Posts

कांग्रेस ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री गौतम का पुतला फूंक

Image
देहरादून –प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा के आह्वान पर देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम का पुतला दहन किया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेसजन प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां से महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में भाजपा महामंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऐस्लेहाॅल चौक पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम का पुतला दहन किया। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि दुष्यन्त गौतम ने अपनी अभद्र टिप्पणी से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चरित्र हनन किया है अपितु मातृशक्ति का अपमान करने के साथ ही हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता की धार्मिक भावनाएं आहत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम की कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ...

मंत्री के भाई के घर हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा चार डकैत गिरफ्तार

Image
 देहरादून–शीशपाल अग्रवाल निवासी घराट रोड गली थाना डोईवाला देहरादून सूचना दी गई कि दोपहर समय करीब 12.00 बजे 06 अज्ञात लोगों ने वादी के घर में घुसकर, चाकू व तमन्चा दिखाकर वादी की पत्नी व वादी के घर पर काम करने वाली 02 नौकरानियों को कमरे मे बन्धक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर पर रखे जेवरात व नकदी लूट ली गयी है। उक्त सूचना पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 371/2022 धारा 395 भादवि बनाम अज्ञात 06 अभियुक्त पंजीकृत किया गया । पंजीकृत अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक डोईवाला राजेश साह द्वारा ग्रहण की गयी।     दिन दहाडे आबादी क्षेत्र के पास हुई उक्त घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी गढवाल रेंज व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे तथा घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।  मौके पर ही फारेन्सिक टीम, डॉग स्कवॉड तथा एसओजी टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। घटनास्थल के निरीक्षण व पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई कि डकैती की इस घटना में प्रत्यक्ष या  अप्रत्यक्ष रूप से कोई ऐसा व्यक्ति संलिप्त रहा है, जिसे वादी के घर के...

मुख्यमंत्री पहुंचे बद्रीनाथ धाम किया कार्यों का निरीक्षण

Image
 चमोली –मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्मादायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

केदारघाटी में हैलीकॉप्टर की आवाजाही रोकी

Image
देहरादून – सी रविशंकर, सीईओ यूकाडा ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि सुबह 11:00 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। केदारनाथ गरुड़ चट्टी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इनमे 3 यात्री गुजरात के, एक यात्री मुंबई, 2 यात्री कर्नाटक के हैलीकॉप्टर में मौजूद थे। वही पायलट अनिल सिंह महाराष्ट्र के थे। फिहलाल केदारघाटी में हैलीकॉप्टर की आवाजाही रोकी गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए है। आपको बता दें कि केदारनाथ के गरुड़ चट्टी में यह हादसा उस वक्त हुआ जब हेलीकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का है। केदारनाथ से करीब 2 किलोमीटर दूर गरुड़ चट्टी के पास चट्टान से टकराने की वजह से ये बड़ा हादसा हुआ और लगातार हो रही बारिश और फॉग भी बड़ा कारण रहा है। आर्यन ग्रुप का जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसका रूट भी अलग है। यूकाडा के सीईओ  सी रविशंकर ने बताया कि 9 एविएशन कंपनी चारधाम के लिए उड़ान भरती हैं। एक घंटे में 6 हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर उड़ती हैं। सी र...

केदार घाटी में हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर हुआ क्रेश सात लोगों की मौत

Image
रुद्रप्रयाग– केदारनाथ से बड़ी खबर गरुड़ चट्टी के पास हई दुर्घटना, पायलट समेत 6 लोगों की मौत, आर्यन कम्पनी का बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर,मौसम खराब होना बताया जा रहा है दुर्घटना का कारण, एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। इस हेलीकाप्टर में 07 लोग सवार थे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेली में सवार व्यक्तियों में पूर्वा रामानुज, कृति ब्राड, उर्वी, सुजाता, प्रेमकुमार, काला, पायलट अनिल सिंह थे।

UP पुलिस फर्जी खुलासे करती है – ACS राधा रतूङी

Image
 देहरादून – उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का अजीबोगरीब बयान बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए मीडियाकर्मियों की गलत रिपोर्टिंग के लिए जिम्मेदार तो वही यूपी पुलिस को लेकर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने कहा कि यूपी पुलिस फर्जी खुलासा करती है और निर्दोष लोगों को फंसाती है। उत्तराखंड पुलिस निर्दोष को नहीं पकड़ती है जबकि यूपी पुलिस निर्दोष को पकड़कर फर्जी खुलासा करती है। उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को लेकर कहा कि किसी भी घटना के संबंध में किसी निर्दोष व्यक्ति को दोषी नहीं बनाया जाता है उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की तर्ज पर निर्दोष व्यक्तियों को दोषी  करार कर उनपर कार्यवाही करना गलत है। अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी उत्तराखंड में लगातार हो रहे क्राइम की वारदात के मद्देनजर मीडिया से मुखातिब हुई थी।राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अपर मुख्य सचिव गृह राज्य के DGP की बैठक मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलों के एसएसपी को पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय करने के सख्त निर्देश दिए- राधा रतूड़ी कानून व...

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव उत्तराखण्ड में डाले 209 वोट

देहरादून –पूरे देश के साथ ही आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में वोट डालने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश  कांग्रेस   कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु सम्पन्न हुए चुनाव में पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी (पीआरओ) जी.सी. चन्द्रशेखर, सांसद, ए.पी.आर.ओ. मनोज भारद्वाज, ए.पी.आर.ओ. जयशंकर पाठक एवं डीआरओ देहरादून  धर्मेन्द्र सोलंकी तथा एडीआरओ हर्ष बंसल द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित उत्तराखण्ड प्रदेश के 223 प्रदेश प्रतिनिधियों (पी.सी.सी. सदस्यों) में से 197 ने प्रदेश कांग्र...