Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) अनिल चौहान को सीडीएस नियुक्त किया

Image
  देहरादून – देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत की मौत के बाद काफी समय से सीडीएस की पोस्ट के लिए प्रधानमंत्री को सैन्य अधिकारी की आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर उत्तराखंड के वीर सपूत को जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद दूसरे सीडीएस के रूप में नियुक्ति की गई है उन्होंने उत्तराखंड के वीर सैनिक पर अपना विश्वास जताया और उन्हें नियुक्त किया। जो आज पूरी हुई और देश को दूसरे सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) अनिल चौहान के रूप में मिले जिनकी नियुक्ति पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के सपूत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

मंदाकिनी ग्लेशियर में फंसा एक व्यक्ति

Image
 रुद्रप्रयाग – केदारनाथ पुलिस चौकी ने  एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि श्री केदारनाथ धाम से 06 किमी आगे एक व्यक्ति मंदाकिनी ग्लेशियर के पास फंसा हुआ है, जिसे वापिस लाने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर HC सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ रेस्क्यू टीम उस व्यक्ति की खोजबीन को घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  रेस्क्यू टीम लगभग 06 किमी पैदल मार्ग व खड़ी चढ़ाई से होते हुए। उस व्यक्ति तक पहुँची, जिसकी स्थिति अत्यधिक खराब थी। उस व्यक्ति से बातचीत के दौरान ज्ञात हुआ कि उसका नाम पंकज कुमार, उम्र- 27 वर्ष व निवासी- दरभंगा, बिहार बताया गया। बातचीत के दौरान मालूम हुआ कि वह कुछ दिन पूर्व ध्यान करने के लिए यहां आया था। तथा बिना कुछ खाये पिये यही पर बैठा था। परन्तु जब उसका स्वास्थ्य खराब होने लगा तो वह चलने फिरने में भी असमर्थ हो गया।एस डी आर एफ टीम ने उस व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद खाना व पीने के लिए पानी दिया गया। तत्पश्चात डंडी-कंडी के माध्यम से श्री केदारनाथ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अंकिता के परिजनों को सरकार देगी 25 लाख की आर्थिक सहायता

Image
देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

पिथौरागढ़ में भूस्खलन, एस डी आर एफ ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला

Image
पिथौरागढ़- डी डी एम ओ ने एस डी आर एफ  टीम को सूचित किया गया कि गुरना मंदिर के पास भूस्खलन से आये मलवे के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से सैकड़ो लोग फंस गए है।  जिन्हें सुरक्षित मार्ग पार कराए जाने को रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम SI मनोहर कन्याल रेस्क्यू टीम व उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची। एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया जहाँ मुख्य पर मार्ग मलबा आने से पूरी तरह ध्वस्त हो गया था तथा पार करने के लिए भी अत्यधिक दुर्गम हो चुका था। एस डी आर एफ टीम द्वारा वैकल्पिक रास्ते का चयन करते हुए वहाँ फंसे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं व अन्य को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए धीरे-धीरे सुरक्षित मार्ग पार कराकर गन्तव्य हेतु भेजा गया। 

दो शातिर चंदन तस्कर चंदन की लकड़ी के साथ गिरफ्तार

Image
 देहरादून  –  सुबोध जयसवाल पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी नागा घेर रानीपोखरी के घर की मेड से चंदन के पेड़ किसी अज्ञात चोरों ने चोरी करने के संबंध में लिखित तहरीर दी। दाखिल की तहरीर के आधार पर थाना रानीपोखरी में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध 379 आईपीसी व 4/10 उत्तर प्रदेश वन संरक्षण अधिनियम 1976 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। रानीपोखरी थाने पर एक टीम गठित की गई  गठित टीम ने  26 सितंबर 22 को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन फड़ फेरी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति करते समय रानीपोखरी ऋषिकेश रोड पर U.K.14 होटल के पास से दो व्यक्ति जिसमें से एक व्यक्ति के हाथ में एक काले रंग के लेदर के बैग को पकड़े हुए आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रोककर पूछताछ की गई तो इनके द्वारा बताया गया कि हम लोग इत्र बेचने का काम करते हैं। प्रथम दृष्टा व्यक्ति बाहर से इत्र बेचने वाले प्रतीत हो रहे थे। परंतु जब प्रेमचंद पुत्र राधेश्याम निवासी भैया पुरवा पोस्ट पेंदा बाद कन्नौज थाना कन्नौज उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष। दिलीप पुत्र रामभरोसे निवासी उपरोक्त उम्र 44 वर्ष से गहनता से पूछताछ व चेकिंग की गई तो इनके बैग में ...

कर्नाटक का गीत “भारता नम बदू” सभी विद्यालय के बच्चे को 2 अक्टूबर को गाना है आदेश हुआ जारी

Image
  देहरादून –एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगीत के बाद  इस गीत को सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अनिवार्य रूप से वाचन किया जाना का आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है।  और कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात। 6 अक्टूबर तक इसका पारू प्रारूप जिला परियोजना अधिकारी जमा कराना है। विद्यालयों के बच्चों को कर्नाटक राज्य का गीत जो कन्नड़ भाषा में है। जो जिसके बोल कुछ इस प्रकार से है भारता नम बदू अब इसे उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूल का बच्चों को सिखाना और उनसे गवाना है।जो बच्चे ठीक से हिंदी या गढ़वाली में बोल नहीं सकते उन्हें कन्नड़ भाषा में यह गीत गाने का शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आदेश है?यह सूत्रों इसकी सत्यता का अभी पता नहीं चल पाया है।

अगर आपको है कोई शिकायत स्वास्थ्य संबंधी तो डायल करें 104 पर

Image
देहरादून – सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 104 एकीकृत हेल्पलाइन सेवा संचालित की जा रही है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सुझाव, शिकायत व चिकित्सकीय परामर्श हासिल कर सकता है। विभाग द्वारा संचालित यह सेवा धीरे-धीरे लोगों के मध्य प्रचलित हो रही है। वर्तमान में 104 टोल फ्री नंबर पर प्रतिदिन 5000 फोन कॉल दर्ज की जा रही है।  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिये सरकार ने 104 एकीकृत हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर शुरू किया है। 24 घंटे संचालित होने वाली इस सेवा से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति 104 नंबर डॉयल कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, शिकायत व सुझाव साझा कर सकता है। इस नंबर पर कॉल करने पर कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। डॉ0 रावत ने बताया कि 104 हेल्पलाइन पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चिकित्सकीय परामर्श को विशेषज्ञ...