Posts

सड़क के किनारे से जल संस्थान के लाखों ₹ के पाइप चुराने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – कोतवाली ऋषिकेश में  प्रदीप कुमार पुत्र रिशिपाल निवासी आकाशदीप कॉलोनी रुड़की हरिद्वार के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि मैं KCPL कंपनी का कांट्रेक्टर हूं और मालवीय नगर हरिद्वार ऋषिकेश रोड में सड़क के किनारे जल संस्थान के पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है 25 अक्टूबर 22 की रात को मालवीय नगर के सामने पड़े पाइप जिन पर अंग्रेजी में jay balaji industries limited 2022 लिखा है।  19 पाइप व इसी मार्का के 12 पाइप अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश रोड से सहित कुल 31 पाइप जिनको ट्रक वाहन संख्या DL1AF1219 का चालक चोरी कर ले गया है। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या-577/22 धारा-379 आईपीसी बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।गठित टीमों के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर आपसी सामंजस्य स्थापित कर उन्हें मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिसके पश्चात  2 नवंबर 22 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि जिस ट्रक व पाइपों की आप तलाश कर रहे हैं वह ट्रक कुछ देर पहले रायवाला की ओर दिखाई दिया है प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए...

पांच सौ रुपए के 18 नकली नोटो के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  थाना प्रभारी रायपुर ने बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने को अलग-अलग टीमें क्षेत्र में गश्त करती हैं। मुखबिर ने पुलिस टीम को सूचना दी कि रायपुर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नकली नोट चला रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ करते हुए। लोगों द्वारा बताये गये हुलिये के अनुसार संदिग्धों की तलाश शुरू की गयी। साथ ही लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का भी भी गहनता से अध्ययन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों और तत्काल में की गई कार्यवाही से दो सन्दिग्ध व्यक्तियो को चिन्हित किया। मुखबिर खास की सूचना पर लाडपुर तिराहे के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास भारतीय मुद्रा के 500-500 रू0 के 18 नकली नोट कुल 9000 रू0 बरामद हुए। जिस पर दोनो अभियुक्तों अवनीत कुमार पुत्र महकार सिंह निवासी ग्राम खानपुर माधोपुर उर्फ हाजीपुरा थाना मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष से भारतीय मुद्रा 500 रू0 के 10 नकली नोट तथा विनय कुमार पुत्र मूल चंद निवासी ग्राम रतनपुर थान...

विधायक काऊ ने परेड ग्राउंड पर चल रहे निर्माण कार्यों पर उठाए सवाल?

Image
 देहरादून –रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ परेड ग्राउंड पर चल रहे निर्माण कार्यों पर उठाए सवाल उन्होंने कहा कि यह तो हाईकोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन है। जबकि हाईकोर्ट ने कहा था कि परेड ग्राउंड और रेंजर ग्राउंड को उसके मूल स्वरूप पर ही रहने दिया जाए उसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की जाए।  इसी को लेकर आज वह सचिवालय में स्मार्ट सिटी की बैठक में भी इस सवाल को सीएम और सीओ के सामने रखेंगे।

दो लाख रुपए के आठ मोबाइल बरामद

Image
देहरादून – नवीन राणा पुत्र स्व राजेन्द्र राना निवासी राजीव नगर ने थाना नेहरू कॉलोनी पर सूचना दी गई कि किसी अज्ञात ने उसकी राजीव नगर स्थित मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये के 08 मोबाइल फ़ोन व अन्य सामान चोरी कर ले गए है। प्रकरण पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियोग मु0अ0स0 405/22 धारा 457,380 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक बलवीर डोभाल चौकी प्रभारी फव्वारा चौक के सुपुर्द की गई।   घटना के खुलासे तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी को नेहरू कालोनी थाने के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को देखा  इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त रहे अपराधियों के सत्यापन करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।  01/11/22 को गठित पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत राजीव नगर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनो अभियुक्त 06 नम्बर पुलिस के पास किसी और घटना को अजांम दिये जाने हेतु घूम रहें हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहां मुखबिर ...

