Posts

गुमशुदा नाबालिग लड़कियां मिली पुलिस ने दो लड़कों को किया गिरफ्तार

Image
चमोली– पीड़िता ने दो नाबालिग लड़कियों के घर से गायब हो जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर थाना थराली पर नाबालिगों के गुमशुदगी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी । पुलिस टीम ने 07 नवंबर 22 को नाबालिग गुमशुदाओं को सर्विलांस की मदद से नारायणबगड़ क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। बालिकाओं से पूछताछ के आधार पर अपने बयानों में अपराधी घटना होना बताया गया तथा विवेचना में अभियुक्त मधुसूदन पुरोहित पुत्र रमेश चन्द्र पुरोहित निवासी पैनगढ़ थराली जिला चमोली व सलोप सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी भुनका रुद्रप्रयाग का नाम प्रकाश में आया। जिसके आधार पर अभियोग के विवेचक द्वारा अभियोग में धारा- 354 ए भादवि0 व 7/8 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई । दिनांक 07 नवंबर 2022 को  दोनों अभियुक्तों मधुसूदन व सलोप को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर किया गया।

माणा गांव से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हूई शुरू

Image
बद्रीनाथ – दक्षिण भारत में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मिल रहे अपार जनसमर्थन के चलते उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने भी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के अभियान का प्रथम चरण जनपद चमोली के चाइना बॉर्डर से लगा सीमांत गांव माणा से यात्रा को प्रारंभ कर दिया। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि माणा में यात्रा को प्रारंभ करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा आज जिस प्रकार दक्षिण भारत में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को भारी सफलता मिल रही है। उसे कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता भारी उत्साहित है जिसके चलते यात्रा का विस्तारीकरण करते हुए यात्रा को उत्तराखंड में भी प्रारंभ कर दिया गया है जहां  राहुल गांधी  नहीं पहुंच पाए उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जन संपर्क करते हुए जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है इससे पूर्व माणा गांव में प...

भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री को लगाया ध्वज

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को स्टीकर एवं ध्वज लगाया।  मुख्यमंत्री ने अंशदान देते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार के कार्यों में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर उत्तराखण्ड से मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड श्रीमती सीमा जौनसारी, भारत स्काउट एवं गाइड से रविन्द्र मोहन काला, बी.एस. रावत, अरूण राय, राहुल रतूड़ी एवं विमला पंत उपस्थित थे।

चीला नहर में डूबी युवती का शव बरामद

Image
 ऋषिकेश- थाना लक्ष्मणझूला ने एस डी आर एफ  को सूचना दी गयी कि एक युवती पशुलोक बैराज से लगभग 100 मीटर आगे चीला नहर में बह गयी है।इस सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।    एस डी आर एफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवती सिचाई विभाग कॉलोनी की रहने वाली है तथा शाम को बाइक लेकर अकेले ही घर से निकली थी। बाइक को पशुलोक बैराज में खड़ा करने के उपरांत उक्त युवती संदिग्ध परिस्थितियों में चीला नहर में बह गयी। हालांकि आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया परन्तु तेज बहाव के कारण युवती पानी मे लापता हो गयी।  एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर गहन सर्च किया गया परन्तु अंधेरा होने व तेज बहाव के कारण युवती का कुछ पता नही चल पाया। आज प्रातः पुनः एस डी आर एफ फ्लड टीम द्वारा घटनास्थल से आगे नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा था। सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ टीम द्वारा चीला पावर हाउस में युवती का शव ढूंढ लिया गया तथा रोप की सहायता से बैराज में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हु...

स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी पूर्व मुख्यमंत्री को मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान

Image
 देहरादून: उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए वर्ष 2021 में 5 विभूतियों को चयनित किया जिनमें  समाज सेवा और लोक सेवा के लिए स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा,अनिल जोशी को पर्यावरणविद तो वही साहित्यकार रस्किन बॉन्ड, साहसिक खेल के लिए बछेंद पाल और संस्कृति (लोक गायक) नरेंद्र सिंह नेगी को  उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा,  तो वही गठित समिति ने 2022 के नाम हुए फाइनल,इस बार प्रदेश की 5 विभूतियों को दिया जाएगा  सम्मान, सरकार हर साल प्रदान करती है।वर्ष2022 का उत्तराखंड गौरव सम्मान NSA अजीत डोभाल सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को दिया जाएगा,पूर्व CDS स्व. जनरल बिपिन रावत को भी उत्तराखंड गौरव सम्मान,जनकवि, गीतकार स्व. गिरीश तिवारी गौर्दा को भी मिलेगा सम्मान,बॉलीवुड गीतकार प्रसून जोशी को भी किया जाएगा सम्मानित,प्रसिद्ध कवि स्व. वीरेन डंगवाल को भी दिया  जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री का आह्वान स्थानीय उत्पाद भी खरीदें

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  उत्तराखण्ड लोक विरासत कार्यक्रम - 2022 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मेले में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का भ्रमण कर उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की सराहना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे उत्तराखण्ड में विविध प्रकार की संस्कृति है, हर जिले में संस्कृति एवं रीति रिवाज बदल जाते हैं लेकिन यह लोक विरासत कार्यक्रम मन को मोह लेने वाला एक लघु उत्तराखण्ड का रूप है, जो कि प्रदेश की अलग अलग नृत्य शैली, भाषा एवं गायन शैली को प्रदर्शित कर हमें गौरवान्वित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन हेतु डॉ. के0पी0जोशी का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी संस्कृति एवं पूर्वजों के बनाए हुए जो हमारे संस्कार है उनसे जरूर जुड़ना चाहिए क्योकि इतिहास गवाह है जो लोग अपनी संस्कृति से दूर चले जाते हैं वह उस पेड की तरह होते हैं जो पेड़ तो होता है परन्तु जिसकी जड़े सुख चुकी होती है और धीरे धीरे वह पेड़ भी सुख जाता है। इसलिए हम सभी अगर अपनी संस्कृति से जुड़े रहेंगे तो हम सभी को पोषण, ऊर्जा एवं प्रोत्साहन मि...

शक्ति नहर में गिरी हरियाणा निवासी की कार दो घायल

Image
 विकासनगर – कोतवाली विकासनगर ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि भीमावाला के करीब एक कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिर गयी है।  यह सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर  रेस्क्यू टीम राफ्ट व अन्य रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन टीम द्वारा कार को नहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कार सवार दो युवकों में से एक युवक जसविंदर सैनी को बाहर निकालने के बाद दूसरे युवक राशिद को निकालने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों युवक हरियाणा के यमुना नगर निवासी थे व नाव घाट स्थित निर्माणाधीन यमुना पुल खारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे।