Posts

शादी में रात दस बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर वेडिंग प्वाइंट,आयोजक व डीजे संचालक पर हुआ मुकदमा दर्ज

Image
देहरादून –  थाना रायपुर पर 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि चिडोवाली कंडोली लेन नंबर 7 में एक शादी समारोह में तीव्र आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। इस सूचना पर रायपुर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर शादी समारोह के आयोजक व डीजे संचालक को हिदायत दी गई कि निर्धारित समय पर डीजे बंद कर दें। परंतु शादी समारोह के आयोजकों व डीजे संचालक ने समय 23:20 बजे तक भी तीव्र आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, शादी समारोह स्थल घनी आबादी के बीच स्थित होने के कारण आसपास के आम जनमानस को काफी परेशानी हो रही थी।शादी समारोह के आयोजकों व डीजे संचालकों द्वारा उच्चतम न्यायालय एवं विधि के द्वारा निर्गत आदेश रात 10:00 बजे के पश्चात डीजे बजाना पूर्णतः निरुद्ध किये जाने का अवहेलना व उल्लंघन किया जा रहा था।  शादी समारोह के आयोजक व डीजे संचालक द्वारा निर्धारित समय से अधिक समय पर तीव्र आवाज में डीजे बजाये जाने पर  मौके से दो एम्पनिफायर को कब्जे पुलिस लेकर शादी समारोह के आयोजक व डीजे संचालकों के विरुद्ध थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 417/ 2022 धारा 188 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।मनमोहन मल्होत्रा पुत्...

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी और पौङी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने घोषणा

Image
 पौड़ी – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिमडी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। 4 अक्टूबर 22 की देर सायं को सिमड़ी में हुई वाहन दुर्घटना एवं राहत-बचाव कार्यों की मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से पूरी जानकारी ली।  मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, राजस्व पुलिस और इस कार्य में लगे विभिन्न विभागीय कार्मिकों को तेजी से रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। उत्तरकाशी और पौङी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये, गम्भीर घायल को 1-1 लाख रूपये और सामान्य घायल को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उक्तानुसार  सहायता राशि प्रभावितो को तत्काल...

डोकरानी बामक ग्लेशियर एवलांच में निम के 29 प्रशिक्षार्थी फंसे 14 का हुआ रेस्क्यू

Image
 उत्तरकाशी – डीसीआर उत्तरकाशी ने एस डी आर एफ  को सूचित किया गया कि जनपद उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 29 प्रशिक्षार्थी डोकरानी बामक ग्लेशियर में एवलांच की चपेट में आने से वहां फंसे हुए है। एस डी आर एफ की उच्च तुंगता रेस्क्यू में पारंगत माउंटेनियरिंग टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल पोस्ट सहस्त्रधारा से हैली के माध्यम से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही उजेली, उत्तरकाशी में व्यवस्थापित  नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में द्रोपदी का डांडा-2 पहाड़ी पर बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था, जिसमें बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। जबकि एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व नौ प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे। निम द्वारा भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिस दौरान 08 लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल लिया गया है। अन्य 21 लोगों के रेस्क्यू एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, निम  एयर फोर्स व अन्य बचाव इकाइयों द्वारा युद्ध...

धुमाकोट में दर्दनाक हादसा 25 बारातियों की मौत की खबर 21 घायल को निकाला

Image
 पौड़ी – धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत वीरोंखाल के पास सिमड़ी गांव में एक बारात की बस खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। एस डी आर एफ श्रीनगर, कोटद्वार, खैरना, सतपुली व रुद्रपुर से रेस्क्यू टीमों को तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य के लिए एस डी आर एफ रेस्क्यू टीमें रेस्क्यू उपकरणों के साथ त्वरित रेस्क्यू के लिए घटनास्थल को रवाना हुई। बस में सवार यात्री बारात में गए थे।  बारात लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव वापिस आ रही थी, जिसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे। वीरोंखाल से आगे सिमड़ी गांव के पास मोड़ काटते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर 200 से 250 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस बल पूर्व से उपस्थित था जिनके द्वारा 09 लोगों को निकाल लिया गया था, जिसमे से 06 घायलों को बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया व 01 गंभीर घायल को कोटद्वार को रेफर किया गया है, अन्य 02 व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीमों द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में लगभग 250 मीटर गहरी खाई में रोप बांधकर में उतरा गया जहाँ से स्ट्रैचर द्वारा...

बारात की बस खाई में गिरी 40 लोग थे सवार

Image
 पौड़ी – धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत टिमरी गांव के पास बारात की बस खाई में गिरी। यह बस लगभग आठ बजे धुमाकोट से 70 किमी आगे टिमरी गांव के पास बस खाई में गिरने की सूचना मिली। यह बस लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव के लिए आ रही थी, जिसमें लगभग 40 लोग सवार है। सेनानायक एस डी आर एफ के निर्देशानुसार श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली व रुद्रपुर से एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंची मिली जानकारी अनुसार रेस्क्यू टीम ने खाई से करीब 6 शव बरामद किये है। और एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम का बचाव कार्य जारी हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ पहुंचे देहरादून

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर  केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर  उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे है। यहां रक्षा मंत्री देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसके बाद बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे और सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। वहीं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे हमेशा आगे रहते है उनके आगमन से निश्चित रूप से हमारे वीर जांबाज जवानों का मनोबल बढ़ेगा।

डी एम की जनसुनवाई में पहुंची एकेडमी में कोर्स न होने पर ली गई फीस वापसी ना करने की शिकायत

Image
देहरादून – जिलाधिकारी  सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 65 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें भूमि से संबंधित प्राप्त हुई जिनमें अवैध अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, नदी-नालों पर  अतिक्रमण हटाने, संपत्ति विवाद की प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त शस्त्र लाईसेंस, पेयजल कनेक्शन, ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त करने, भूमि के अभिलेख दुरूस्तीकरण, सौन्र्दयकरण, दैवीय आपदा, पीठ बाजार, कोविड काल में ड्यूटी पर कार्यरत रहे उपनल कर्मियों का वेतन भुगतान संबंधी, विधवा पेशन, वित्तीय धोखाधड़ी आदि शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त ऐसी शिकायतें जिनका निस्तारण 2 या उससे अधिक विभागों से संबंधित है ऐसी शिकायतों पर संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय करते हुए शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चत करें। साथ ही उन्होंने शिकायत पटल कलेक्ट्रेट को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायतें ज...