रांसी ट्रेक पर फंसे ट्रैकर का शव बरामद

Image
 रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग में केदारनाथ-रांसी ट्रेक पर गए बंगाल के 10 सदस्यीय दल में से 02 सदस्यों का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होने पर वे लोग  ट्रेक पर ही रुक गए थे जबकि अन्य 08 लोग पोर्टरों सहित वापिस लौट आये थे। सूचना पर दोनों ट्रेकर्स को सुरक्षित लाने को एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस टीम अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को दरकिनार कर भारी बर्फबारी में ही अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में लगभग कई किलोमीटर लंबे ट्रेक को पैदल तय कर ट्रेकर्स तक पहुंची। अत्यधिक विषम परिस्थितियों में उच्चतुंगता क्षेत्र में गहन सर्चिंग करते हुए केदारनाथ से 12 किमी दूर महापंथ कॉल के पास बर्फीली चट्टानों के बीच दोनों पर्यटकों को ढूंढ निकाला।दोनों ट्रेकर्स में से एक का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब था व दूसरे की मृत्यु हो गयी थी। मौसम की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल बीमार व्यक्ति को पैदल मार्ग द्वारा वापिस पहुँचाया गया जबकि प्रतिकूल मौसम, लम्बा ट्रैक व भारी बर्फबारी के कारण दूसरे व्यक्ति के शव को लाना संभव नही हो पाया।   घटना के दृष्टिगत  29 अक्टूबर 2022 को  मणिकांत मि...

तीन तारा सहित दस वीरांगनाओ को मां नंदा देवी सम्मान से किया सम्मानित

Image
देहरादून –  श्री नंदा देवी राजजात पूर्व पीठिका समिति ने मां नंदा देवी सम्मान समारोह आज विधानसभा भवन देहरादून में आयोजित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण सहित कई विशिष्ट अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस मौके पर पूर्व सांसद तरूण विजय, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड के दो वीर शहीदों की माताओं सहित पर्वतीय क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में समाज सेवा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाली 13 वीरांगनाओ को मां नंदा देवी सम्मान से सम्मानित किया गया।       इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सम्मानित होने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड मां सती और मां पार्वती का क्षेत्र है तो यहीं मां नंदा भी है, यहां के हर क्षेत्र में मातृ शक्ति ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है| हमारे प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र की महिलाएं न केवल स्वावलंबी बनकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी हैं, बल्कि भावी ...

दून प्रदूषण मुक्त हो इसके लिए दस वर्ष से पुराने वाहनों में बदलाव

Image
देहरादून – आयुक्त गढ़वाल मण्डल/अध्यक्ष सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की अध्यक्षता एवं सदस्य राजपाल सिंह तथा अनिल डबराल की सदस्यता में प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यतयाः सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि देहरादून सम्भांग को प्रदूषण मुक्त किए जाने के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विक्रम एवं ऑटो वाहनों को पेट्रोल/बीएस वी-5, मानक/ सीएनजी/इलैक्ट्रिक हाईब्रिड वाहनों में प्रतिस्थापित किए जाने के सम्बन्ध में नीति बनाये जाने पर विचार किया गया। इसके अन्तर्गत देहरादून सम्भाग में 10 वर्ष से पुराने उपरोक्त वाहनों को  31 मार्च 2023 तक एवं सम्भाग के अवशेष डीजल से संचालित विक्रम ऑटो वाहनों को 31 दिसम्बर 2023 तक प्रतिस्थापित करने हेतु विचार किया गया। बैठक में देहरादून शहर में प्रदूषण नियंत्रण, यातायात नियंत्रण आम जनमानस को सुरक्षित आरामदायक एवं सस्ती सार्वजनिक सेवा उपलब्ध कराने हेतु पूर्व में शासन द्वारा अनुमोदित 18 स्टैज कैरिज रूटों पर पेट्रोल बीएस वी-5, मानक/सीएनजी/इलैक्ट्रिक हाईब्रिड वाहनों के संचालन के सम्बन्ध में विचार किया गया। उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन को बढ़...