Posts

मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं दस अरब रुपए

Image
देहरादून – (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण) प्रदेश में चल रही आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। और इस सब में प्रदेश सरकार की दस अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना की प्रगति देखी जाए तो अखिल भारतीय स्तर पर भी यह सम्मान जनक और गौरवान्वित करने वाली स्थिति है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना ने अभी अपने सफर के चार साल पूरा कर पाई है। लेकिन जन कल्याण की इस योजना की प्रगति उत्साहित करने वाली तो है ही अपेक्षाओं के अनुरूप हासिल होने के कारण संतोष जनक भी है। प्रदेश भर में अभी तक 48.82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इस सेवा पर प्रदेश सरकार का अभी तक 10 अरब से अधिक खर्च हो चुका है। जनपद       लाभार्थी        उपचार पर खर्च अल्मोड़           13139         21,24,37,330 बागेश्वर    ...

मुख्यमंत्री धामी ने की 12 घोषणाएं जाने कौनसी है ये घोषणाएं

Image
 देहरादून – राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में 12 घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तय किया है कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को वर्ष 2027 तक दोगुना किया जाएगा। ये हैं वो घोषणाएं राज्य के संशाधनों के समुचित उपयोग और आय के स्रोतों का चिन्हीकरण करते हुए सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने के लिए सुझाव देने हेतु शीघ्र ही एक सलाहकार फ़र्म का भी चयन किया जाएगा।  प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाने हेतु और निवेशकों को आकर्षित करने हेतु तीन माह के भीतर सरलीकृत लघु जल विद्युत नीति और सौर ऊर्जा नीति बनायी जाएगी।विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु रूपांतरण कार्यक्रम के तहत प्रति वर्ष दो सौ विद्यालयों को रूपांतरित किया जाएगा तथा अगले पाँच वर्षों में एक हज़ार विद्यालयों को सुदृढ़ किया जाएगा। यह कार्य अन्य विद्यालयों में चलाए जा रहे अन्य कार्यक्रम से अतिरिक्त रूप में किया जाएगा।जम्मू-कश्मीर एवं हिमांचल प्रदेश ...

प्रसून और नेगी उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित

Image
 देहरादून – उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2022 एवं उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2021 के महानुभावों को सम्मानित भी किया। उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित महानुभावों को सम्मान पत्र, ट्राफी एवं एक लाख रूपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया।  राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ प्राप्त पुलिस अधिकारियों को सम्मानित भी किया।नैनीताल जनपद की चोरगलिया थाने को सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने के रूप में सम्मानित किया गया।एन एस ए अजीत डोभाल, कवि लेखक, गीतकार एवं सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, भूतपूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल विपिन रावत, कवि लेखक एवं गीताकार स्वं गिरीश चन्द्र तिवारी‘ गिर्दा’, साहित्यकार एवं पत्रकार स्व.  वीरेन डंगवाल को सम्मानित किया गया। जबकि 2021 के उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी, पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, सा...

हम न्याय के लिए कहां जाएं, आखिर बेटी की हत्या किसने की - पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Image
 देहरादून –दिल्ली के छलावा क्षेत्र निवासी किरण नेगी के हत्यारे और बलात्कारियों को सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बयान जारी कर कहा कि  जब हाईकोर्ट ने दोषियों को फांसी की सजा दी थी। तो दोषी अपनी फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदलने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस डाला था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  कहा कि मैं राज्य सरकार कहना चाहूंगा की मुख्यमंत्री उस पर पहल करते   क्योंकि  उस परिवार की स्थिति नहीं है वकीलों के भारी-भरकम खर्चा उठा सकने की  राज्य सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डाले ताकि उस बेटी को न्याय मिल सके।

गुमशुदा नाबालिग लड़कियां मिली पुलिस ने दो लड़कों को किया गिरफ्तार

Image
चमोली– पीड़िता ने दो नाबालिग लड़कियों के घर से गायब हो जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर थाना थराली पर नाबालिगों के गुमशुदगी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी । पुलिस टीम ने 07 नवंबर 22 को नाबालिग गुमशुदाओं को सर्विलांस की मदद से नारायणबगड़ क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। बालिकाओं से पूछताछ के आधार पर अपने बयानों में अपराधी घटना होना बताया गया तथा विवेचना में अभियुक्त मधुसूदन पुरोहित पुत्र रमेश चन्द्र पुरोहित निवासी पैनगढ़ थराली जिला चमोली व सलोप सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी भुनका रुद्रप्रयाग का नाम प्रकाश में आया। जिसके आधार पर अभियोग के विवेचक द्वारा अभियोग में धारा- 354 ए भादवि0 व 7/8 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई । दिनांक 07 नवंबर 2022 को  दोनों अभियुक्तों मधुसूदन व सलोप को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर किया गया।

माणा गांव से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हूई शुरू

Image
बद्रीनाथ – दक्षिण भारत में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मिल रहे अपार जनसमर्थन के चलते उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने भी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के अभियान का प्रथम चरण जनपद चमोली के चाइना बॉर्डर से लगा सीमांत गांव माणा से यात्रा को प्रारंभ कर दिया। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि माणा में यात्रा को प्रारंभ करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा आज जिस प्रकार दक्षिण भारत में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को भारी सफलता मिल रही है। उसे कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता भारी उत्साहित है जिसके चलते यात्रा का विस्तारीकरण करते हुए यात्रा को उत्तराखंड में भी प्रारंभ कर दिया गया है जहां  राहुल गांधी  नहीं पहुंच पाए उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जन संपर्क करते हुए जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है इससे पूर्व माणा गांव में प...

भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री को लगाया ध्वज

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को स्टीकर एवं ध्वज लगाया।  मुख्यमंत्री ने अंशदान देते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार के कार्यों में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर उत्तराखण्ड से मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड श्रीमती सीमा जौनसारी, भारत स्काउट एवं गाइड से रविन्द्र मोहन काला, बी.एस. रावत, अरूण राय, राहुल रतूड़ी एवं विमला पंत उपस्थित थे।