Posts

टिहरी झील में डूबें युवक का शव हुआ बरामद दूसरे की तलाश जारी

Image
टिहरी गढ़वाल –  पुलिस ने एस डी आर एफ को सूचित किया की टिहरी झील कोटि कॉलोनी के पास 02 किशोर लापता हो गए है, जिनकी टिहरी झील में डूबने की संभावना है। इस सूचना पर एन के राकेश रावत के नेतृत्व में  एस डी आर एफ की फ्लड टीम द्वारा बोट के माध्यम से लगातार झील में सर्चिंग की जा रही थी। आज बुधवार  को  झील में सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ टीम के डीप डाइवर आरक्षी कवेंद्र चौहान द्वारा 30 फ़ीट गहराई में डाइविंग करते हुए एक किशोर आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह, उम्र- 15 वर्ष, निवासी - मकान नम्बर 35/5 ई ब्लॉक, नई टिहरी, कोतवाली नई टिहरी का शव ढूंढ निकालकर बाहर निकाला गया जबकि दूसरे की सर्चिंग की जा रही है। 

पिथौरागढ़ में आदि कैलाश के यात्री मार्ग में फंसे यात्री

Image
 पिथौरागढ़ –  एस डी आर एफ को सूचना प्राप्त हुई कि आदि कैलाश यात्रा को गए कुछ यात्री धारचूला से 03 किमी आगे पैदल मार्ग पर फंसे हुए है जिन्हें वापिस लाये जाने के लिए एस डी आर एफ की आवश्यकता है। सूचना पर एस डी आर एफ  टीम SI देवेन्द्र कुमार  तत्काल उन यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए मोके के लिए रवाना हो गयी।   यात्री विगत कुछ दिनों से यात्रा मार्ग पर बूंदी में मौसम व रास्ते खराब होने के कारण फंसे हुए थे जोकि घबराये हुए भी थे। एस डी आर एफ  टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में लगभग 03 किमी पैदल मार्ग से होते हुए मोके पर पहुँची जहाँ 42 यात्री फंसे हुए थे। एस डी आर एफ  टीम द्वारा जिला पुलिस व एन डी आर एफ  की टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी यात्रियों को सांत्वना देते हुए  उत्साहित कर अपने सुरक्षा घेरे में लेकर नारायण आश्रम के रास्ते से होते हुए सकुशल धारचूला पहुँचाया गया। अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में ससमय मिली सहायता के लिए, समस्त यात्रियों द्वारा एस डी आर एफ  का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।

किसाऊ बांध से 6 राज्यों की होगी बिजली और पानी की सप्लाई

Image
 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल बुधवार को दिल्ली में जलशक्ति मंत्रालय ( श्रम शक्ति भवन) में होने वाली बैठक में भाग लेंगे। इस हाईलेवल बैठक में किसाऊ बांध पर चर्चा होगी। बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर औऱ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। यह बांध उत्तराखंड और हिमाचल बार्डर पर टौंस नदी पर दोनों प्रदेशों द्वारा संयुक्त रूप से बनाया जाएगा। इस बांध के बनने से उत्तराखंड और हिमाचल के अलावा दिल्ली,  हरियाणा, यूपी और राजस्थान को जलापूर्ति की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी प्रदेश में लंबित 10 अन्य जलविद्युत परियोजनाओं को भी शुरू करने का मुद्दा उठा सकते हैं। 660 मेगावाट की किसाऊ परियोजना एक राष्ट्रीय परियोजना है। ये 90 फीसदी केंद्र सरकार की सहायता से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त उपक्रम की तरह बनाई जानी है। करीब 12 हज़ार करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के डाउन स्ट्रीम की परियोजनाओं में भी विद्युत उत्पादन बढ़ने की संभावना है। बांध से 1379 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन भी होगा। इस परियोजना को ...

