Posts

अरुणाचल प्रदेश में लापता हुए जवानों के परिजनों ने की राज्यपाल से मुलाकात

Image
 देहरादून –अरुणाचल प्रदेश स्थित चीन सीमा में तैनात उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले के दो जवान विगत 28 मई, 2022 से लापता हैं जिनका अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनकी खोज-बीन और सही जानकारी का पता लगाने के लिए लापता जवानों के परिजन शुक्रवार को विधायक रुद्रप्रयाग शैलारानी रावत के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मिले। परिजनों ने अवगत कराया कि विगत 28 मई से दोनों जवानों, हरेन्द्र सिंह और प्रकाश सिंह के लापता होने की सूचना बटालियन द्वारा दी गयी थी और अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। दोनों जवान 7वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे।राज्यपाल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं और इस सम्बन्ध में हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापता जवानों का पता लगाने के लिए सेना के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उनसे वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसके अलावा राज्यपाल ने अन्य सहायता के लिए भी परिजनों को आश्वस्त किया।                               ...

होमगार्ड जोगेन्द्र सिंह को........करेंगे सम्मानित

Image
 देहरादून – दून में तैनात होमगार्ड  जोगेन्द्र कुमार, ई-नगर कम्पनी, देहरादून जो वर्तमान में यातायात पुलिस के साथ यातायात नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, उनके यातायात नियंत्रण में बेहतर टर्न आउट के साथ महत्वपूर्ण योगदान देने, अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को भली-भांति रूप से पूर्ण करने हेतु उनकी सेवाओं के उत्कृष्ठ योगदान के लिये कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स केवल खुराना द्वारा होमगार्ड जोगेन्द्र सिंह को कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स डिस्क(CG HG DISC)एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 06 दिसम्बर 2022 को प्रदान किया जायेगा।  कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स डिस्क (CG HG DISC) एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने की योजना कमाण्डेन्ट जनरल एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा  केवल खुराना के मार्गदर्शन में  14 सितंबर 22 से प्रारम्भ की गयी है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों, कार्मिकों एवं स्वयंसेवकों के बेहतर टर्नआउट, ड्यूटी के प्रति निष्ठा, बाढ़ आपदा राह...

UKSSSC की 23 परीक्षाएं कराएगा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को हुआ शासनादेश जारी

Image
देहरादून –  अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीधि में शामिल रही 23 परीक्षाएं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जायेगी। इस सम्बन्ध आज सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगोली की ओर से शासनादेश जारी  हुआ  कर दिया गया है। शासनादेश में बताया गया है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परिधि में संशोधन करते हुए समूह 'ग' की 23 परीक्षाओं की जिम्मेदारी उत्तराखण्ड  लोक सेवा आयोग को दे दी गई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण का खुलासा होने के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से लगातार युवाओं के हित में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गतिमान परीक्षाओं को मंत्रिमंडल ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से कराने का फैसला लिया था। अब इसी क्रम में उत्तराखण्ड  लोक सेवा आयोग की परीधि में बदलाव करते हुए 23  परीक्षाओं का जिम्मा भी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दिया गया है। इन परीक्षाओं में राजस्व उपनिरीक्षक/लेखपाल, बंदी रक्षक, पर्यावरण पर्यवेक्षक/प्रयोगशाला सहायक(समस्त विभाग), राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगम, निकाय संस्थान, मानचित...

