंगली जानवरों का कितना आतंक छाया हुआ है। जंगली जानवरोें द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को अपना निवाला बनाया जा रहा है। जिससे पर्वतीय क्षेत्र के लोगों में दहशत फैली हुई है। सरकार द्वारा जंगली जानवरोें के हमले में मारे गये लोगों के परिजनों को पर्य...

साईं घाट में डूबा एक युवक

Image
ऋषिकेश–  त्रिवेणी घाट से 01 किमी दूर साईं घाट, ऋषिकेश में शामली उत्तरप्रदेश से आये एक युवक के डूबने की सूचना एस डी आर एफ को प्राप्त हुई। युवक मनोज पुत्र मांगेराम उम्र 20-22 वर्ष निवासी जलाबाद थाना सावली जिला शामली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है व साईं घाट पर अपने दोस्तों के साथ नहाते समय अचानक अनियंत्रित होने से गहरे व तेज पानी की चपेट में आकर डूब गया।सुचना मिलते ही एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग की जा रही है।

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को भेजा जेल

Image
चमोली - पीड़िता  के पिता ने थाना गोपेश्वर में आकर तहरीर दी गई कि एक शिक्षक नरेन्द्र सिंह  उम्र-30 वर्ष मेरी नाबालिग पुत्री को जबरदस्ती अपने साथ पार्क ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है तथा लगातार संपर्क कर मैसेज भेज रहा है । वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में अभियुक्त नरेन्द्र सिंह के विरूद्ध धारा- 354 भादवि (क)(iv),354(घ)(1)(i) व धारा 11/12 लैंगिक अपराध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 पूनम खत्री द्वारा की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर  राजेन्द्र रौतेला के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम ने जांच करते हुए मुकदमे में नामजद अभियुक्त नरेन्द्र सिंह को  28 नवम्बर 22 को मंदिर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 506 भादवि की बढ़ोतरी की गयी। 

सिद्धबली मंदिर के पास जंगली हाथी से बचने के प्रयास में व्यक्ति खाई में गिरा

Image
 पौड़ी गढ़वाल -  सुबह लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार ने   एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर से 02 किमी आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है।  सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट कोटद्वार से ASI संजय नेगी  रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचे। एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उस घायल व्यक्ति सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडौन को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। 

बन्दर लिमा में गाड़ी खाई में गिरी दो की मौत

Image
 पिथौरागढ़ – डी.सी.आर. पिथौरागढ़ ने एस डी आर एफ को सूचना दी की बंदर लिमा में एक वाहन जिसकी संख्या- UK04AE- 7634 है वो अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।इस सूचना पर पोस्ट अस्कोट में व्यवस्थापित एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम आरक्षी खेमराज के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई।    घटनास्थल पर एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वैकल्पिक मार्गों से होते हुए खाई में उतरकर वाहन तक पहुँची तथा कड़ी मशक्कत करते हुए। दोनों मृतकों त्रिवेणी माधव पलड़िया, 34 वर्ष, निवासी- बानणा जाला,भीमताल, नैनीताल और रविकांत मेहता, 35 वर्ष, निवासी- राजाजीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, लखनऊ, उत्तरप्रदेश के शवों को निकाला व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया। 

ट्रक हुआ अनियंत्रित एक की मौत 3 लोग घायल

Image
देहरादून –आई एस बी टी चौकी ने कंट्रोल रूम से सूचना दी की चंद्रबनी चौक पर एक दुर्घटना हो गई है।  सूचना पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची पाया की ट्रक संख्या HR 58A 8345 आशारोड़ी की ओर से आ रहा था। जो हॉर्न बजाता हुआ आ रहा था। चंद्र बनी चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गया जिसमे मोटरसाइकिल, स्कूटी  ठेला रिक्शा ट्रक की चपेट में आ गए दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई  तथा 3 लोग घायल हो गए।  प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर, चौकी प्रभारी आईएसबीटी द्वारा मय फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया,मृतक के शव को कोरोनेशन हॉस्पिटल भिजवाया गया।दिनेश पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम मनोहरपुर पोस्ट सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश  उम्र 45 वर्ष, उमा थापा पत्नी स्वर्गीय शंकर थापा निवासी अमर भारती चंद्रवणी उम्र 46 वर्ष,दोनों घायल महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचाराधीन हैं।अशोक कंडवाल पुत्र चावड़ी प्रसाद निवासी गोरखपुर अर्काडिया ग्रांट प्रेमनगर देहरादून उम्र 58 वर्ष वेल्मेद हॉस्पिटल में उपचारा...