रोड़ सेफ्टी टी-20 मैच के दौरान रहेंगा यातायात डायवर्ट

Image
देहरादून – रोड़ सेफ्टी टी-20 मैच देखने के लिए दर्शक विभिन्न मार्गो से मैच देखने के लिए क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे उनके आने-जाने वाले वाहनों के लिए रुट व्यवस्था/डायवर्ट व्यवस्था मैच शुरु होने से 03 घंटे पूर्व से निम्न प्रकार रहेगी।क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए प्रथम मार्ग सहस्त्रधारा क्रांसिग से लाडपुर से रायपुर बाजार से शिव मन्दिर से महाराणा प्रताप चौक से गेट नं0 03 क्रिकेट स्टेडियम पार्किग। क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए द्वितीय मार्ग पुलिया नं0 06 से किद्दूवाला से शिवमन्दिर से महाराणा प्रताप चौक से गेट नं0 03 पार्किंग स्थल। क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तृतीय मार्ग रिंग रोड से आईटी पार्क से कर्षाली चौक से काले गांव होते हुए से मालदेवता रोड से महाराणा प्रताप चौक से गेट नंबर 3 पार्किंग स्थल। थानों रोड़ से रायपुर स्टेडियम की ओर कोई वाहन नही आयेगा, मात्र टिकट दिखाये जाने पर स्टेडियम की ओर वाहन आने की अनुमति दी जायेगी, शेष सभी वाहन थानों चौक से डोईवाला की ओर डायवर्ट किये जायेगे। मालदेवता से रायपुर की ओर कोई वाहन नही आयेगा, मात्र स्टेडियम आने वाले वाहनो को आने दिया जायेगा, शेष वाहनो को काले ग...

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर चवालीस लाख रुपए की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश –  सोनू पुत्र हनुमंत सिंह निवासी मिशन हॉस्पिटल रोड सतपुली पौड़ी गढ़वाल ने 05 जून 22 में कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर बाबत संदीप कुमार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ऋषिकेश में संपर्क कर मेरे तथा मेरे दोस्त मोहित से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 14 लाख की धोखाधड़ी करने के संबंध में दिया गया। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 256/22 धारा 420 बनाम संदीप कुमार अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।15अगस्त 22 को त्रिलोकी दास ने कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर बाबत संदीप कुमार एवं रविंद्र तथा उनके अन्य दो दोस्तों के द्वारा ऋषिकेश में संपर्क कर हमारे बच्चों को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 6 बच्चों से कुल 30 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर लेने के संबंध में दिया गया। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या: 440/22 धारा: 420/467/468/471/120 बी आईपीसी बनाम संदीप आदि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की उक्त घटनाओं की गंभीरता पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने अभियोगों...

शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण फिर किया शादी से इनकार

Image
 देहरादून –एक  युवती ने थाना नेहरू कॉलोनी में 13 अप्रैल 22 में शिकायत पंजीकृत कराई थी कि अभियुक्त विपिन निवासी अजबपुरकलां ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया और  बाद में शादी से इनकार कर दिया गया। अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात से ही विपिन फरार चल रहा था,  जिसके द्वारा उच्च न्यायालय में भी गिरफ्तारी का स्टे के लिए शरण ली गई किन्तु न्यायालय ने राहत प्रदान नही की गई। अभियुक्त के लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता व धारा 83 दंड प्रक्रिया संहिता की कार्यवाही की गई, तत्पश्चात भी अभियुक्त के न मिलने के कारण विपिन को मफरूर घोषित कर उसके विरुद्ध आरोप पत्र 27अगस्त 22    न्यायालय में प्रेषित किया गया।  तत्पश्चात 29अगस्त22 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 10000/- रू0 का इनाम घोषित किया गया था। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त के जनपद टिहरी गढ़वाल के मूल पते पर भी कई बार टीम भेजकर दबिश दी गई किंतु अभियुक्त अपने घर में न रहकर अपनी रिश्तेदारी में अलग-अलग...

आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों के कारण दुनिया भर के तटीय क्षेत्र जबरदस्त दबाव में - डॉ रेणु सिंह

Image
देहरादून – वन पारिस्थितिकी और जलवायु परिवर्तन प्रभाग, एफआरआई के द्वारा भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों के लिए 'तटीय पारिस्थितिकी प्रणालियों के संरक्षण और प्रबंधन' पर एक सप्ताह के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का उद्देश्य तटीय जैव विविधता और इसके प्रबंधन से संबंधित मुद्दों की समझ विकसित करना है। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में गोवा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार, केरल, तमिलनाडु, पांडिचेरी और नई दिल्ली के 12 अधिकारी भाग ले रहे हैं। निदेशक, एफआरआई, डॉ रेणु सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में तटीय पारिस्थितिकी तंत्र और इसके प्रबंधन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. सिंह ने उल्लेख किया कि कई आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों के कारण दुनिया भर के तटीय क्षेत्र जबरदस्त दबाव में हैं। ये दबाव तटीय पारिस्थितिकी तंत्र की पारिस्थितिक स्थिरता के लिए खतरा हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसम की घटनाओं की आवृत्ति में वृद्धि, समुद्र के स्तर में वृद्धि, समुद्र की सतह के तापमान में वृद्धि और समुद्र के अम्लीकरण जैसी घटनाएं तटीय और समु...