Posts

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को भेजा जेल

Image
चमोली - पीड़िता  के पिता ने थाना गोपेश्वर में आकर तहरीर दी गई कि एक शिक्षक नरेन्द्र सिंह  उम्र-30 वर्ष मेरी नाबालिग पुत्री को जबरदस्ती अपने साथ पार्क ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है तथा लगातार संपर्क कर मैसेज भेज रहा है । वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में अभियुक्त नरेन्द्र सिंह के विरूद्ध धारा- 354 भादवि (क)(iv),354(घ)(1)(i) व धारा 11/12 लैंगिक अपराध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 पूनम खत्री द्वारा की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर  राजेन्द्र रौतेला के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम ने जांच करते हुए मुकदमे में नामजद अभियुक्त नरेन्द्र सिंह को  28 नवम्बर 22 को मंदिर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 506 भादवि की बढ़ोतरी की गयी। 

सिद्धबली मंदिर के पास जंगली हाथी से बचने के प्रयास में व्यक्ति खाई में गिरा

Image
 पौड़ी गढ़वाल -  सुबह लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार ने   एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर से 02 किमी आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है।  सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट कोटद्वार से ASI संजय नेगी  रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचे। एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उस घायल व्यक्ति सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडौन को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। 

बन्दर लिमा में गाड़ी खाई में गिरी दो की मौत

Image
 पिथौरागढ़ – डी.सी.आर. पिथौरागढ़ ने एस डी आर एफ को सूचना दी की बंदर लिमा में एक वाहन जिसकी संख्या- UK04AE- 7634 है वो अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।इस सूचना पर पोस्ट अस्कोट में व्यवस्थापित एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम आरक्षी खेमराज के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई।    घटनास्थल पर एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वैकल्पिक मार्गों से होते हुए खाई में उतरकर वाहन तक पहुँची तथा कड़ी मशक्कत करते हुए। दोनों मृतकों त्रिवेणी माधव पलड़िया, 34 वर्ष, निवासी- बानणा जाला,भीमताल, नैनीताल और रविकांत मेहता, 35 वर्ष, निवासी- राजाजीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, लखनऊ, उत्तरप्रदेश के शवों को निकाला व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया। 

ट्रक हुआ अनियंत्रित एक की मौत 3 लोग घायल

Image
देहरादून –आई एस बी टी चौकी ने कंट्रोल रूम से सूचना दी की चंद्रबनी चौक पर एक दुर्घटना हो गई है।  सूचना पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची पाया की ट्रक संख्या HR 58A 8345 आशारोड़ी की ओर से आ रहा था। जो हॉर्न बजाता हुआ आ रहा था। चंद्र बनी चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गया जिसमे मोटरसाइकिल, स्कूटी  ठेला रिक्शा ट्रक की चपेट में आ गए दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई  तथा 3 लोग घायल हो गए।  प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर, चौकी प्रभारी आईएसबीटी द्वारा मय फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया,मृतक के शव को कोरोनेशन हॉस्पिटल भिजवाया गया।दिनेश पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम मनोहरपुर पोस्ट सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश  उम्र 45 वर्ष, उमा थापा पत्नी स्वर्गीय शंकर थापा निवासी अमर भारती चंद्रवणी उम्र 46 वर्ष,दोनों घायल महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचाराधीन हैं।अशोक कंडवाल पुत्र चावड़ी प्रसाद निवासी गोरखपुर अर्काडिया ग्रांट प्रेमनगर देहरादून उम्र 58 वर्ष वेल्मेद हॉस्पिटल में उपचारा...

नैथान पुल के पास मिला महिला का शव

Image
 टिहरी गढ़वाल-  एस डी आर ब को एक स्थानीय व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुई की नैथाना पुल के पास एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय  रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की नैथाना पुल के नीचे नदी मे एक शव दिखाई दे रहा है।एस डी आर एफ  टीम द्वारा शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।शव की पहचान कस्तूरी देवी उम्र - 70 के रूप में हुई। मृतक महिला कल से लापता चल रही थी व नदी किनारे महिला की चप्पल को देखकर एस डी आर एफ टीम ने कल रात भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

Image
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं की मजबूती पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि चिन्यालीसौङ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौचर व चिन्यालीसौङ के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी। उङान योजना के अगले टेंडर में सर्वे होने के उपरांत गौचर व चिन्यालीसौङ की हवाई सेवा शामिल की जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए संबंधित एयरलाइन को कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए मुख्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में एयर कनेक्टीवीटी को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र से मिल रहे सहयोग के लिए  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से पिथौरागढ़ में पवनहंस को निर्बाध और समयबद्ध तरीके से सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किये जाने...

पिकअप सड़क पर पलटी तीन हुए घायल

Image
देहरादून–  देर रात थाना चकराता ने एस डी आर एफ को सूचित कराया गया कि कोरवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त  हो गया है।इस सूचना पर एस डी आर रेस्क्यू टीम आरक्षी महेंद्र चौहान के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि वाहन संख्या UK16CA2267 सड़क पर ही पलट गया था। वाहन में 3 लोग सवार थे। जिनको सामान्य चोटें आई थी। एस डी आर एफ टीम द्वारा सभी घायलों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल में सर्वेश खन्ना पुत्र रहीमानन्द(आयु 22 वर्ष)निवासी ग्राम- मघोल , त्यूणी, मुशु पुत्र स्व.धर्मीया (आयु 63 वर्ष) निवासी ग्राम- मघोल ,त्यूणी,सोनिया ग्राम पुत्री   संदीप (आयु 6 वर्ष) निवासी त्यूणी, देहरादून।