Posts

बेसहारा लोगो के साथ मनाता हूँ दीपावली:वृक्षमित्र डॉ सोनी

Image
 देहरादून:– गरीबी व ग्रामीण परिवेश में जिसका जीवन बिता हो उसके बार त्योहारों मनाने के तरीके भी अलग होते हैं हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड में वृक्षमित्र के नाम से मशहूर डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी की जिन्होंने अपनी दीपावली खुले आसमान के नीचे अपने रातो को बिताने वाले व कूड़ा बीनने, भीख मांग कर अपना जीवन चलाने वालो के साथ मनाया। डॉ सोनी ने आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे रह रहे परिवारों को खील, बतासे व फल देकर दीपावली त्योहार मनाया।     पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी कहते हैं यह जीवन प्रकृति ने मानव सेवा के लिए इस पृथ्वी में भेजा है उसी के तहत में यह कार्य करता हूँ मेरे माता पिता इस धरा में हमें छोड़कर इस प्रकृत में बिलीन हो गये है उन जन्मदाता की हिस्से की जो में उन्हें दीपावली पर देता था उसे मैं उन बेसहारा व निराशीतो को देता हूं जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत नाजुक होती हैं ताकि मेरे माता स्व कुंती देवी पिता स्व मोहन राम की आत्मा को शांति मिल सके इस लिए मैं अपनी दीपावली व बार त्योहार को कभी वृद्धाआश्रम कभी गावँ के गरीब परिवारों व इस बार कूड़ा बीनने, भीख मांगने वालों के साथ मनाई इस...

ऋतु खंडूड़ी ने बनाई ऐपण में मां लक्ष्मी के चरण पादुक

Image
देहरादून – धनतेरस पर्व पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर ऐपण कला के जरिए मां लक्ष्मी के चरण एवं कई सुंदर कलाकृतियां बनाकर दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने आव्हान किया कि इस दीपावली उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए घर के आंगन और दहलीज को सुंदर व आकर्षण बनाने के लिए ऐपण कला का प्रयोग जरूर करें।         इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे रीति रिवाज एवं परंपराओं में शुभ अवसरों पर ऐपण बनाने से घर में खुशहाली व सुख- समृद्धि आती है। इसी कारण उत्तराखंड में मांगलिक अवसरों पर इसका खास महत्व रहता है। इस लोककला का जीवित रखने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए।विधानसभा अध्यक्ष ने आज अपने पूरे आवास पर गेरू (लाल मिट्टी) से जगह लीपकर उस पर चावल के आटे में पानी मिलाकर सफेद लकीरें डाली एवं विभिन्न कलाकृतियां बनाई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि स...

केदारनाथ रोपवे बनने पर श्रद्धालुओं की होगी सुगम यात्रा –प्रधानमंत्री

Image
चमोली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर सबकी सुख एवं समृद्धि की कामना की।  नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार बाबा केदार के धाम पहुंचे। उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर  पहुंचकर दर्शन किए। इस अवसर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे।प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे का शिलान्यास किया। 1267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9.7 किमी. के इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए सुगमता होगी।  गौरीकुंड से श्री केदारनाथ पहुंचने में अभी श्रद्धालुओं को 6 से 7 घंटे लगते हैं, इस रोपवे के बन जाने से यह यात्रा सिर्फ आधा घंटे में पूरी हो जाएगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री केदारनाथ में चल रहे विभिन्न पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभि...

कांग्रेस ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री गौतम का पुतला फूंक

Image
देहरादून –प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा के आह्वान पर देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम का पुतला दहन किया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेसजन प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां से महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में भाजपा महामंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऐस्लेहाॅल चौक पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम का पुतला दहन किया। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि दुष्यन्त गौतम ने अपनी अभद्र टिप्पणी से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चरित्र हनन किया है अपितु मातृशक्ति का अपमान करने के साथ ही हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता की धार्मिक भावनाएं आहत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम की कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ...

मंत्री के भाई के घर हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा चार डकैत गिरफ्तार

Image
 देहरादून–शीशपाल अग्रवाल निवासी घराट रोड गली थाना डोईवाला देहरादून सूचना दी गई कि दोपहर समय करीब 12.00 बजे 06 अज्ञात लोगों ने वादी के घर में घुसकर, चाकू व तमन्चा दिखाकर वादी की पत्नी व वादी के घर पर काम करने वाली 02 नौकरानियों को कमरे मे बन्धक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर पर रखे जेवरात व नकदी लूट ली गयी है। उक्त सूचना पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 371/2022 धारा 395 भादवि बनाम अज्ञात 06 अभियुक्त पंजीकृत किया गया । पंजीकृत अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक डोईवाला राजेश साह द्वारा ग्रहण की गयी।     दिन दहाडे आबादी क्षेत्र के पास हुई उक्त घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी गढवाल रेंज व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे तथा घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।  मौके पर ही फारेन्सिक टीम, डॉग स्कवॉड तथा एसओजी टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। घटनास्थल के निरीक्षण व पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई कि डकैती की इस घटना में प्रत्यक्ष या  अप्रत्यक्ष रूप से कोई ऐसा व्यक्ति संलिप्त रहा है, जिसे वादी के घर के...

मुख्यमंत्री पहुंचे बद्रीनाथ धाम किया कार्यों का निरीक्षण

Image
 चमोली –मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्मादायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

केदारघाटी में हैलीकॉप्टर की आवाजाही रोकी

Image
देहरादून – सी रविशंकर, सीईओ यूकाडा ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि सुबह 11:00 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। केदारनाथ गरुड़ चट्टी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इनमे 3 यात्री गुजरात के, एक यात्री मुंबई, 2 यात्री कर्नाटक के हैलीकॉप्टर में मौजूद थे। वही पायलट अनिल सिंह महाराष्ट्र के थे। फिहलाल केदारघाटी में हैलीकॉप्टर की आवाजाही रोकी गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए है। आपको बता दें कि केदारनाथ के गरुड़ चट्टी में यह हादसा उस वक्त हुआ जब हेलीकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का है। केदारनाथ से करीब 2 किलोमीटर दूर गरुड़ चट्टी के पास चट्टान से टकराने की वजह से ये बड़ा हादसा हुआ और लगातार हो रही बारिश और फॉग भी बड़ा कारण रहा है। आर्यन ग्रुप का जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसका रूट भी अलग है। यूकाडा के सीईओ  सी रविशंकर ने बताया कि 9 एविएशन कंपनी चारधाम के लिए उड़ान भरती हैं। एक घंटे में 6 हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर उड़ती हैं। सी र...