Posts

एस डी आर एफ ने चीला पावर हॉउस से किया गया अंकिता भंडारी का शव बरामद

Image
 ऋषिकेश– पिछले सात दिनों से पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत गंगा भोगपुर स्थित वन्तरा रिसोर्ट में कार्य करने वाली युवती अंकिता भंडारी, उम्र- 19 वर्ष निवासी- डोभ श्रीकोट, यमकेश्वर ब्लॉक, पौड़ी अचानक लापता हो गयी थी। संदर्भ में परिजनों ने 21सितम्बर 22 को राजस्व पुलिस में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी तत्पश्चात जिलाधिकारी पौड़ी के निर्देशानुसार  22 सितम्बर 22 को मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तानांतरित किया गया।  संबंध में पुलिस अधीक्षक, पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अंकिता के हत्यारोपियों को पकड़ लिया गया। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अंकिता की हत्या कर शव को चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना के खुलासे के उपरांत  मणिकांत मिश्रा, सेनानायक एस डी आर एफ  द्वारा ढालवाला में व्यवस्थापित एस डी आर एफ टीम को शक्ति नहर, चीला पावर हाउस में युवती की सर्चिंग हेतु निर्देशित किया गया। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा कल से लगातार मौके पर गहन सर्चिंग की जा रही थी साथ ही एस डी आर एफ डीप डाइवर्स द्वारा भी शक्ति नहर के तल में भी सर...

भारत के संविधान की अनुच्छेद-14 एवं अनुच्छेद-16 का उल्लंघन हुआ –विधानसभा अध्यक्ष

Image
 देहरादून – विधानसभा भर्ती प्रकरण की जांच रिपोर्ट पर प्रेस वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप जानते हैं कि मैंने आपके माध्यम से अपनी मंशा प्रदेश के सामने रखी थी और कहा था कि युवाओं को निराश नहीं होना है और मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं प्रदेश के युवाओं के आशाओं व अपेक्षाओं पर खरी उतरने का प्रयास करूगीं। मैंने यह भी कहा था कि मैं अनियमितताओं को लेकर कठोर निर्णय लेने में संकोच नहीं करूगीं । आज 23 सितम्बर है और ठीक बीस दिन पहले 03 सितम्बर को यहीं पर हम-आपने बातचीत की थी। तब मैने यह वादा भी किया था कि जल्दी ही आपसे फिर मुलाकात होगी।मैं आप सबको सूचित करना चाहती हूँ कि मुझे कल देर रात विशेषज्ञ समिति से जॉच रिपोर्ट प्राप्त हो गयी है। समिति ने सराहनीय कार्य किया है और निर्धारित अवधि के पूर्व ही रिपोर्ट सौप दी है। पूरी रिपोर्ट 214 पेज की है। लेकिन इसमे सलंग्नक भी शामिल हैं, जबकि केवल रिपोर्ट का अंश 29 पेज का है। समिति ने विधान सभा सचिवालय के रिकार्ड का परीक्षण करने पर यह पाया है कि वर्ष 2016 तक, वर्ष 2020 तथा वर्ष 2021 में जो तदर्थ नियुक्तियां की गयी उनमें अनियमितताए थीं तथा इन भ...

सरकार मंत्रियों को क्यों बचा रही है – गणेश गोदियाल

 देहरादून – विधानसभा भर्ती पर पूर्व  कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पर हम लोग सवाल उठा रहे थे उसमें सरकार मंत्रियों को क्यों बचा रही है। 

केदारनाथ धाम के चौराबाड़ी ग्लेशियर में आया एवलांच

Image
 रुद्रप्रयाग –केदारनाथ धाम के चौराबाड़ी ग्लेशियर में आया एवलांच।किसी के हताहत होने की खबर नहीं। कल शाम लगभग 6:30 बजे के करीब  केदारनाथ  से लगभग 6 किलोमीटर दो चोराबाड़ी ग्लेशियर अचानक दरक गया। एवलांच के आने से केदारघाटी में अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं है और ना ही नदी के जल स्तर पर इसका असर हुआ है प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए हैं।

मुकेश सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है – विधानसभा अध्यक्ष

Image
देहरादून –  प्रदेश में विवादों से घिरे रहे विधानसभा में कर्मचारियों की भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट कोटिया जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात्रि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को 2014 पेज की रिपोर्ट सौंपी व 29 पेजों की दी गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि वह दो दिन के अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के भ्रमण कार्यक्रम पर थी। गुरुवार देर रात देहरादून उनके शासकीय आवास पर पहुंचने पर जांच समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंप दी गई है।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट सौंपते हुए  जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया,एसएस रावत एवं अवनेंद्र सिंह नयाल मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया की जांच रिपोर्ट में समिति ने कुल 228 भर्ती रद्द करने की सिफारिश की है।  तदर्थ भर्तियां को के लिए शासन को भेजा जा रहा है शासन से आने के बाद सभी भर्तियों को रद्द किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा की

Image
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से इस बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, विशेष कार्याधिकारी पर्यटन विभाग  भाष्कर खुल्बे, सचिव पर्यटन  सचिन कुर्वे वर्चुअल माध्यम से  सचिव संस्कृति भारत सरकार  गोविन्द मोहन, संयुक्त सचिव भारत सरकार श्री रोहित यादव, उप सचिव भारत सरका मंगेश घिल्डियाल भी उपस्थित थे।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी। श्री केदारनाथ निकटवर्ती स्थानों को भी आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए आस-पास के एरिया के डेवलपमेंट की दिशा में प्रयास करने होंगे। रामबाड़ा और केदारनाथ के बीच श्रद्धालुओं को ठहरने एवं कौन सी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं,...

टिहरी झील में डूबें युवक का शव हुआ बरामद दूसरे की तलाश जारी

Image
टिहरी गढ़वाल –  पुलिस ने एस डी आर एफ को सूचित किया की टिहरी झील कोटि कॉलोनी के पास 02 किशोर लापता हो गए है, जिनकी टिहरी झील में डूबने की संभावना है। इस सूचना पर एन के राकेश रावत के नेतृत्व में  एस डी आर एफ की फ्लड टीम द्वारा बोट के माध्यम से लगातार झील में सर्चिंग की जा रही थी। आज बुधवार  को  झील में सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ टीम के डीप डाइवर आरक्षी कवेंद्र चौहान द्वारा 30 फ़ीट गहराई में डाइविंग करते हुए एक किशोर आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह, उम्र- 15 वर्ष, निवासी - मकान नम्बर 35/5 ई ब्लॉक, नई टिहरी, कोतवाली नई टिहरी का शव ढूंढ निकालकर बाहर निकाला गया जबकि दूसरे की सर्चिंग की जा रही है।