Posts

श्री केदारनाथ धाम शीतकाल के लिए हुए कपाट बंद, पंद्रह लाख इकसठ हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने किये दर्शन

Image
केदारनाथ – आज भैया दूज के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार  प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये है। इस अवसर पर ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।प्रात: तीन बजे केदारनाथ मंदिर खुल गया चार बजे से कपाट बंद करने की  समाधि पूजन प्रक्रिया शुरू हो गयी।  पुजारी टी गंगाधर लिंग ने भगवान केदारनाथ के  स्यंभू ज्योर्तिलिंग को श्रृंगार रूप से समाधि रूप दिया गया ज्योर्तिलिंग को  बाघंबर, भृंगराज फूल,भस्म, स्थानीय शुष्क फूलों- पत्तों, आदि से ढ़क दिया गया।इसके साथ ही  भकुंट भैरव नाथ के आव्हान के साथ ही गर्भगृह तथा मुख्य द्वार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में बंद किया गया। इसके साथ ही पूरब द्वार को भी सीलबंद किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो रही है।तथा केदारनाथ धाम में भी रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे।इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केद...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपत्नी गोवर्धन पूजा की

Image
देहरादून –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपत्नी मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि  वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।

ईगास के दिन राजकीय अवकाश –मुख्यमंत्री धामी

Image
 देहरादून – उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा होगा जब उत्तराखण्ड में लोकपर्व ईगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई  थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।  ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व 'इगास' हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको । हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।"

मुख्यमंत्री ने अनाथ व बेसहारा बच्चों के साथ मनाई दीपावली

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में 'अपना घर ' बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने  'अपना घर' में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं  एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने  इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं।  सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।इस अवसर पर विधायक  बृज भूषण गैरोला एवं  सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

बेसहारा लोगो के साथ मनाता हूँ दीपावली:वृक्षमित्र डॉ सोनी

Image
 देहरादून:– गरीबी व ग्रामीण परिवेश में जिसका जीवन बिता हो उसके बार त्योहारों मनाने के तरीके भी अलग होते हैं हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड में वृक्षमित्र के नाम से मशहूर डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी की जिन्होंने अपनी दीपावली खुले आसमान के नीचे अपने रातो को बिताने वाले व कूड़ा बीनने, भीख मांग कर अपना जीवन चलाने वालो के साथ मनाया। डॉ सोनी ने आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे रह रहे परिवारों को खील, बतासे व फल देकर दीपावली त्योहार मनाया।     पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी कहते हैं यह जीवन प्रकृति ने मानव सेवा के लिए इस पृथ्वी में भेजा है उसी के तहत में यह कार्य करता हूँ मेरे माता पिता इस धरा में हमें छोड़कर इस प्रकृत में बिलीन हो गये है उन जन्मदाता की हिस्से की जो में उन्हें दीपावली पर देता था उसे मैं उन बेसहारा व निराशीतो को देता हूं जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत नाजुक होती हैं ताकि मेरे माता स्व कुंती देवी पिता स्व मोहन राम की आत्मा को शांति मिल सके इस लिए मैं अपनी दीपावली व बार त्योहार को कभी वृद्धाआश्रम कभी गावँ के गरीब परिवारों व इस बार कूड़ा बीनने, भीख मांगने वालों के साथ मनाई इस...

ऋतु खंडूड़ी ने बनाई ऐपण में मां लक्ष्मी के चरण पादुक

Image
देहरादून – धनतेरस पर्व पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर ऐपण कला के जरिए मां लक्ष्मी के चरण एवं कई सुंदर कलाकृतियां बनाकर दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने आव्हान किया कि इस दीपावली उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए घर के आंगन और दहलीज को सुंदर व आकर्षण बनाने के लिए ऐपण कला का प्रयोग जरूर करें।         इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे रीति रिवाज एवं परंपराओं में शुभ अवसरों पर ऐपण बनाने से घर में खुशहाली व सुख- समृद्धि आती है। इसी कारण उत्तराखंड में मांगलिक अवसरों पर इसका खास महत्व रहता है। इस लोककला का जीवित रखने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए।विधानसभा अध्यक्ष ने आज अपने पूरे आवास पर गेरू (लाल मिट्टी) से जगह लीपकर उस पर चावल के आटे में पानी मिलाकर सफेद लकीरें डाली एवं विभिन्न कलाकृतियां बनाई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि स...

केदारनाथ रोपवे बनने पर श्रद्धालुओं की होगी सुगम यात्रा –प्रधानमंत्री

Image
चमोली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर सबकी सुख एवं समृद्धि की कामना की।  नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार बाबा केदार के धाम पहुंचे। उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर  पहुंचकर दर्शन किए। इस अवसर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे।प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे का शिलान्यास किया। 1267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9.7 किमी. के इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए सुगमता होगी।  गौरीकुंड से श्री केदारनाथ पहुंचने में अभी श्रद्धालुओं को 6 से 7 घंटे लगते हैं, इस रोपवे के बन जाने से यह यात्रा सिर्फ आधा घंटे में पूरी हो जाएगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री केदारनाथ में चल रहे विभिन्न पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभि...