Posts

तीन तारा सहित दस वीरांगनाओ को मां नंदा देवी सम्मान से किया सम्मानित

Image
देहरादून –  श्री नंदा देवी राजजात पूर्व पीठिका समिति ने मां नंदा देवी सम्मान समारोह आज विधानसभा भवन देहरादून में आयोजित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण सहित कई विशिष्ट अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस मौके पर पूर्व सांसद तरूण विजय, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड के दो वीर शहीदों की माताओं सहित पर्वतीय क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में समाज सेवा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाली 13 वीरांगनाओ को मां नंदा देवी सम्मान से सम्मानित किया गया।       इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सम्मानित होने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड मां सती और मां पार्वती का क्षेत्र है तो यहीं मां नंदा भी है, यहां के हर क्षेत्र में मातृ शक्ति ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है| हमारे प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र की महिलाएं न केवल स्वावलंबी बनकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी हैं, बल्कि भावी ...

दून प्रदूषण मुक्त हो इसके लिए दस वर्ष से पुराने वाहनों में बदलाव

Image
देहरादून – आयुक्त गढ़वाल मण्डल/अध्यक्ष सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की अध्यक्षता एवं सदस्य राजपाल सिंह तथा अनिल डबराल की सदस्यता में प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यतयाः सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि देहरादून सम्भांग को प्रदूषण मुक्त किए जाने के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विक्रम एवं ऑटो वाहनों को पेट्रोल/बीएस वी-5, मानक/ सीएनजी/इलैक्ट्रिक हाईब्रिड वाहनों में प्रतिस्थापित किए जाने के सम्बन्ध में नीति बनाये जाने पर विचार किया गया। इसके अन्तर्गत देहरादून सम्भाग में 10 वर्ष से पुराने उपरोक्त वाहनों को  31 मार्च 2023 तक एवं सम्भाग के अवशेष डीजल से संचालित विक्रम ऑटो वाहनों को 31 दिसम्बर 2023 तक प्रतिस्थापित करने हेतु विचार किया गया। बैठक में देहरादून शहर में प्रदूषण नियंत्रण, यातायात नियंत्रण आम जनमानस को सुरक्षित आरामदायक एवं सस्ती सार्वजनिक सेवा उपलब्ध कराने हेतु पूर्व में शासन द्वारा अनुमोदित 18 स्टैज कैरिज रूटों पर पेट्रोल बीएस वी-5, मानक/सीएनजी/इलैक्ट्रिक हाईब्रिड वाहनों के संचालन के सम्बन्ध में विचार किया गया। उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन को बढ़...

लडकी का अपहरण करने वाले को पुलिस ने बागपत से किया गिरफ्तार

Image
देहरादून – रायवाला थाने पर ऋषभ चौधरी पुत्र राकेश चौधरी निवासी रायवाला ने एक प्रार्थनापत्र दिया  कि उनकी बहन दोपहर 1.30 बजे के करीब घर से बाजार जाने को कह कर गयी  और अब शाम तक वापस नही आयी है ।महिला संवधी अपराध होने व कोई भी अप्रयि घटना घटित न हो पाने की दशा मे आवेदक की लिखित तहरीर के आधार पर आदेशानुसार थानाध्यक्ष  रायवाला ने तत्काल थाना रायवाला पर मु0अ0सं0 -120/22 धारा-363 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया  अभियोग पंजीकृत होने पर अपहृता की तलाश के लिए टीमे गठित की गयी व अपहृता की तलाश को मुखबिर मामूर करते हुए कार्यवाही प्रारंभ की गयी ।गठित पुलिस टीम द्वारा मुखविर से मिली सूचना के आधार पर 31 अक्टूबर 22 से 01नवम्बर 22 को बिनौली (बागपत) ,ग्राम सिरसौली मे अपहृता/अभियुक्त की तलाश में दविश दी गयी व मुखविर द्वारा मिली सूचना पर अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त दीपक तोमर उर्फ छोटू पुत्र संजीव कुमार निवासी सिरसाली थाना बिनौली बागपत उ0प्र्0 उम्र- 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।  

कोटि ढलानी जंगल में पांच ट्रैकर ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके

Image
 देहरादून- कल देर रात डी सी आर देहरादून ने एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत कोटि ढलानी-भद्रराज में 05 लोग ट्रैकिंग करने गए थे, जो रास्ता भटक जाने के कारण जंगल में कही खो गए है। इस सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम  हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर के नेतृत्व में रात ही सर्चिंग हेतु घटनास्थल पर पहुच गई।  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम व जिला पुलिस द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद 05 लोगों को ढूंढ लिया गया। तत्पश्चात पांचो को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए सकुशल थाना सहसपुर पहुँचाया गया। यश चौधरी सन ऑफ नरेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष ज्ञान विहार कॉलोनी बिजनौर।   तरुणा तोमर सन ऑफ  सहदेव सिंह उम्र 22 वर्ष ज्ञान विहार कॉलोनी बिजनौर। सूरज सिंह सन ऑफ संतोष सिंह उम्र 20 वर्ष बोखरा स्टील सिटी झारखंड, प्रवीण सिंह सन ऑफ जसपाल सिंह, उम्र 18 वर्ष कर्णप्रयाग चमोली,      अंकिता सन ऑफ जसपाल उम्र 20 वर्ष कर्णप्रयाग चमोली

सर्वदलीय बैठक हुई चर्चा विधानसभा सत्र गैरसैंण हो या देहरादून में

Image
देहरादून –  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर दलीय नेताओं की बैठक आहूत की गई इस दौरान आगामी सत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सभी दलों के नेताओं के बीच चर्चा वार्ता हुई।  बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बहुजन समाज पार्टी से मौ शहजाद एवं निर्दलीय विधायक संजय डोभाल मौजूद रहे‌।           बैठक में आगामी विधानसभा सत्र गैरसैंण अथवा देहरादून में आहुत किए जाने संबंधित विषय पर बातचीत हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक के दौरान आने वाले सत्र में सभी दल के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को सुगमतापूर्वक चलाया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी।       ...

इन दस वीरांगनाओं को मिलेगा नंदा देवी वीरता सम्मान

Image
देहरादून – इस वर्ष माँ नंदा देवी वीरता सम्मान पर्वतीय क्षेत्र की अंजान, अचिन्ही परंतु वीरता और साहस के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली महिलाओं को दिया जा रहा है| जिनके नाम की घोषणा आज चयन समिति की अध्यक्ष एवं विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने की।नंदा देवी वीरता सम्मान वितरण समारोह का अयोजन 1 नवम्बर को  विधान सभा के प्रकाश पंत भवन सभागार में होगा। विधान सभा अध्यक्ष ने बताया की इस बार पर्वतीय क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में कार्यरत महिला  समाज वीरांगनाओं को सम्मान दिया जा रहा हैं। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जगहों से 10 महिलाओं को चयनित किया गया है।इन वीरांगनाओं को दिया जायेगा नंदा देवी वीरता सम्मान,पौड़ी से फ्लाइंग ऑफिसर निधि विष्ट, बागेश्वर की अनीता टमटा, धारचुला की कलावती बडाल, चंपावत की तारा जोशी, कपकोट की तारा टाकुली, तारा पांगती, पिथौरागढ़ से गीता देवी पांगती, बागेश्वर से आशा देवी, चंबा से निवेदिता पंवार, पिथौरागढ़ से सीता देवी बुरफाल शामिल हैं।चयन समिति में अध्यक्ष -ऋतु खंडूरी भूषण, अध्यक्ष विधान सभा,सदस्य- तरुण विजय, पूर्व सांसद अध्यक्ष श्री नंदा देवी राज जात पूर्व पीठ...

उत्तराखण्ड को 2025 तक नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य-मुख्यमंत्री

Image
देहरादून–  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को  पुलिस लाईन रेस कोर्स में ‘देहरादून मैराथन’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 21 किमी की हाफ मैराथन एवं 10 किमी दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत रन फाॅर यूनिटी एवं रन अगेंस्ट ड्रग थीम पर आधारित उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा देहरादून मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। देहरादून मैराथन में हंस फाउण्डेशन द्वारा भी सहयोग दिया गया।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन राष्ट्रीय एकता में अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नशा से मुक्ति के लिए सबको दृ़ढ़ संकल्प लेना होगा और अन्य लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। जीवन के सभी सुख निरोगी काया से ही संभव है।  स्वस्थ मन, वच...