एटीएम में ठगी करने वाला फरार हरियाणा से गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश –   रामचंद्र यादव निवासी भल्ला फार्म गली नंबर 2 श्यामपुर ने 3 सितंबर 21 को कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी की  25 अगस्त 21 को किसी अज्ञात ने उनके एटीएम से नकदी निकाल ली हैं। फ्रॉड होने पर  शिकायत करता कि शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 378/21,  धारा-420 आईपीसी पंजीकृत कर  जांच प्रारंभ की गई थी।  जांच के दौराना एटीएम फ्रॉड में 4 अगस्त 21 को दो अभियुक्तों संदीप पुत्र वेद पाल निवासी सुल्तानपुरी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और विनोद कुमार पुत्र रणधीर कुमार निवासी मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर पूछताछ में घटना एक अन्य अभियुक्त सुरेंद्र पुत्र कर्मवीर निवासी ग्राम मलहमा थाना महम रोहतक हरियाणा का संलिप्त होना भी प्रकाश में आया था। जिसके पश्चात सुरेंद्र को अभियोग उपरोक्त में वांछित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त सुरेंद्र विगत 1 वर्ष से बादस्तूर फरार चल रहा था।मुखबिर ने पुलिस को जानकारी दी कि फरार अभियुक्त सुरेंद्र आजकल अपने गांव बलहमा रोहतक आया हुआ है जिसके पश्चात गठित टीम ने 14 सितंबर...

मुख्यमंत्री ने रक्तवन ग्लेशियर अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया

Image
 उत्तरकाशी –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम से रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण को जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. के संयुक्त अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया।  इस अवसर पर उन्होंने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की एवं मां गंगा का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने करीब 1 किलोमीटर रक्तवन ग्लेशियर जा रहे दल के साथ ट्रैकिंग भी की। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में मां गंगा की निर्मलता,अविरलता और स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई।    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा की पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. का संयुक्त ट्रैकिंग अभियान  उत्तराखंड राज्य एवं भारतवर्ष के लिए मील का पत्थर साबित होगा, इस ट्रैक के माध्यम से आयुर्वेद, जड़ी बूटी एवं वनस्पतियां औषधियों के नए रुप सामने आएंगे। यह अभियान आयुर्वेद, जड़ी बूटी में क्षेत्र में भी सहायता करेगा। उन्होंने कहा भारत ने संपूर्ण विश्व को योग एवं आयुर्वेद कि उपयोगिता को बताया है।      योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व ...

पशुओं में फैल रहे लंपी रोग को लेकर पशुपालन मंत्री ने दिये निर्देश

Image
 देहरादून – प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कक्ष में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ पशुओं में फैल रहे लंपी रोग के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गयी। मंत्री ने उत्तराखण्ड में फैल रहे लंपी रोग पर पशुपालन विभाग द्वारा किये जा रहे पशुओं के वैक्सीनेशन के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा लंपी रोग की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा किये जा रहे उपायों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि लंपी रोग मुख्यतः दो जिलों हरिद्वार तथा देहरादून में सबसे ज्यादा प्रभावी है जिसकी रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर तीव्र गति से टीकाकरण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। मंत्री ने वैक्सीन वितरण के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा करते हुए पर्वतीय जिलों में भी वैक्सीन को जल्द से जल्द पहुंचाने के दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लंपी रोग के संबंध में शासन स्तर पर एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है जिनके माध्यम से लंपी रोग की मोनिटरिंग, रोकथाम तथा टीकाकरण आदि के बारे में समय-समय पर समीक्षा की जायेगी।   मंत्री ने वैटनरी फार्मासिस्ट संघ से मुला...

उत्तराखंड में भी मदरसों का होगा सर्वे – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Image
देहरादून – उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में चल रहे अवैध मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही जो मदरसे वक्फ बोर्ड और समाज कल्याण विभाग में रजिस्टर नहीं होंगे उनके अवैध कब्जे को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। तो वही उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के चैयरमैन ने कहाकि उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के अंतर्गत 103 मदरसे हैं जबकि मदरसा बोर्ड के अधीन 4191 इन सभी को सरकारी सहायता मिलती है। इसीलिए वक्फ बोर्ड के चैयरमैन ने मदरसों की जांच कराने की बात कही थी। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि मदरसों को लेकर समय समय पर तमाम तरीके की बातें सामने आती रहती है।ऐसे में जांच होना आवश्यक है ताकि सच सामने आ सके। आपको बताते चलें कि उत्तरप्रदेश में भी तेजी से मदरसों की जांच के साथ साथ अवैध मदरसों को धवस्त किया जा रहा हैं।